एक्सप्लोरर

Relationship Tips: ब्रेकअप के बाद ऐसे करें नई शुरुआत, पहले से खूबसूरत हो जाएगी जिंदगी

Relationship Advice: अगर आप भी ब्रेकअप के दर्द से अब तक उबर नहीं पाएं हैं तो कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं. इन्हें अपनाकर आप अपनी जिंदगी को पहले से भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं.

Relationship Tips in Hindi: प्यार जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास होता है. जब हम किसी के प्यार में होते हैं तो सारी दुनिया ही खूबसूरत नजर आने लगती है. जब यही प्यार भरा दिल कभी, किसी भी वजह से टूटता है तो सब-कुछ बिखर सा जाता है. दिल के टूटे हिस्सों को समेटने में वक्त लगता है. कुछ लोगों को इस दर्द से बाहर आने में सालों लग जाते हैं. अगर आप भी ब्रेकअप (Breakup) के दर्द से अब तक उबर नहीं पाएं हैं तो यहां बताए कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं. इन्हें अपनाकर आप अपनी जिंदगी को पहले से भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं.

नाकामयाबी नहीं है ब्रेकअप- वक्त चाहे अच्छा हो या बुरा, कट ही जाता है. ब्रेकअप के बाद भी आपको ये बात समझने की जरूरत है. ब्रेकअप के बाद भी अपनी जिंदगी को रुकने मत दीजिए और न ही उसके दर्द को ज्यादा देर ठहरने दीजिए. सबसे पहले इस बात को स्वीकार करें कि अब आप दोनों के रास्ते अलग हो चुके हैं. वह रिश्ता चाहे जितना खूबसूरत रहा हो, लेकिन सच्चाई यही है कि अब वो साथ नहीं है. इस टूटे रिश्ते के लिए खुद को कुसूरवार मानना बंद कर दीजिए. 

Relationship Tips: कोरोना से करना है बचाव तो इंटीमेसी के समय रखें इन बातों का ध्यान

सहारे को कमजोरी ना बनाएं- अगर आपका अभी हाल ही में ब्रेकअप हुआ है तो जाहिर सी बात है कि इसके दर्द से अभी आप उबरे नहीं होंगे. आपको प्यार, भरोसे, समझदारी और हमदर्दी की जरूरत होगी लेकिन इन जरूरतों को अपनी कमजोरी मत बनाइए. आप इस समय भले टूटा हुआ महसूस कर रहे हों, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप हमदर्दी को ही प्यार समझ लें. टूटे रिश्ते का दर्द भुलाने के लिए तुरंत एक नया रिश्ता जोड़ने से बचें.

कुछ बदलाव हैं जरूरी- अक्सर प्यार में जिंदगी किसी एक इंसान के ही इर्द-गिर्द घूमने लगती है. हम सब कुछ उसी के हिसाब से करने लगते हैं. उसकी पसंद-नापसंद ही हमारी बन जाती है. ब्रेकअप के बाद अब अपने पसंद की चीजें करें. याद कीजिए कि आपको सचमुच क्या अच्छा लगता है और क्या नहीं. जिंदगी में थोड़ा बदलाव लाइए. नेचर के करीब रहने से आपके दिल को काफी सुकून मिलेगा. अपनी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज और मेडिटेशन को शामिल करें. इससे आपके अंदर एक पॉजिटिव एनर्जी रहेगी.

Relationship Tips: ब्रेकअप के ये 5 फायदे जान लेंगे तो रिश्ता तोड़ने का नहीं होगा दुख

कुछ नया सीखिए- अपने आप को कुछ नया काम सीखने में लगाइए. इससे आपमें एक नया कॉन्फिडेंस आएगा. अपनी पसंद के हिसाब से कोई नई स्किल, ट्रेनिंग या फिर कोर्स ज्वॉइन कर सकते हैं. भविष्य में भी आपको अपनी इस स्किल का फायदा मिल सकता है. इसके अलावा अकेले रहने की बजाय लोगों से घुलने-मिलने की आदत डालें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karela Bhurji: घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
घर में कैसे बनाएं स्वादिष्ट करेले की भुर्जी? चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे
Nana Patekar Death: सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
Nana Patekar Death: 56 की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना, फिर कैसे हुए थे फिट?
56 की उम्र तक रोज 60 सिगरेट पीते थे नाना, फिर कैसे हुए थे फिट?
क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?
क्या जरूरी है जोर से हंसना, इससे क्या होते हैं फायदे?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
गाली देने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, फहीम नजीर बोला- 'बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा'
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
कब-कब विवादों में घिरे विराट कोहली और दी सफाई, क्या है प्रेमानंद महाराज वाला मामला?
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
TMC के बागियों को किस बात का डर? स्पीकर से कहा- 'दो हफ्ते दे दीजिए'
TMC के बागियों को किस बात का डर? स्पीकर से कहा- 'दो हफ्ते दे दीजिए'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
लालू के बाल संवारते हुए रोहिणी का वीडियो वायरल, लिखा- ‘बेटी होने का फर्ज...'
Embed widget