एक्सप्लोरर

Cancer Career horoscope 2025: कर्क राशि को 2025 में करियर में सफलता पाने के लिए मेहनत करनी होगी, पढ़े वार्षिक राशिफल

Cancer Career horoscope 2025: नया साल 2025 कर्क राशि वालों के लिए व्यापार, जॉब और करियर के लिहाज़ से कैसा रहेगा. आपको फायदा या नुकसान होगा. यहां देखें कर्क राशि का 2025 वार्षिक करियर राशिफल.

Cancer Yearly Career horoscope 2025: कर्क राशि के जातकों के लिए साल 2025 बहुत कुछ लेकर आ रहा है. करियर के मामले में यह साल कर्क वालों के लिए कैसा रहेगा, नए साल में जॉब, बिजनेस, करियर के मामले में क्या करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ज्योतिषाचार्य से जानते हैं.

यह वर्ष आपके लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं रहेगा. आपको सफलता का स्वाद चखने के लिए कई तरह के पापड़ बेलने पड़ सकते हैं. साल के दूसरे भाग में चीजें और बेहतर होती चली जाएंगी. व्यवसाय की दृष्टि से यह समय इतना अनुकूल नहीं है आपको निरंतर प्रयास करने पड़ेंगे तभी कुछ कामयाबी हासिल हो पाएगी.

इस दौरान आपको अपने कार्यस्थल पर भी चौकस होकर काम करना होगा किसी शत्रु की नजर आप पर रहेगी इस समय की गई छोटी से छोटी गलती के भी बड़े परिणाम आपको भुगतने होंगे. आपकी लापरवाही के कारण आपको अपनी नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है इसलिए काम के प्रति सच्ची लगन बनाए रखें. नौकरी के दृष्टिकोण से यह साल तुलनात्मक रूप से काफी हद तक अनुकूल रह सकता है.

अर्थात पिछले साल रही परेशानियां इस वर्ष दूर होने लग जाएंगी. विशेषकर मार्च के बाद आप पिछली समस्याओं से निजात पा लेंगे और नई ऊर्जा के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समर्पण के साथ लग जाएंगे. आपकी बातचीत का तौर तरीका तुलनात्मक रूप से और अच्छा हो सकेगा.

फलस्वरूप वो लोग अपनी जॉब में और अच्छा कर सकेंगे जिनका काम बातचीत से संबंधित है या जो लोग किसी भी तरह की डीलिंग करते हैं जिसमें अच्छी बातें महत्वपूर्ण योगदान रखती हैं.

मार्केटिंग इत्यादि से जुड़े लोग भी अच्छा कर सकेंगे. इस बीच में अप्रैल और मई के महीने काफी शानदार रह सकते हैं. मई महीने के मध्य के बाद बृहस्पति का गोचर द्वादश भाव में हो जाएगा, अतः भाग दौड़ की अधिकता रह सकती है लेकिन भाग दौड़ के बाद परिणाम सार्थक और अनुकूल रहेंगे.

हो सकता है कार्यालय का माहौल या सहकर्मियों का बर्ताव आपके मन के अनुकूल न रहे लेकिन इसके बावजूद भी आप उस स्थिति में काम करने के लिए स्वयं को तैयार कर सकेंगे. नौकरी में बदलाव इत्यादि के लिए भी यह साल अनुकूल रह सकता है. इस तरह से हम कह सकते हैं कि पिछले साल की तुलना में यह साल नौकरी की दृष्टिकोण से काफी हद तक अच्छा रह सकता है और आप राहत भरी नौकरी का आनंद उठा सकेंगे.

Aries Career horoscope 2025: मेष राशि वालों को 2025 में नए प्रोजेक्ट के साथ प्रमोशन भी मिलेगा, पढ़े वार्षिक राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
अक्षय कुमार ने सलमान खान को किया फोन, भूत बंगला की रिलीज डेट प्रीपोन करने से पहले किया डिस्कस
अक्षय कुमार ने सलमान खान को किया फोन, भूत बंगला की रिलीज डेट प्रीपोन करने से पहले किया डिस्कस

वीडियोज

Mahadangal With Chitra Tripathi: Owaisi की तैयारी, UP में बाबाVs बुर्का धारी! | CM Yogi | ABP
Khabar Gawah Hai: जिसकी लेम्बोर्गिनी कार वो होगा गिरफ्तार? | Kanpur | Lamborghini Accident
Precious Metals या Power Tools? Gold–Silver Geopolitics का Full Breakdown | Paisa Live
Bollywood News: Sonam Kapoor का ग्लैमरस Baby Shower, सितारों से सजी Royal Party ने लूटी लाइमलाइट
Vasudha: AWW! चॉकलेट डे पर वसुधा ने देव के लिए बनाया क्यूट चॉकलेट का बुके

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
SIR Hearing: 'ट्रेंड क्लर्क अनट्रेंड प्रोफेसर से अच्छा', अधिकारियों की रैंक को लेकर SC में चुनाव आयोग और बंगाल सरकार की तीखी बहस
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
'सरकार के मालिक जैसे हैं, मना कौन करेगा', मोहन भागवत के बयान पर बोले चंद्रशेखर आजाद
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
अक्षय कुमार ने सलमान खान को किया फोन, भूत बंगला की रिलीज डेट प्रीपोन करने से पहले किया डिस्कस
अक्षय कुमार ने सलमान खान को किया फोन, भूत बंगला की रिलीज डेट प्रीपोन करने से पहले किया डिस्कस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
'आखिर क्या चाहती है सरकार?', ओम बिरला और निर्मला सीतारमण पर भी बरसे शशि थरूर, जानें पूरा मामला
'आखिर क्या चाहती है सरकार?', ओम बिरला और निर्मला सीतारमण पर भी बरसे शशि थरूर, जानें पूरा मामला
गांव में कैसे शुरू कर सकते हैं कोल्हू का बिजनेस, इसमें कितना आता है खर्चा?
गांव में कैसे शुरू कर सकते हैं कोल्हू का बिजनेस, इसमें कितना आता है खर्चा?
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, नीट की तैयारी अब मुफ्त; छात्रों को मिलेगा नया सहारा
वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड का बड़ा फैसला, नीट की तैयारी अब मुफ्त; छात्रों को मिलेगा नया सहारा
Embed widget