एक्सप्लोरर

आपका पार्टनर धोखा तो नहीं दे रहा? ये पांच आदतें करती हैं इशारा, दिखते ही हो जाएं सावधान

Relationship Red Flags: रिश्ते में धोखा मिलने से पहले इन संकेतों को पहचानें. जानिए वो बातें जो इशारा करती हैं कि आपका पार्टनर आपसे कुछ छुपा रहा है और धोखा दे रहा है.

Relationship Red Flags: किसी भी रिश्ते में पारदर्शिता होना बहुत जरूरी है. खासकर जब आपने किसी से शादी कर ली है या फिर रिलेशनशिप में हों. इसी बीच जब उसी रिश्ते में शक की छोटी सी दरार पड़ने लगे, तो दिल में बेचैनी और मन में सवाल उठने लगते हैं की "क्या वो अब पहले जैसा नहीं रहा?", "कहीं वो मुझसे कुछ छुपा तो नहीं रहा?" अगर आपके मन में भी ऐसे ही सवाल बार-बार उठ रहे हैं, तो हो सकता है कि आपका शक यूं ही न हो. किसी रिश्ते में धोखा मिलना दर्दनाक होता है, लेकिन अगर आप समय रहते कुछ संकेतों को पहचान लें, तो खुद को समझा सकते हैं कि ये इंसान मेरे लिए ठीक नहीं है और जल्द से जल्द कोई सही फैसला ले सकते हैं. 

ये भी पढ़े- सोनम रघुवंशी की तरह कहीं आपका पार्टनर भी तो नहीं कर रहा है चीट? ऐसे पहचानें रेड फ्लैग

अचानक फोन से दूरी या जरूरत से अधिक प्राइवसी रखना 

अगर आपका पार्टनर पहले खुलेआम फोन इस्तेमाल करता था, लेकिन अब अचानक फोन को पास से हटने नहीं देता, लॉक लगाता है, मैसेज डिलीट करता है या देर रात चुपचाप चैटिंग करता है तो यह एक रेड सिग्नल हो सकता है. हर कोई प्राइवेसी चाहता है, लेकिन रिश्ते में एकदम से बदला हुआ व्यवहार कुछ छुपाने की ओर इशारा कर सकता है.

समय और रूटीन में बदलाव

अगर आपका पार्टनर बार-बार ऑफिस का बहाना बनाकर देर से आने लगे, फोन उठाना बंद कर दे या अचानक ट्रैवल प्लान करके जाने लगे, तो यह भी संकेत हो सकता है कि वह अपनी जिंदगी में कुछ छुपा रहा है. हर बार ओवरटाइम या बिज़नेस मीटिंग की कहानी सच नहीं होती.

बात-बात में झुंझलाना या दूरी बना लेना

अगर आपका पार्टनर छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़ा हो जाता है, बहस करने लगता है या आपके सवालों का सीधा जवाब नहीं देता, तो यह भावनात्मक दूरी का संकेत हो सकता है. ऐसा तब होता है जब किसी और में उनकी रुचि बनने लगे और वे आपको बोझ समझने लगें.

दिखावटी प्यार या जरूरत से ज्यादा केयर करना 

कई बार जब इंसान गलती कर रहा होता है, तो वह उसे छुपाने के लिए दिखावटी प्यार करने लगता है. अचानक गिफ्ट्स, तारीफें या रोमांटिक बातें करने लगना. अचानक बदल गया प्यार कभी-कभी सिर्फ गिल्ट को छुपाने का तरीका होता है. 

फिजिकल और इमोशनल इंटिमेसी में कमी

अगर आपका पार्टनर अब आपके साथ समय बिताने से कतराने लगे, नजरें चुराने लगे, स्पर्श से दूर भागे या रोमांटिक पल कम होने लगें तो यह रिश्ता ठंडा पड़ने का संकेत हो सकता है.

ये भी पढ़ें: युवाओं में तेजी से फैल रही यह बीमारी, 'साइलेंट किलर' की तरह बनाती है शिकार

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Love Marriage Tips: लव मैरिज के लिए नहीं मान रहे घरवाले? ये पांच तरीके बसाएंगे आपका घर
लव मैरिज के लिए नहीं मान रहे घरवाले? ये पांच तरीके बसाएंगे आपका घर
रिलेशनशिप में करीब आना कब जरूरी, इससे कितना फायदा और कितना नुकसान?
रिलेशनशिप में करीब आना कब जरूरी, इससे कितना फायदा और कितना नुकसान?
First Love: पहली मोहब्बत कभी क्यों नहीं भूलते लोग? जानें इसके पीछे का साइंस
पहली मोहब्बत कभी क्यों नहीं भूलते लोग? जानें इसके पीछे का साइंस
Love vs Attraction: क्या है Love at First Sight? लड़के या लड़कियां, किन्हें होता है सबसे ज्यादा?
क्या है Love at First Sight? लड़के या लड़कियां, किन्हें होता है सबसे ज्यादा?

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget