एक्सप्लोरर

Amalaki Ekadashi 2021 Parana Time: आमलकी एकादशी के व्रत और पारण का समय क्या है? पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानें

Amalaki Ekadashi Vrat 2021 Parana Time: सभी एकादशियों में सबसे श्रेष्ठ आमलकी एकादशी को माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है. आइए जानते हैं अत्यंत कल्याणकारी आमलकी एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त क्या है और पारण का समय क्या है

हिंदू धर्म के अनुसार सभी एकादशियों का काफी महत्व माना गया है लेकिन इन सब में आमलकी एकादशी को सर्वोत्तम स्थान पर रखा गया. आमलकी एकादशी पर भगवान श्री हरि विष्णु की अराधना की जाती है. कहा जाता है इस दिन विष्णु भगवान की पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और अंत में दुर्लभ मोक्ष की प्राप्ति होती है. साल भर में 24 या 25 एकादशी व्रत आते हैं. अत्यंत श्रेष्ठ मानी जाने वाली आमलकी एकादशी होली के त्योहार के पहले आती है. इस साल 25 मार्च 2021 को आमलकी एकादशी मनाई जा रही हैं.

आमलकी एकादशी पर आंवले का प्रयोग बेहद कल्याणकारी

शास्त्रों के अनुसार आमलकी एकादशकी को दिन आंवले का उपयोग करने से भगवान श्री हरि विष्णु अत्यंत प्रसन्न होते हैं. कहा जाता है कि आंवले के पेड़ को भगवान विष्णु ने ही जन्म दिया था. इसलिए इस वृक्ष के हर एक भाग में ईश्वर का स्थान माना गया है. ये भी कहा जाता है कि आवंले के वृक्ष में श्री हरि और माता लक्ष्मी का वास होता होता है. इस कारण आमलकी एकादशी के दिन आवंले के पेड़ के नीचे बैठकर ही भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है.

समस्त यज्ञों के बराबर फलदायी है आमलकी एकादशी

 ये भी मान्यता है कि आमलकी एकादशी के दिन आवंले का उबटन लगाना चाहिए और आवंले के जल से ही स्नान करना चाहिए. इतना ही नहीं इस दिन आवंले को पूजने, दान करने और खाने की भी सलाह दी जाती है. मान्यता है कि समस्त यज्ञों के बराबर फलदायी आमलकी एकादशी पर विधि –विधान और सच्चे हृद्य से व्रत करने से भक्त को मोक्ष प्राप्ति होती है.

उदया तिथि में रखें व्रत

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक आमलकी एकादशी व्रत को सदैव उदया तिथी में रखना चाहे. 24 मार्च की सुबह को 10 बजकर 23 मिनट तक दशमी उसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी. ये 25 मार्च की सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी. इस कारण 25 मार्च को उदया तिथि में एकादशी व्रत रखा जाएगा.

आमलकी एकादशी 2021 पूजन का मूहर्त

आमलकी एकादशी व्रत पारण का समय- 26 मार्च को सुबह 6 बजकर 18 मिनट से 8 बजकर 21 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर के 12 बजकर 8 मिनट से 12 बजकर 56 मिनट तक

अमृत काल- रात के 9 बजकर 13 मिनट से रात 10 बजकर 48 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 53 मिनट से सुबह 5 बजकर 41 मिनट तक.

द्वादशी तिथि पर व्रत का पारण करें

एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि पर यानी व्रत के अगले दिन किया जाता है. लेकिन इस व्रत का पारण द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले करना अत्यंत आवश्यक है. यदि द्वादशी तिथि सूर्योदय से पहले समाप्त हो रही हो तो भी एकादशी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद ही करना चाहिए. ध्यान रखें कि एकादशी व्रत का पारण हरि वासर के दौरान भी न करें. हरि वासर द्वादशी तिथि की पहली एक चौथाई अवधि को कहा जाता है.व्रत का पारण करने के बाद ही अन्न-जल ग्रहण करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

Navratri 2021: चैत्र नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं? प्रथम दिन मां शैलपुत्री की जाएगी पूजा, इस दिन होगा नवरात्रि का समापन

Amalaki Ekadashi 2021: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इस विधि-विधान से करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Raksha Bandhan 2026: राखी से पहले कब लगेगी पूर्णिमा, भद्रा और शुभ मुहूर्त को लेकर क्या रहेगा गणित?
Chandra Grahan 2026: राखी पर चंद्र ग्रहण बताकर डराया जा रहा है! समय बदलने से पहले पढ़ें पूरा सच
राखी पर सूतक की खबर से न हों परेशान, जानें कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget