एक्सप्लोरर

युवाओं को नियमित हेल्थ चेक-अप नहीं छोड़ना चाहिए, डॉक्टरों ने इस वजह से किया सावधान

डॉक्टरों का कहना है कि बड़े खतरों से बचने के लिए नियमित हेल्थ चेक-अप को छोड़ना नहीं चाहिए. शुरुआती सलाह, शुरुआती जांच और जीवनशैली में शुरुआती बदलाव युवाओं को स्वस्थ रहने में मदद करेगी. 32 साल की उम्र में इन मामलों के 80 फीसद को उचित दवा और जीवनशैली में सुधार से बदला जा सकता है.

डॉक्टरों का कहना है कि 30 साल तक नियमित हेल्थ चेक-अप पुरानी बीमारियों को रोक सकता है. इसके अलावा, कई मरीजों को मेडिकल इलाज की जरूरत या सर्जरी को घटाने में भी मदद मिल सकती है. ये कहना है अपोलो क्लिनिक, पुण के जनरल फिजिशियन मुकेश बुधवानी का.

उन्होंने बताया, "युवाओं के लिए जरूरी है कि नियमित स्वास्थ्य चेक-अप कराते रहें क्योंकि इससे छिपे हुए खतरे को जानने में मदद मिलेगी." उन्होंने स्पष्ट किया, "कभी-कभी, पुरानी बीमारियां साइलेंट होती हैं और शुरुआत में लक्षण नहीं महसूस किए जा सकते. थायराइड, लीवर और किडनी, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, तनाव, चिंता, डिप्रेशन, अपच और माइग्रेन जैसी कुछ स्वास्थ्य समस्याएं वंशानुगत होती हैं. थायराइड की परेशानी युवा महिलाओं में आम है और बांझपन की वजह बन सकती है."

शुरुआती चेक-अप बड़े खतरे से बचाने में मददगार

30-40 साल की उम्र में सुस्त जीवनशैली के कारण शुरू में डायबिटीज, मोटापा, फेफड़े, हाइपरटेंशन, मेटाबोलिक और दिल की बीमारी हो सकती है. डॉक्टर ने बताया कि शुरुआती स्तर पर इन समस्याओं की पहचान युवाओं को बड़ी बीमारियों या बाद में डायबिटीज और मोटापा से बचाएगा. नियमित चेक-अप में ब्लड टेस, वजन जांच, कोलेस्ट्रोल लेवल, यूरिक एसिड लेवल, किडनी, लीवर टेस्ट, ब्लड शुगर, मोटापा, फैट्स का ज्यादा सेवन जैसे कुछ पैमानों पर विचार करने की जरूरत होती है.

डॉक्टरों ने बताया पुराने रोग की करते हैं रोकथाम

उन्होंने कहा, "मैमोग्राम और पैम स्मीयर जांच छोटी उम्र में कराना जरूरी है. शरीर में विमान बी12, डी और कैल्शियम की कमी का मूल्यांकन करना चाहिए जिससे लंबे समय के प्रभाव जैसे डिमेंशिया, एकाग्रता में कमी, याद्दाश्त, गठिया से बचा सके. 32 साल की उम्र में 80 फीसद इन मामलों को उचित इलाज से बदला जा सकता है." अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्टपील, नई दिल्ली के जनरल फिजिशयन नवनीत कुमार का मानना है कि कुछ सबसे आम और गंभीर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर समेत पुरानी स्थितियों का शुरुआत में कोई लक्षण जाहिर नहीं होता.

उन्होंने कहा, "लेकिन रूटीन चेक-अप से आप न सिर्फ डायबिटीज, दिल की बीमारी के खतरे से वाकिफ हो जाएंगे बल्कि कोलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर के वर्तमान मान का भी पता चला पाएंगे. इससे निरंतर मॉनिटरिंग के जरिए बीमारी के आगे की प्रगति को खत्म करने में मदद मिलेगी और पेचीदगियों के खतरे को कम करेगा." डॉक्टर बुधवानी के मुताबिक, योग, सूर्य नमस्कार, साइकिलिंग, तैराकी, ताजा फल और सब्जियों का सेवन, मसाले, तेल और प्रोसेस्ड फूड से परहेज जैसे जीवनशैली में बदलाव के कुछ उदाहरण हैं.

जानिए नवजात को प्रदूषण का क्यों है ज्यादा खतरा और कैसे करें उसकी हिफाजत?

Health Tips: हाई बीपी के हैं मरीज, इन चीजों का सेवन आपके लिए है नुकसानदायक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Medicine Storage: घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
घर में कहां रखनी चाहिए दवाइयां? नोट करें स्टोरेज के 5 जरूरी नियम
Low Gas Flame: बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
बर्नर में कम आ रही है लौ, इस तरह से करें सफाई बन जाएगा काम
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget