एक्सप्लोरर

Chaitra navratri 2025: इस बार केवल 8 दिन की होगी चैत्र नवरात्रि, जानें कारण और शुभ तिथियां

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 में 30 मार्च से 6 अप्रैल तक रहेगी. ऐसे में इस बार नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 8 दिनों की होगी. जानें नवरात्रि की तिथियां और महत्व.

Chaitra navratri date 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 की शुरुआत आज 30 मार्च, रविवार से हो चुकी है. पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष को प्रारंभ हो रहा है. तिथि 29 मार्च 2025 को शाम 4:27 बजे शुरू होगी और 30 मार्च 2025 को दोपहर 12:49 बजे समाप्त होगी. इसलिए, नवरात्रि का पहला दिन 30 मार्च को है. आज पहली देवी मां शैलपुत्री की पूजा है.

इस दौरान भक्तगण मां दुर्गा के नौ रूपों शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक की पूजा करते हैं. पूरे नौ दिनों तक व्रत रखकर कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती का पाठ और सुबह-शाम आरती की जाती है. अष्टमी या नवमी को कन्या पूजन और हवन का आयोजन होता है, जिसमें नौ कन्याओं को भोजन कराया जाता है.

चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन राम नवमी के रूप में मनाया जाता है, जो भगवान श्रीराम के जन्म का पावन पर्व है. इस दिन भक्तजन श्रीराम की विशेष पूजा करते हैं, रामायण पाठ, भजन और कीर्तन का आयोजन करते हैं और प्रभु श्रीराम की कृपा प्राप्त करने की कामना करते हैं.

राम नवमी पर श्रीराम जन्मोत्सव की झांकियां निकाली जाती हैं और मंदिरों में उल्लास और भक्ति का माहौल रहता है. इस प्रकार, चैत्र नवरात्रि मां दुर्गा और श्रीराम की कृपा पाने का अद्भुत अवसर है, जो जीवन में सुख, शांति, शक्ति और समृद्धि लाता है. इस बार चैत्र नवरात्रि में विशेष संयोग बन रहा है.

चैत्र नवरात्रि घटस्थापना शुभ मुहूर्त: 30 मार्च 2025 को घटस्थापना करने का सबसे अच्छा समय सुबह 6:13 बजे से 10:21 बजे तक रहेगा.  इसके अलावा, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:50 बजे तक होगा.

आखिर कितने दिनों की है चैत्र नवरात्रि: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च, रविवार से हो रही है और समापन 6 अप्रैल, रविवार को होगा. तिथियों में बदलाव के कारण अष्टमी  और नवमी एक ही दिन पड़ रही हैं, जिससे नवरात्रि केवल 8 दिनों की होगी. राम नवमी भी इसी दिन मनाई जाएगी मान्यता है, कि इन 9 दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की श्रद्धा से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

चैत्र नवरात्रि पूजा विधि:

  • प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करें. 
  • एक मिट्टी के बर्तन में जौ बोएं और उसके ऊपर जल से भरा कलश स्थापित करें. 
  • कलश पर आम के पत्ते सजाकर उस पर नारियल रखें. मां दुर्गा की मूर्ति या चित्र को पूजा स्थल पर विराजित करें.
  • मां को अक्षत, सिंदूर, लाल फूल, फल, मिठाई, धूप और दीप अर्पित करें. 
  • दुर्गा चालीसा का पाठ करें और मां की आरती करें.
  • मां को सात्विक भोजन का भोग अर्पित करें.

ये भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि की शुरुआत के साथ हिमाचल के शक्तिपीठों में उमड़ी भक्तों की भीड़
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 26 July-1 August 2026: शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
शनि होंगे वक्री, 6 राशियों के करियर में सफलता, प्रमोशन के योग, देखें साप्ताहिक राशिफल
Devshayani Ekadashi 2026: देव सोने के बाद क्या बदल जाते हैं श्रीकृष्ण की पूजा के नियम ? शास्त्रों क्या कहते हैं
देव सोने के बाद क्या बदल जाते हैं श्रीकृष्ण की पूजा के नियम ? शास्त्रों क्या कहते हैं
Sawan 2026: सावन में रुद्राभिषेक कर रहे हैं, जान लें पत्नी को पति के किस तरफ बैठना चाहिए
सावन में रुद्राभिषेक कर रहे हैं, जान लें पत्नी को पति के किस तरफ बैठना चाहिए
कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
कनॉट प्लेस में शाम 6.30 तक दुकानें, रेस्तरां, ऑफिस हो जाएंगे बंद, CJP प्रदर्शन के बीच NDMC की अपील
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget