एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चों के लिए किस उम्र में शुरू कर देना चाहिए इनवेस्टमेंट, कहीं आपने भी तो नहीं कर दी देरी?

Investment Plan for Kids: बच्चों का भविष्य संवारना चाहते हैं तो उनके लिए इनवेस्टमेंट का प्लान भी बनाएं. आइए बताते हैं कि इसकी शुरुआत कब से करनी चाहिए.

पैरेंटिंग टिप्स में लोग अक्सर बच्चों को पालने का तरीका, उनसे बातचीत करने का तरीका आदि जानने की कोशिश करते हैं. हालांकि, बच्चों के भविष्य के लिए इनवेस्टमेंट करना भी पैरेंटिंग का ही एक तरीका है. आइए आपको बताते हैं कि बच्चों के लिए किस उम्र में इनवेस्टमेंट शुरू कर देना चाहिए? आपने यह काम शुरू कर दिया है या आप लेट हो गए हैं, आइए जानते हैं.

बच्चों के लिए इनवेस्टमेंट क्यों जरूरी?

बच्चों के भविष्य की बात हो तो हम सबसे पहले उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में सोचने लगते हैं. हमें उनके करियर की चिंता सबसे पहले होती है, लेकिन उनके लिए इनवेस्टमेंट के बारे में सोचना भी बेहद जरूरी होता है. दरअसल, बच्चों का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका इनवेस्टमेंट करना भी है, जो बच्चों को फाइनेंशली भी मजबूत बनाता है. यही इनवेस्टमेंट बच्चों की हायर एजुकेशन आदि के काम भी आ सकता है.

कब से शुरू करना चाहिए निवेश?

अब सवाल उठता है कि बच्चों के लिए निवेश कब से शुरू कर देना चाहिए? जानकारों की मानें तो बच्चे के जन्म लेने के बाद से ही इनवेस्टमेंट शुरू कर देना चाहिए, भले ही इसकी शुरुआत बेहद छोटी रकम से हो. दरअसल, यही रकम धीरे-धीरे जमा होकर भविष्य में बड़ा फंड बन सकती है. यह बात खासतौर पर ध्यान रखने वाली है कि बच्चों के लिए निवेश शुरू करने के बाद कोशिश करें कि इसमें कभी ब्रेक न आए. इसके लिए इनवेस्टमेंट का प्लान ऐसा बनाएं, जो जेब पर ज्यादा भारी न हो. भले ही इस रकम को फ्यूचर में बढ़ा लें. 

बच्चों के लिए कहां करें इनवेस्टमेंट?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्चों के लिए इनवेस्टमेंट की शुरुआत कहां से करनी चाहिए. इसके लिए आप एसआईपी यानी सिस्टमैटिक इनवेस्टमेंट प्लान को चुन सकते हैं, जिस पर अच्छा-खासा रिटर्न मिल जाता है. दरअसल, एसआईपी लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट प्रोसेस है, जो लंबी अवधि तक जारी रखने पर ज्यादा मुनाफा देता है. आमतौर पर एसआईपी में 12 से 16 फीसदी का सालाना रिटर्न मिल जाता है.

चाइल्ड म्युचुअल फंड भी बेस्ट ऑप्शन

बता दें कि बच्चों के लिए इनवेस्टमेंट करना हो तो चाइल्ड म्युचुअल फंड का भी रुख कर सकते हैं. दरअसल, कई कंपनियां बच्चों के हिसाब से चिल्ड्रेंस गिफ्ट फंड, चिल्ड्रेंस एसेट्स प्लान और चिल्ड्रेंस करियर प्लान आदि स्कीम चलाती हैं. इस तरह की स्कीम्स में फंड का एक हिस्सा सेफेस्ट डेट स्कीम या डेट बॉन्ड में इनवेस्ट किया जाता है तो एक हिस्सा इक्विटी में लगाया जाता है, जो डेट बॉन्ड से ज्यादा रिटर्न देता है.

यह भी पढ़ें: बच्चों को घुमाना चाहते हैं वॉटर पार्क तो हर हाल में इन बातों का रखें ध्यान, वरना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget