एक्सप्लोरर

Parenting Tips : पेरेंट्स की इन गलतियों की वजह से बच्चों की मिट जाती है भूख

माता-पिता की कुछ गलतियां बच्चों की भूख को प्रभावित करती है. जानिए ये गलतियां क्या हैं और उनसे कैसे बचें. आइए जानते हैं यहां.

हर माता-पिता की यही चिंता होती है कि उनका बच्चा पर्याप्त और ठीक से खाना क्यों नहीं खा रहा है. ऐसा नहीं है कि बच्चों को भूख नहीं लगती, बल्कि कई बार तो माता-पिता की कुछ गलतियां ही बच्चों की भूख को कम कर देती हैं. यह एक बड़ी गलती है जो बच्चों के सही से न खाने का कारण बनती है. आइए जानते हैं यहां ....

 
स्नैक देना
बच्चों को खाने के बीच में चॉकलेट या कूकीज खाने देने से वे ज्यादा कैलोरी ले लेते हैं. इससे उन्हें खाने के समय भूख कम लगती है. इसलिए खाने के ठीक पहले उन्हें ये चीजें न दें. बच्चों को हमेशा सीमित और सही मात्रा में खाना खिलाएं ताकि उनकी हेल्थ च्छी रहे. 
 
अधिक मात्रा में खाना खाना 
जब बच्चे जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं, तो उनकी अगली भूख पर असर पड़ता है. कई बार माता-पिता सोचते हैं कि घर का बना खाना जितना भी खाया जाए, वो ठीक है, पर ऐसा नहीं है. भले ही खाना पौष्टिक क्यों न हो, अगर उसे ज्यादा मात्रा में खाएंगे तो यह हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है. अधिक खाने से बच्चे अगले भोजन का पूरा हिस्सा नहीं खा पाते और यह उनके पोषण को प्रभावित कर सकता है.  
 
खाने के समय ध्यान भटकाना
खाने के समय अगर बच्चे टीवी या मोबाइल देखते हैं, तो उनका पूरा ध्यान उसी पर रहता है. इससे वे खाने की मात्रा और उसके स्वाद पर ध्यान नहीं दे पाते, जो कि उनके खाने की आदतों को बिगाड़ सकता है. 
 
गलत हेल्दी फूड का चुनाव
कई बार माता-पिता हेल्दी खाने के नाम पर बच्चों को बिना सोचे-समझे कुछ भी खिला देते हैं. जैसे पैक्ड जूस में अक्सर शुगर बहुत होती है, जो बच्चों के लिए नुकसानदेह है. इसलिए किसी भी खाने की चीज को खरीदने से पहले उसका फूड लेबल अवश्य चेक करें. 
 
सही समय पर खाना न खिलाना
अगर बच्चे को सही समय पर नाश्ता, लंच, और डिनर दिया जाए तो उसका पाचन तंत्र अच्छा रहता है और उसे समय पर भूख भी लगती है. सही समय पर खाना न खिलाने से बच्चों की भूख में असंतुलन हो सकता है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है. 

ये भी पढ़ें: 
आप भी लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बारे में सोच रहे हैं? जान लीजिए ये फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Identify Hidden Talent in Kids: कैसे पहचानें बच्चे में छिपा कलाकार? इस उम्र में कराएं ट्रेंनिंग
कैसे पहचानें बच्चे में छिपा कलाकार? इस उम्र में कराएं ट्रेंनिंग
बच्चा देर से बोल रहा है? कब डॉक्टर को दिखाएं
बच्चा देर से बोल रहा है? कब डॉक्टर को दिखाएं
Elderly Care Tips: क्या आप भी माता-पिता के लिए चुन रहे हैं केयरगिवर? इन जरूरी बातों को कभी न भूलें
क्या आप भी माता-पिता के लिए चुन रहे हैं केयरगिवर? इन जरूरी बातों को कभी न भूलें
Digital Parenting: पाबंदी लगाने से काम नहीं चलेगा, बच्चों की सेफ डिजिटल लाइफ के लिए पेरेंट्स अपनाएं ये तरीके
पाबंदी लगाने से काम नहीं चलेगा, बच्चों की सेफ डिजिटल लाइफ के लिए पेरेंट्स अपनाएं ये तरीके

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget