एक्सप्लोरर

Relationship Advice: आपको भी अपने पार्टनर पर होता है शक, तो इसे दूर करने के लिए आजमाएं ये टिप्स

Relationship Advice: अगर आप भी हर छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर पर शक करते हैं और इससे आपका रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है, तो आज हम आपको इससे जुड़े कुछ टिप्स बताएंगे.

पति पत्नी का रिश्ता बहुत खूबसूरत रिश्ता होता है. इस रिश्ते में लड़ाई झगड़ा, हंसी मजाक, नोक झोंक होती रहती है. लेकिन कब यह छोटी छोटी नोक झोंक बड़ी बन जाए, पता नहीं चलता है. अधिकतर रिश्ते में कपल्स एक दूसरे पर शक करना शुरू कर देते हैं. लेकिन कई बार गलतफहमियों की वजह से रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है.

पार्टनर पर शक

ऐसे में अगर आप भी हर छोटी-छोटी बातों पर अपने पार्टनर पर शक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप आप अपने पार्टनर पर ज्यादा शक नहीं कर पाएंगे, क्योंकि शक की वजह से ही कई रिश्ते टूटते हैं. आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में.

अपने आप से करें बात

जब भी आप अपने पार्टनर पर शक करने लगे, तो सबसे पहले अपने आप से बात करें कि क्या शक करना सही है या नहीं. इसके अलावा आप अपनी भावनाओं को अपने पार्टनर के सामने रख सकते हैं, ताकि आप दोनों गलतफहमी से बचे रहे.

पार्टनर से खुले दिल से करें बात

आपको अपने पार्टनर से खुले दिल से बात करनी चाहिए और अपने विचारों को मन में रखने के बजाय अपने पार्टनर से खुलकर कहना चाहिए. आपको अपनी बात रखने के साथ-साथ अपने पार्टनर की भी सभी बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और एक दूसरे पर भरोसा करना चाहिए.

एक दूसरे के साथ समय बिताएं

अगर आप दोनों कपल्स एक दूसरे के साथ समय बिताएंगे, तो इससे अपने आप शक काम होता जाएगा और आपका रिश्ता वापस मजबूत बनेगा. आपको जब भी लगी कि आप हर छोटी-छोटी बात पर शक करते हैं, तो अपनी कमजोरी को स्वीकार करें और इस पर काम करना शुरू करें.

काउंसलर की मदद लें

इसके अलावा आप अपने पार्टनर के साथ दोस्त जैसा व्यवहार करें. अगर इन सभी टिप्स के बाद भी शक को लेकर आप दोनों कपल्स के बीच में लड़ाई झगड़े होते रहते हैं, तो आप किसी काउंसलर की मदद ले सकते हैं. शक करना एक आम बात है, लेकिन इसे लंबे समय तक मन में रखने से रिश्ता टूट सकता है.

इसलिए अपने पार्टनर से खुलकर बात करें, भरोसा करें और किसी पेशेवर काउंसलर की मदद ले. इन सभी टिप्स की मदद से आप अपने पार्टनर पर रोजाना जरूरत से ज्यादा शक नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें: Relationship Tips: सास बहू की होती है आपस में लड़ाई, तो इन ट्रिक्स को फॉलो कर बनाएं अपने रिश्ते को मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Why Girls Like Older Men: बड़ी उम्र के लड़कों पर क्यों फिदा होती हैं लड़कियां? इमोशनल सपोर्ट नहीं, ये है सबसे बड़ा सीक्रेट
बड़ी उम्र के लड़कों पर क्यों फिदा होती हैं लड़कियां? इमोशनल सपोर्ट नहीं, ये है सबसे बड़ा सीक्रेट
Aamir Khan And Gauri Spratt: आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच 14 साल का अंतर, जानें परफेक्ट रिश्ते के लिए कितना गैप है सही
आमिर खान और गौरी स्प्रैट के बीच 14 साल का अंतर, जानें परफेक्ट रिश्ते के लिए कितना गैप है सही
Marriage Problems: टीवी सीरियल्स नहीं हकीकत में खतरनाक हैं टॉक्सिक सास-ससुर, डील करने के लिए अपनाएं ये तरीके
टीवी सीरियल्स नहीं हकीकत में खतरनाक हैं टॉक्सिक सास-ससुर, डील करने के लिए अपनाएं ये तरीके
Pre Marriage Questions: सिर्फ कुंडली के भरोसे न कर लेना शादी, पार्टनर के साथ ये चीजें भी मिलना भी है जरूरी
सिर्फ कुंडली के भरोसे न कर लेना शादी, पार्टनर के साथ ये चीजें भी मिलना भी है जरूरी

वीडियोज

Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!
Ketan Murder Case | Siya Goyal | ABP News | ABP Report : मर्डर के बाद सिया ने मनाया था जश्न
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Mahadangal: क्या खतरे में है हिंदुओं की आस्था?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पासपोर्ट भारत की नागरिकता का वैध प्रमाण है या नहीं? विवाद के बीच चुनाव आयोग ने क्या कहा?
पासपोर्ट भारत की नागरिकता का वैध प्रमाण है या नहीं? विवाद के बीच चुनाव आयोग ने क्या कहा?
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
भरत तिवारी केस: न्यायिक जांच शुरू होते ही पुलिस का यू-टर्न! FIR से पिता और भाई का नाम हटाया
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने जड़े शतक; साझेदारी 300 रनों के पार
टेस्ट क्रिकेट का 96 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर ने शतक जड़कर रचा इतिहास
OTT Releases: एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
एक्शन से एडवेंचर तक, भूलकर भी मिस ना करें नेटफ्लिक्स की ये 6 धांसू फिल्में, एक ने तो की थी रिकॉर्ड तोड़ कमाई
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
पासपोर्ट मुद्दे पर विपक्ष ने केंद्र को घेरा, उठाए सवाल? पूछा-किस दस्तावेज पर करें यकीन
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
अलर्ट: भारत के 'चिकन नेक' तक पहुंचा चीन! नई दिल्ली से बौखलाए ढाका के साथ ड्रैगन ने की बड़ी डील
‘अमेरिका के साथ कोई समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान
‘अमेरिका संग समझौता तब तक नहीं होगा, जब तक...’, US-भारत ट्रेड डील पर पीयूष गोयल का बड़ा बयान
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
गूगल से लेकर अमेजन तक, जानिए क्यों भारत में चेक बुक लेकर कतार में खड़े हैं दुनिया के दिग्गज
Embed widget