एक्सप्लोरर

बच्चों को किस उम्र में और कैसे देनी चाहिए पॉटी ट्रेनिंग? जानें आसान टिप्स ताकि बच्चा खुद जाने लगे वॉशरूम

हर पेरेंट्स के लिए अपने बच्चों को पॉटी ट्रेनिंग देना एक जरूरी काम होता है. सही उम्र और सही तरीके से पॉटी ट्रेनिंग देने से बच्चों को आसानी से वॉशरूम जाने की आदत डाली जा सकती है.

बच्चे जब छोटे होते हैं, तो हम उन्हें रोज़मर्रा के जरूरी काम सिखाना शुरू करते हैं, जैसे ब्रश करना, हाथ धोना, खुद से खाना और पॉटी जाना. यह काम बच्चों को साफ-सफाई और आत्मनिर्भर बनाता है. धीरे-धीरे ये चीजें सिखाने से बच्चे खुद से ये काम करना सीखते हैं. लेकिन इसके लिए हर माता पिता को बच्चों को ट्रेनिंग देनी पड़ती है. आइए जानते हैं कि किस उम्र में और कैसे बच्चों को पॉटी ट्रेनिंग देनी चाहिए ताकि वह खुद से वॉशरूम जाने लगे. 

सही उम्र कब है?
बच्चों को पॉटी ट्रेनिंग देने का सही समय हर बच्चे के लिए अलग हो सकता है, लेकिन आमतौर पर 18 महीने से 3 साल की उम्र के बीच यह ट्रेनिंग दी जा जाती है. इस उम्र में बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से इतने सक्षम हो जाते हैं कि वे अपनी जरूरतों को समझ सकें और उसे व्यक्त कर सकें. 

पॉटी ट्रेनिंग के आसान टिप्स

  • सही समय चुनें: जब आप देखें कि बच्चा थोड़ा और बड़ा हो रहा है और वह बोलकर अपनी जरूरतें बताने लगा है, तो समझिए कि पॉटी ट्रेनिंग का समय आ गया है.
  • एक रूटीन बनाएं: बच्चे को एक समय पर वॉशरूम ले जाएं, जैसे खाने के बाद या सोने से पहले. कोई भी एक टाइम फिक्स कर लें. इससे बच्चा धीरे-धीरे एक रूटीन में आ जाएगा.
  • पॉटी चेयर का इस्तेमाल करें: बच्चों के लिए छोटी और रंग-बिरंगी पॉटी चेयर खरीदें, जिससे वे उसमें बैठने के लिए उत्साहित हों.
  • प्रशंसा करें: जब बच्चा सही तरीके से पॉटी करता है, तो उसकी तारीफ करें और उसे प्रोत्साहित करें.  इससे बच्चे को पॉजिटिव फीडबैक मिलेगा और वह खुद भी ऐसा करने के लिए प्रेरित होगा.
  • सिखाएं और समझाएं: बच्चे को धीरे-धीरे समझाएं कि उसे कैसे पॉटी करना है. आप कहानियों और चित्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे बच्चा आसानी से सीख सके.
  • धैर्य रखें: शुरुआत में बच्चा कई बार गलती कर सकता है, लेकिन धैर्य रखें और उसे डांटने की बजाय प्रोत्साहित करें. 

पॉटी ट्रेनिंग में ध्यान रखने योग्य बातें

  • बच्चे को जबरदस्ती वॉशरूम ले जाने की कोशिश न करें.
  • बच्चे के संकेतों को पहचानें जैसे चेहरे के हाव-भाव बदलना, जगह-जगह घूमना आदि.
  • पॉटी ट्रेनिंग के दौरान आरामदायक कपड़े पहनाएं जिससे बच्चा खुद ही कपड़े खोल सके.
  •  इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने बच्चे को पॉटी ट्रेनिंग दे सकते हैं और उसे वॉशरूम जाने की सही आदत डाल सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: बूढ़ा हो जाए पालतू कुत्ता या बिल्ली तो कैसे करें देखभाल? आपके बेहद काम आएंगे ये टिप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget