एक्सप्लोरर

ये 4 संकेत बताते हैं कि पार्टनर के मन में आपके लिए कम हो रहा है प्यार

रिश्ते में बहुत ज्यादा समय साथ बिताने पर किसी एक की तरफ से प्यार धीरे-धीरे कम होने लगता है. कुछ बातों से जाना जा सकता है कि क्या वाकई पार्टनर के मन में आपके लिए प्यार कम होता जा रहा है या नहीं.

किसी भी रिलेशनशिप आपसी समझ से ही परफेक्ट बना रहता है. दोनों तरफ से की गई कोशिशें ही रिश्ते को मजबूत बनाए रखती हैं. लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहते हुए कपल एक-दूसरे के पार्टनर ही नहीं बल्कि दोस्त भी बन जाते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि रिश्ते में बहुत ज्यादा समय साथ बिताने पर किसी एक की तरफ से प्यार धीरे-धीरे कम होने लगता है. ऐसे में कुछ बातों से जाना जा सकता है कि क्या वाकई पार्टनर के मन में आपके लिए प्यार कम होता जा रहा है या नहीं. 

मन से सम्मान खत्म हो जाना- किसी भी रिश्ते की नींव सम्मान पर टिकी होती है. रिश्ते में एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान होना जरूरी है. ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि कपल एक-दूसरे से प्यार तो करते हैं लेकिन इज्जत नहीं करते. जैसे पार्टनर के प्रोफेशन, काम, विचारों या बातों की रिस्पेक्ट ना करना. अगर आपके रिश्ते से भी सम्मान खत्म हो रहा है तो समझ जाएं कि आपके लिए आपके पार्टनर के मन में इज्जत खत्म हो रही है. 

एक-दूसरे के साथ बोरिंग लगना- हमेशा मिलने पर पार्टनर के साथ मिलने का क्रेज खत्म हो जाता है. ऐसा हमेशा नहीं होता लेकिन कई लोगों को इस बात से परेशानी होती है. ऐसे में अगर आप भी यह महसूस करें कि बहुत टाइम बाद मिलने के बाद भी आपका पार्टनर आपके साथ बोरियत महसूस कर रहा है, तो आपको आगे के रिश्ते के बारे में सोचने की जरूरत है. 

बात करते समय झल्ला जाना- प्यार के शुरुआती दौर में कपल्स एक-दूसरे से घंटों बातचीत करते हैं लेकिन वक्त के साथ इसमें कमी आ जाती है. यह आम बात है लेकिन अगर आप महसूस करने लगे कि आपका पार्टनर दिन में एक बार बात करने से ही इरिटेट होने लगा है, तो हो सकता है कि उनके मन में अब आपके लिए प्यार नहीं बचा हो.

व्यवहार में बदलाव- हर व्यक्ति में समय के साथ कुछ बदलाव आना लाजमी है. अगर पार्टनर का व्यवहार सिर्फ आपके लिए बदला है, तो आपको इस बारे में उनसे बात करने की जरूरत है. बदले हुए व्यवहार में साथी का समय पर घर न आना, आपसे दूर-दूर भागने का प्रयास करना, अक्सर दोस्तों के साथ पार्टी करना जैसी बातें शामिल हो सकती हैं.

पुराने प्यार को अभी नहीं भूल पाई है गर्लफ्रेंड, रिश्ते की सच्चाई ऐसे करें पता

प्यार के बाद भी क्या इनसिक्योर है आपका पार्टनर? ये संकेत करते हैं इशारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget