एक्सप्लोरर

Rainbow Diet: क्या रेनबो फूड खाना मुफीद है? जानिए हर रंग की आपके शरीर में होने वाली भूमिका

Rainbow Diet: विभिन्न सब्जियों और फलों के खाने का महत्व को बताने के लिए स्वास्थ्य पेशेवर अक्सर 'रेनबो फूड' खाने की सलाह देते हैं. शायद आप जानते हैं कि आपको रंग वाले फल और सब्जी खाने चाहिए, लेकिन आपको हैरानी हो सकती है ये बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण क्यों है और ऐसा करने से क्या आपको वास्तव में फायदा पहुंचता है.

Rainbow Diet: स्वस्थ जीवनशैली स्वस्थ खानपान की आदतों पर निर्भर है. हम अक्सर पूर्व को संतुलित करने के लिए बाद की उपेक्षा करते हैं और वहीं मामला खराब होना शुरू होता है. आपके शरीर के स्वास्थ्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए गलत सूचना के जाल में फंसे बिना सबसे आसान और झटपट तरीका 'रेनबो फूड' के विचार का पालन करना और उसके साथ संतुलित आहार का सेवन है. जैसा कि नाम से जाहिर है रेनबो फूड में अनिवार्य रूप से सभी अलग-अलग रंग के फूड का सेवन शामिल है. न सिर्फ रंग भोजन के प्लेट को आकर्षक बनाते हैं बल्कि हमारे शरीर को फाइटो केमिकल यानी एक प्रकार का खास एंटीऑक्सीडेंट मुहैया कराने में खास भूमिका निभाते हैं. रेनबो फूड में फाइटो केमिकल मौजूद होता है, जिससे उन्हें वह रंग मिल जाता है जो उनके पास होता है.

ये फाइटो केमिकल फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं या शरीर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं और इम्यूनिटी बनाने में मदद करते हैं. रेनबो फूड का मतलब इंद्रधुष रंगों के समान प्रमुख रगों के फलों और सब्जियों को अनिवार्य रूप से डाइट में शामिल करना है. रेनबो डाइट के तौर पर हर रंग आपके शरीर को पोषण की जरूरतों की भरपाई में भूमिका निभाता है.

रंगों में मौजूद फाइटो केमिकल और उसका प्रभाव लाल- लाल रंग के फल जैसे सेब, अनार तरबूज में लाइकोपीन पाया जाता है. ये दिल की बीमारी, खास प्रकार के कैंसर से लड़ने वाले अपने गुणों के चलते जाना जाता है. चुकंदर में ये शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट का प्रभाव सूजन रोधी होता है. यहां तक कि रेड वाइन में भी एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है. सेब को आपकी डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए.

हरा- हम सभी जानते हैं कि सब्जियां कितनी महत्वपूर्ण हैं. लेकिन उसे बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण कौन बनाता है? सच्चाई ये है कि उनमें जरूरी पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामन बी सी, ई और के समेत मिनरल से पाए जाते हैं. हरी सब्जियों में मौजूद क्लोरोफिल फ्री रेडिकल्स को भी निष्क्रिय करने में मदद करते हैं और टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं.

पीला- केला, आम, अनानास मूड से लेकर स्किन, आंख, हड्डी और बालों के विकास में मदद करते हैं. उसमें विटामिन सी और एमिनो एसिड से बना एक प्रोटीन कोलेजन मौजूद होता है. जिसमें बुढ़ापा विरोधी गुण पाया जाता है. बायोफ्लेवोनोईडस और कैरोटीनॉयड से भरपूर पीला रंग कैंसर से लड़ने में मदद करते हैं.

नीला और बैंगनी- एंथोस्यानिन्स का फायदा मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में है. इसका स्रोत बैंगनी गोभी, ब्लूबेरी, बैंगन इत्यादि हैं.

पीला और नारंगी- कैरोटीनॉयड (बीटा कैरोटीन अलफा कैरोटीन) विटामिन ए के परिवार से संबंध रखते हैं. प्रमुख स्रोत गाजर, शकरकंद, कद्दू हैं. इसके फायदे सूजन रोधी, दिल की सेहत के लिए मुफीद, आंखों के स्वास्थ्य को सहायता और कैंसर के खतरे को कम करने में है.

ये भी पढ़ें-

Tea benefits: क्या आपके दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद है चाय? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

क्या रात की शिफ्ट बढ़ा सकती है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा? जानिए पहचान के तरीके और इलाज का विकल्प

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Monsoon Cleaning Tips: बारिश में चिपचिपाने लगा है कमरे का फर्श, ऐसे करें सफाई
बारिश में चिपचिपाने लगा है कमरे का फर्श, ऐसे करें सफाई
Meghalaya Tourism: टूरिज्म से हर साल कितना कमाता है मेघालय, विवाद से कितना नुकसान?
टूरिज्म से हर साल कितना कमाता है मेघालय, विवाद से कितना नुकसान?
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget