एक्सप्लोरर

Parenting Tips: कितने छोटे बच्चे को सिखा सकते हैं टूथपेस्ट करना? ध्यान रहे कहीं दांतों को न हो जाए नुकसान

Toothpaste tips for Kids: कितने बड़े बच्चे को टूथब्रश करना सिखाना चाहिए और उन्हें टूथपेस्ट किस उम्र में देना चाहिए? आइए जानते हैं.

नए-नए पैरेंट्स बने कपल हमेशा अपने बेबी को लेकर परेशान रहते हैं. कभी उनके मन में बच्चे की डाइट को लेकर सवाल होते हैं तो कभी उसकी क्लीनिंग आदि को लेकर तमाम चीजें इंटरनेट पर सर्च करते रहते हैं. इनमें से एक सवाल होता है मासूम को टूथपेस्ट कराने को लेकर. पैरेंट्स जानना चाहते हैं कि वे अपने छोटे बच्चे को किस उम्र में टूथपेस्ट कराना शुरू करें, जिससे उसके दांतों को किसी भी तरह का नुकसान न हो? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब से रूबरू कराते हैं.

टूथपेस्ट इस्तेमाल करने के लिए सही उम्र क्या?

जैसे ही बच्चे के दांत निकलने शुरू होते हैं, पैरेंट्स उसके लिए टूथपेस्ट की तलाश शुरू कर देते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि बच्चे को किस उम्र में टूथपेस्ट कराना चाहिए. डॉक्टरों की मानें तो जब बच्चा आठ महीने से 12 महीने का हो जाता है तो वह आपको देखकर चीजों को समझने लगता है. वहीं, उसके दांत भी आने लगते हैं. ऐसे में आप टूथब्रश का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं, लेकिन टूथपेस्ट की शुरुआत तब तक नहीं करना चाहिए, जब तक बच्चा 18 महीने का नहीं हो जाता है. इससे छोटा बच्चा टूथपेस्ट थूक नहीं पाता है और उसे निगल लेता है.

कितना टूथपेस्ट बच्चे को देना सही?

जब बच्चे टूथपेस्ट करना शुरू करते हैं तो शुरुआत में बच्चों को उसका टेस्ट काफी अच्छा लगता है और वे ज्यादा टूथपेस्ट लेने की कोशिश करते हैं. ऐसे में जब बच्चे को टूथपेस्ट दें तो उसकी मात्रा मटर के दाने से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. टूथपेस्ट की यह मात्रा बच्चे के चार साल का होने तक बरकरार रहनी चाहिए. 

इन बातों का रखें ध्यान

जब बच्चा टूथपेस्ट करने लगे तो उसका खास ख्याल रखें. यह ध्यान रखें कि टूथपेस्ट करते-करते बच्चा उसे निगले नहीं. इसके अलावा बच्चे को ब्रश करने की टेक्निक भी सिखाएं. कोशिश करें कि बच्चा दिन में कम से कम दो बार ब्रश जरूर करे. हो सकता है कि बच्चा दो बार ब्रश करने से आनाकानी करे तो उसके मनपसंद का ब्रश लाकर दे सकते हैं. इसके अलावा फ्लेवर वाला टूथपेस्ट भी ला सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखें कि उसमें फ्लोराइड सही मात्रा में हो. 

बच्चे के लिए कैसा हो टूथब्रश?

अगर बच्चा तीन साल से छोटा है तो उसके लिए फिंगर स्लिप टूथब्रश लेना चाहिए. इस तरह के टूथब्रश को अपनी छोटी उंगली के ऊपरी हिस्से पर रखकर देखें. अगर वह आराम से फिट हो रहा है तो बच्चे के बेहतर रहेगा. यह बात हमेशा ध्यान रखें कि जब तक बच्चे के दांत नहीं निकलें, तब तक टूथब्रश कतई इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: एडीएचडी से जूझ रहे बच्चे को कैसे संभालें पैरेंट्स? आपके बेहद काम आएंगी ये ट्रिक्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget