एक्सप्लोरर

Relationship Tips: आपका हनीमून हो सकता है खराब, ट्रिप पर जाने से पहले इन 4 बातों का ध्यान जरूर रखें

Tips For Couple: शादी के बाद अगर आप हनीमून पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है. हनीमून पर आप कोई ऐसी गलती न कर बैठें जिससे आपको बाद में दुख हो.

Tips For Newly Weds Couple: आजकल लोग अपने हनीमून को लेकर काफी प्लान करते हैं. हनीमून पर कपल क्वालिटी टाइम स्पेंड करता है. शादी और उससे जुड़े फंक्शन्स में लोग बहुत थक जाते हैं. ऐसे में हनीमून वो पीरियड होता है जब नया जोड़ा अपनी आगे की लाइफ को लेकर बातें करते हैं, रिलेक्स करते हैं और एक दूसरे की पसंद ना पसंद को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिलता है. हालांकि, कपल्स अपने हनीमून को लेकर पहले ही पूरी प्लानिंग कर लेते हैं, लेकिन कई बार ट्रिप को ज्यादा रोमांटिक बनाने के चक्कर में लोग ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनका हनीमून खराब हो जाता है या उतना मज़ा नहीं आता जितना सोचा होता है. अगर आप भी अपने हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप इन बातों का ख्याल जरुर रखें. 

1- डेस्टिनेशन का सलेक्शन- बेहतर होगा कि आप ऐसा हनीमून डेस्टिनेशन चुनें, जहां ज्यादा भीड़-भाड़ न हो. किसी भी डेस्टिनेशन के पीक सीजन पर जाने से भी बचना चाहिए. इससे आपका हनीमून खराब हो सकता है. कोशिश करें ऐसी जगह चुनने की जहां आप अपने पार्टनर के साथ रिलेस्क कर सकें, प्रकृति के सौंदर्य को निहार सकें और एक दूसरे के साथ सुकून के पल बिता सकें. हां हनीमून पर कहां जाना है ये चुनते वक्त अपने बजट का भी ध्यान रखें.

2- फोटो के चक्कर में इंजॉय करना न भूलें- कुछ लोग शादी के बाद अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं. ऐसे में आजकल ज्यादातर कपल फोटो और स्टेटस से अपने पल-पल की अपडेट सोशल प्लेटफॉर्म पर डालते रहते हैं, लेकिन इससे आप नेचर को इंजॉय करना या अपनी ट्रिप और एक दूसरे के साथ को इंजॉय करना भूल जाते हैं. सोशल मीडिया पर फोटो तो ट्रिप के बाद भी अपलोड की जा सकती हैं. लेकिन ये समय आपको दोबारा नहीं मिलेगा. इसलिए अपनी जिंदगी के सबसे रोमांटिक समय को इंजॉय करें. 

3- प्यार भरी बातें करें- हनीमून पर कपल्स एक दूसरे के साथ दिल खोलकर बातें करते हैं. कुछ कपल्स अपने पास्ट या रिलेशनशिप को लेकर  भी बातें करते हैं. अगर आपका पार्टनर ये जानना चाहता है तो कोशिश करें कि ऐसी कोई भी बात हनीमून के वक्त न करें. ध्यान रखें कि ये समय एक दूसरे को जानने का है न कि अपने एक्स को याद करने या उसकी बातें करने का. अगर आप पास्ट की बातें करेंगे तो आपको और आपके पार्टनर को पूरी उम्र इसका पछतावा होगा. 

4- ज्यादा प्लानिंग न करें- ये सभी जानते हैं कि कपल्स फटाफट शादी निपटा कर हनीमून पर जाने के लिए उत्साहित रहते हैं, हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें कि आप किसी भी चीज को लेकर ओवर प्लांनिग न करें. जब आप किसी चीज के बारे में ज्यादा सोचते हैं या प्लान करते हैं और वो वैसी नहीं होती तो बुरा लगता है. इससे आपकी ट्रिप खराब हो सकती है. इस वक्त आपको सिर्फ अपने लाइफ पार्टनर के साथ नई यादें बनाने पर ध्यान देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: रिलेशनशिप में सब सही फिर भी कुछ ऐसा है जो ठीक नहीं, यहां जानें अपनी परेशानी का हल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Hirni Birni Dance: दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
दो नटिनी की कहानी है बिहार का यह डांस, गलती से ऑर्केस्टा न समझना
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक

Embed widget