एक्सप्लोरर

Relationship Tips: क्यों जल्दी टूट जाती है लव मैरिज? इन 7 वजहों से खत्म हो जाता है प्यार

Relationship Tips: शादी जीवनभर का रिश्ता होता है. शादी लव हो या अरेंज दोनों की अपनी खूबियां और खामियां होती हैं.

Love Marriage vs Arranged Marriage: अक्सर इस बात पर चर्चा होती है कि लव मैरिज (Love marriage) और अरेंज मैरिज (Arranged marriage) में क्या बेहतर है. पिछले कुछ सालों में लोगों का लव मैरिज में विश्वास पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है. शादी कोई भी हो इसमें प्यार और भरोसे की नींव होनी जरूरी है तभी जाकर ये अटूट रिश्ता बनता है. हर शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन कुछ मामलों में अरेंज मैरिज की तुलना में लव मैरिज में कुछ ज्यादा चुनौतियों (Difficulties in love marriage) का सामना करना पड़ता है. उम्मीदों का बोझ लव मैरिज में कहीं ज्यादा होता है और इसलिए अरेंज मैरिज की तुलना में लव मैरिज आसानी से टूट जाती है. आइए जानते हैं कि और किन वजहों लव मैरिज में प्यार कुछ सालों बाद ही कम पड़ने लगता है.

बड़ों का पूरी तरह साथ ना मिलना- अक्सर जब लोग किसी से प्यार करते हैं तो दिन-रात उसी के सपने देखने लगते हैं. वो सही-गलत का अंतर भी समझना भूल जाते हैं. समाज में आज भी कई लोग लव मैरिज को अच्छी नजरों से नहीं देखते हैं. लड़के या लड़की की जिद में आकर वो इस रिश्ते के लिए मंजूरी दे भी दें तो भी इसे पूरे दिल से नहीं स्वीकार कर पाते हैं. मर्जी के बिना शादी करने से बड़ों का साथ उस तरह नहीं महसूस होता है जैसा कि अरेंज मैरिज में. लव मैरिज में शादी के बाद की मुश्किलों लोग खुलकर अपने पेरेंट्स या बड़ों से शेयर नहीं कर पाते हैं और अकेले-अकेले ही इस दबाव को झेलते हैं. 

असलियत से सामना होना- प्यार में अक्सर लोग अंधे हो जाते हैं और उन्हें पूरी दुनिया सिर्फ खूबसूरत ही लगती है. उन्हें लगता है कि शादी के बाद भी वो हमेशा इसी तरह खुश रहेंगे लेकिन जब असलियत होता है तो वो खुद को संभाल नहीं पाते हैं. भले ही कितनी ही धूम-धाम से आपने लव मैरिज की हो लेकिन जब आप कल्पना की दुनिया से बाहर आते हैं तो लगता है जैसे कि पूरी दुनिया ही उजड़ गई.

जल्दबाजी में शादी का फैसला- लव मैरिज करना कोई गलत काम नहीं है लेकिन ये फैसला दो जिंदगियों से जुड़ा होता है. जब लोग जल्दबाजी में आकर शादी का फैसला करते हैं तो वो यहीं गलती कर बैठते हैं. पार्टनर (Partner) को पूरी तरह जानने-समझने के बाद ही शादी का फैसला करना चाहिए. अक्सर लोग आकर्षण को प्यार समझ कर शादी का फैसला करते हैं लेकिन शादी इसका एसास उन्हें शादी के बाद होता है. ऐसी स्थिति में शादी बहुत दिनों तक नहीं चल पाती है.

बहुत ज्यादा उम्मीद लगाना- लव मैरिज के टूटने का ये एक मुख्य कारण होता है. शादी से पहले तक कपल एक दूसरे को काफी समय देते हैं और शादी के बाद भी एक-दूसरे से यही उम्मीद करते हैं. लव मैरिज हो या अरेंज, शादी के बाद चीजें बदल ही जाती हैं. अरेंज मैरिज में से समझौते करना आसान होता है लेकिन लव मैरिज में जब ये उम्मीदें टूटती हैं तो बहुत झटका लगता है. ऐसा लगने लगता है, जैसे कि शादी से प्यार खत्म हो गया. दूरियां ज्यादा बढ़ जाने पर रिश्ता खत्म होने की संभावना भी बढ़ जाती है.

सम्मान की कमी- पति-पत्नी को एक-दूसरे का सम्मान करना जरूरी है. लव मैरिज में ये एक दिक्कत सबसे ज्यादा होती है. इसमें कपल एक दूसरे से को पहले से जानते हैं. दोस्ती के दौरान वो एक-दूसरे से बहुत खुल जाते हैं और शादी के बाद भी वो अपने पार्टनर के साथ दोस्त की तरह ही व्यवहार करते हैं. एक हद तक ये ठीक रहता है लेकिन अक्सर एक समय के बाद आपसी लड़ाईयां बढ़ जाती हैं और बात एक-दूसरे से अलग होने पर खत्म होती है.

Relationship Tips: क्या आप रिलेशनशिप में जानें की कर रहे हैं जल्दबाजी? ऐसे करें पहचान

Relationship Tips: पार्टनर को धोखा देने का है अफसोस? ऐसे करें रिश्ते की नई शुरुआत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tile Cleaning Hacks: क्या गंदी हो गई हैं बाथरूम की टाइलें? 1 ट्रिक से शीशे सी चमकाएं
क्या गंदी हो गई हैं बाथरूम की टाइलें? 1 ट्रिक से शीशे सी चमकाएं
How To Remove Fridge Smell: फ्रिज से आ रही बदबू, इस ट्रिक से हो जाएगी दूर
फ्रिज से आ रही बदबू, इस ट्रिक से हो जाएगी दूर
केला खाने का सही समय क्या, सुबह या शाम? जानें
केला खाने का सही समय क्या, सुबह या शाम? जानें
सब्जी बना रहे और टमाटर खत्म? इस चीज से गाढ़ी करें ग्रेवी
सब्जी बना रहे और टमाटर खत्म? इस चीज से गाढ़ी करें ग्रेवी

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
SIR विवाद के बीच महाराष्ट्र CEO ने भी उठाए सवाल! EC को लिखा मेल, की ये डिमांड
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
बिहार बाढ़: गंडक के दबाव से चंपारण तटबंध टूटा, कई जिलों में बिगड़े हालात
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
भारत समेत कौन-कौन से देश पहुंचे पाकिस्तान, SCO का प्लान क्या?
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
दरिंदे को गोद में उठा महिला ने दिए पोज, डरा देगा यह वीडियो
Embed widget