एक्सप्लोरर

Rangoli Hacks: इन आसान टिप्स को करें फॉलो, 10 मिनट में बन जाएगी अट्रैक्टिव रंगोली

Festival Tips: रंगोली हमारे त्योहारों में वो उमंग के रंग बिखेरती है जिसे देखकर आंखों को सुकून मिलता है. वैसे तो रंगोली बनाना आसान है लेकिन अगर आप पहली बार रंगोली बना रहे हैं तो इन टिप्स को करें फॉलो.

Tips for Making Rangoli Design: फेस्टिव सीजन बस शुरू ही होने वाला है. हर साल त्योहार हमारे घरों में खुशियां और ढेर सारा प्यार बांटने के लिए आते हैं.  दीपावली के मौके पर वैसे तो ढेर सारी तैयारियां की जाती है लेकिन रंगोली भी उनमें से एक खास तैयारी है. रंगोली सिर्फ एक सुंदर कला नहीं है बल्कि यह हमारी संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है. सालों से हर साल त्योहारों पर रंगोली बनाई जाती है. तो अगर आप पहली बार रंगोली बना रहे हैं या फिर आप को रंगोली बनाना नहीं आता तो आज हम आपकी समस्या का समाधान लेकर आए हैं.  इस खबर में हम आपको रंगोली बनाने के कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप बहुत जल्दी और आसानी से आकर्षक रंगोली बना सकते हैं.
 
शुरूआत में छोटे शेप्स बनाएं 
 एक बड़ी रंगोली बनाने के लिए छोटे शेप्स और पैटर्न बनाना शुरू करें. छोटे पैटर्न आपको धीरे धीरे बड़े पैटर्न बनाने में मदद करेंगे.  इस तरह भले ही रंगोली बनाने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन आपकी रंगोली बहुत ही सुंदर और आकर्षक बनेगी.
 
फेवीकोल या इयर बड्स का करें इस्तेमाल 
फ्लॉवर पैटर्न या नई डिजाइन्स बनाने का यह सबसे बेस्ट तरीका है. आपको सिर्फ इसके लिए फेवीकोल की बॉटल के ऊपरी हिस्से को काटना है और उसके अंदर कलर्स भरने हैं .कलर भर देने के बाद इसे पेन की तरह डिजाइन बनाने के लिए इस्तेमाल करें.आप डिजाईन बनाने के लिए इयर बड्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
 
 सुंदर रंगोली बनाने में चूड़ियां करेंगी मदद
सर्कुलर शेप बनाने के लिए आप प्लेट्स या चूड़ियों का इस्तेमाल कर सकते है.आप चाहें तो अंगूठी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आपको सिर्फ इतना करना है कि चूड़ियों को रखकर उसके अंदर रंग डालना है. रंग डालने के बाद चूड़ी को उठा लेना है. चूड़ियों या प्लेट्स की मदद से आप आसानी से बहुत ही सुंदर रंगोली बना सकते हैं. 
 
फूलों से भर जाएगी रंगोली की खूबसूरती
रंगोली को सुंदर बनाने के लिए आप उसमें फूल या पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते है. यह उसमें एक अलग टेक्सचर जोड़ेगा. फूल और पत्तियां एक पॉजिटिव एनर्जी भी साथ में लेकर आती हैं. इसलिए इनका इस्तेमाल आप रंगोली बनाने के दौरान कर सकते हैं. कई लोग रंगों की बजाय फूलों की रंगोली बनाते हैं जो देखने मैं बहुत ही खूबसूरत दिखती है.
 
रंगोली के पास रखें दिया 
रंगोली के पास दीपक या मोमबत्ती रखेंगे तो रंगोली की खूबसूरती में चार चांद लग जाएगा. ऐसा करने से आपकी रंगोली और भी साथ आकर्षक दिखेगी और रोशनी से रंगोली के रंग चमकने लगेंगे.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Balcony Railing Rust: अगर बारिश में जंग खा गई है बालकनी की रेलिंग तो ऐसे करें सफाई, दूर होगी पूरी गंदगी
अगर बारिश में जंग खा गई है बालकनी की रेलिंग तो ऐसे करें सफाई, दूर होगी पूरी गंदगी
Sonam Wangchuk : 26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
26 दिन का उपवास तोड़ने के कितने दिन बाद ले सकते हैं नॉर्मल डाइट, किन चीजों से चाहिए बचना?
Japanese Encephalitis: डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
डेंगू-मलेरिया से भी खतरनाक है यह बीमारी! मच्छर के काटते ही सूज जाता है दिमाग
Saudi Arabia Vs Israel: सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें
सऊदी अरब बनाम इजरायल, पर्यटन में कौन अव्वल और कौन पिछड़ा? आंकड़ों से समझें

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget