एक्सप्लोरर

मोटापे से ग्रस्त लोगों में Pfizer की कोविड-19 वैक्सीन कम असरदार हो सकती है, रिसर्च

शोधकर्ताओं ने फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन को मोटे लोगों पर कम असरदार पाया है. उनके मुताबिक, स्वस्थ लोगों की तुलना में कोविड-19 की वैक्सीन मोटे लोगों पर आधी एंटीबॉडीज रिस्पॉन्स पैदा कर सकी.

दुनिया भर में लाखों लोग पहले ही मोटापा से जूझ रहे हैं. मोटापा कई बीमारियों जैसे कैंसर, टाइप-2 डायबिटीज और दिल की समस्याओं के लिए जोखिमकारक के तौर पर जाना जाता है. मोटापा आपको कोरोना वायरस से होनेवाली बीमारी कोविड-19 के उच्च जोखिम में भी डाल सकता है. हालांकि कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान दुनिया के कई हिस्सों में शुरू हो चुका है. वर्तमान में बुजुर्ग, हेल्थ केयर वर्कर्स, गंभीर बीमारी वाले लोगों को वैक्सीन का डोज दिया जा रहा है. इस बीच, शोधकर्ता चर्चा कर रहे हैं कि क्या मोटापा को प्राथमिकता लिस्ट में शामिल करना चाहिए या नहीं.

फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन का असर मोटे लोगों पर हो सकता है कम

हाल ही में एक रिसर्च से पता चला है कि फाइजर की कोविड-19 वैक्सीन का असर मोटे लोगों पर कम हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन मोटापा से ग्रस्त लोगों में कोविड-19 को रोकने में कम प्रभावी पाई गई है. इटली के शोधकर्ताओं का कहना है कि मोटे हेल्थ केयर वर्कर्स में वैक्सीन के दूसरे डोज से एंटीबॉडीज की सिर्फ आधी मात्रा ही पैदा हो सकी. हालांकि अभी जानना जल्दबाजी होगा कि वास्तव में वैक्सीन के असर पर उसका क्या महत्व है.

कोविड-19 के खिलाफ पर्याप्त सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बूस्टर की जरूरत

रिपोर्ट में बताया गया है कि इसका मतलब ये हो सकता है कि मोटापा से ग्रस्त लोगों को कोविड-19 के खिलाफ पर्याप्त सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बूस्टर की जरूरत होगी. पूर्व के रिसर्च में खुलासा हुआ है कि मोटापा कोविड-19 से मौत का करीब 50 फीसद तक खतरा बढ़ा सकता है. मोटापा को बॉडी मास इंडेक्स में 30 से ऊपर परिभाषित किया जाता है. मोटापा और शरीर का ज्यादा फैट मेटाबोलिक बदलावों जैसे इंसुलिन प्रतिरोध, सूजन को प्रभावित करता है, जो संक्रमण के खिलाफ लड़ाई को मुश्किल बना देता है.

एक अलग रिसर्च से इस बात का भी पता चला है कि फ्लू की वैक्सीन मोटापा से ग्रस्त लोगों में स्वस्थ वजन वालों के मुकाबले सिर्फ आधी प्रभावी है. शोधकर्ताओं ने 248 हेल्थ केयर वर्कर्स को बायोएनटेक-फाइजर की वैक्सीन के दो डोज लगाने के बाद परीक्षण किया. दूसरा डोज लेने के 7 दिनों बाद 99.5 फीसद हेल्थ केयर वर्कर्स में एंटीबॉडी रिस्पॉन्स विकसित हुआ. उन्होंने बताया कि ये रिस्पॉन्स कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों में ज्यादा, मगर अधिक वजन वाले लोगों में कम था. नया रिसर्च पहली बार सीधा सबूत मुहैया कराता है कि मिलती-जुलती समस्या कोविड-19 वैक्सीन के साथ हो सकती है. शोधकर्ताओं ने कहा है कि रिसर्च को अभी और बड़े पैमाने पर करने जरूरत है.

युवाओं को नियमित हेल्थ चेक-अप नहीं छोड़ना चाहिए, डॉक्टरों ने इस वजह से किया सावधान

समझिए, पुदीना की पत्तियों के कई स्वास्थ्य संबंधी फायदों का जानना आपके लिए क्यों जरूरी है?

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?
बूंदी रायता या फ्रूट रायता, किसमें ज्यादा होते हैं हेल्दी गुण?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget