एक्सप्लोरर

सफल शादीशुदा जिंदगी के ये हैं 5 बड़े सीक्रेट, आप भी जान लें ये राज

रिश्ते को मजबूती से निभाने के लिए पति-पत्नी दोनों को कमिटेड रहना पड़ता है. अगर आप भी अपनी मैरिड लाइफ को सफल बनाना चाहते हैं तो कुछ खास सीक्रेट आपके काम आ सकते हैं.

शादी करना जितना आसान होता है, इसे निभाना उतना ही मुश्किल होता है. शादी के बाद जिंदगी अचानक से बिल्कुल बदल जाती है. शादीशुदा जिंदगी को सफल बनाने की कोशिश दोनों तरफ से होनी चाहिए. पार्टनर के साथ रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई कोशिशें करनी पड़ती हैं. अगर आप भी अपनी मैरिड लाइफ को सफल बनाना चाहते हैं तो कुछ खास सीक्रेट आपके काम आ सकते हैं.

जैसे हैं वैसे रहें- स्वभाव में लाया बनावटीपन हमेशा नहीं चलता. इसीलिए अपने रिश्ते में हमेशा सच्चे और खुले रहें. फेक रहने पर जब असलियत सामने आती हैं, तो वो काफी दिल को दर्द देने वाली हो जाती हैं. ऐसी चीजें फिर लाख कोशिशें करने पर भी सही नहीं होतीं. पति-पत्नी के रिश्ते में भी कभी बेवजह सामने वाले को इंप्रेस करने के लिए चीजें न करें. जैसे हैं वैसे ही रहें.

खुलकर करें बातचीत- एक समय के बाद पति-पत्नी आपस में खुलकर बात करना बंद कर देते हैं. कुछ सालों बाद सिर्फ घर-गृहस्थी, बच्चों, लंच-डिनर और ग्रॉसरी लिस्ट के बारे में बातें रह जाती हैं. पति-पत्नी एक-दूसरे से अपनी भावनाएं जाहिर करना बंद कर देते हैं. अगर आपका रिश्ता भी जिंदगी के उसी मोड़ पर आ गया है, तो यह गलत है. पति-पत्नी को अपने रिश्ते को अलग प्राथमिकता देनी चाहिए.

इंसिक्योरिटी से बचें- पति-पत्नी का रिश्ता एक-दूसरे के भरोसे पर टिका होता है. एक-दूसरे का फोन चेक करने, मेल पढ़ने या पॉकेट चेक करने की बजाए उनसे सीधे बात करें. एक-दूसरे पर बेवजह की पाबंदियां न लगाएं. इससे रिश्तों में दूरी आती है. एक-दूसरे को उनका पूरा स्पेस दें, यकीन मानिए वो हमेशा आपके करीब रहेंगे.

आलोचनाओं से बचें- हर छोटी बात पर अपने पार्टनर की आलोचना करने के बजाए, उनके कामों की सराहना करें. उनकी तारीफ करना सीखें. हर बात में कमी निकालने से सामने वाला वो काम करने से बचने लगता है. हर वक्त की आलोचना रिश्तों में सिर्फ दूरियां लाता है और इसे कमजोर करने का काम करती है.

माफी मांगना सीखें- बड़ी से बड़ी बात को एक छोटे से सॉरी से सुलझाया जा सकता है. अगर आपसे कई गलती हो जाए तो बिना देर किए झट से सॉरी बोल दें. अपनों से माफी मांगने में काफी झिझकना नहीं चाहिए. कोई भी रिश्ता या व्यक्ति परफेक्ट नहीं होता, उसे परफेक्ट बनाने की जिम्मेदारी हमारी होती है. इसलिए कुछ भूल कर और कुछ नजरंदाज कर समझदारी से काम लें.

देर से शादी करने के होते हैं ये नुकसान, जानें क्या है सही उम्र

हनीमून पर जाने से पहले भूलकर भी न करें ये गलती, हो सकता है पछतावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
दांतों की झनझनाहट को इन घरेलू तरीकों से करें कम, ऐसे मिलेगा आराम
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
अस्पतालों में इलाज का खर्च होगा सार्वजनिक, केंद्र का राज्यों को निर्देश
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
आयुष्मान घोटाला; MP के 71 अस्पतालों के 12 करोड़ के क्लेम संदिग्ध
इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम
इन सर्दियों में रूखी न हो स्किन, इसके लिए अभी से करें ये काम

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget