एक्सप्लोरर

Parenting Tips : अगर आपका बच्चा लापरवाह है, तो उसे जिम्मेदार बनाने के लिए ये तरीके अपनाएं, बहुत काम आएंगे

क्या आपको लगता है कि आपका बच्चा लापरवाह है तो चिंता मत कीजिए, यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जो आपके बच्चे को जिम्मेदार बनाने में मदद करेंगे. आइए जानते हैं..

 

कभी-कभी बच्चे अपनी चीजों का ध्यान रखने में लापरवाह हो जाते हैं. वे अपने खिलौने, किताबें या कपड़े इधर-उधर छोड़ देते हैं और कभी-कभी तो उन्हें खो भी देते हैं. ऐसा नहीं है कि वे जानबूझकर ऐसा करते हैं, लेकिन उन्हें अपनी चीजों का महत्व समझने और उन्हें सहेज कर रखने की आदत डालने की जरूरत है. आज हम बच्चों को अधिक जिम्मेदार बनाने और उनकी चीजों का ख्याल रखने की आदत कैसे डालें,कुछ आसान तरीके को बताएंगे. आइए जानते हैं कि आप अपने बच्चे को कैसे एक जिम्मेदार व्यक्ति बना सकते हैं. 

रोजाना जिम्मेदारियां दें
बच्चों को हर दिन छोटे-छोटे काम दें, जैसे कि अपने खिलौने सजाना या बेड ठीक से लगाना. इससे उनमें हर रोज चीजें सही तरीके से करने की आदत बनेगी और वो व्यवस्थित भी होंगे. जब वे अपना काम खुद करेंगे, तो उन्हें अपनी चीजों की अहमियत और उन्हें सहेज कर रखने की समझ भी आएगी. इस तरह की छोटी-छोटी जिम्मेदारियां उन्हें न सिर्फ अनुशासित बनाती हैं, बल्कि उनकी क्षमता में भी सुधार करती हैं.

अच्छा करने पर प्रशंसा
जब बच्चे अपने काम अच्छे से करें, तो उनकी तारीफ करें. ये उन्हें खुशी देता है और उन्हें और भी बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है. तारीफ से उन्हें पता चलता है कि आप उनकी मेहनत देख रहे हैं और वो सही दिशा में जा रहे हैं. इससे उनका मनोबल बढ़ता है और वे खुश होते हैं. 

सिखाएं कि गलतियां ठीक हैं
जब बच्चे गलती करें, तो उन्हें डांटने की बजाय धैर्य से समझाएं कि हर गलती से कुछ नया सीखने को मिलता है. उन्हें बताएं कि हर कोई गलतियां करता है और यही से सुधार का मौका मिलता है. इस तरह, वे गलतियों से डरने की बजाय, उनसे सीखने लगेंगे.

उदाहरण पेश करें 
आप जैसा करते हैं, बच्चे भी वैसा ही सीखते हैं। इसलिए, अपने कामों में जिम्मेदारी दिखाकर उनके लिए अच्छी मिसाल बनें. जब वे देखेंगे कि आप अपने कामों को कितनी गंभीरता से लेते हैं, तो वे भी उसी तरह से काम करना सीखेंगे. यह उन्हें जिम्मेदारी का महत्व समझने में मदद करेगा.

अच्चे और बुरे परिणाम
बच्चों को समझाएं कि हर फैसले का नतीजा होता है. चुनाव करते समय वे जो भी निर्णय लेते हैं, उसके अच्छे या बुरे परिणाम हो सकते हैं. इसलिए उन्हें अपने हर एक्शन के बारे में सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए. यह उन्हें जिम्मेदार बनाने में मदद करेगा. 

यह भी पढ़ें : 
ब्रांडेड कपड़े समझकर कहीं आप नकली कपड़े तो नहीं खरीद रखें हैं, जानें कैसे पहचानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
सौरव दास और आशुतोष रांका को झटका, मजिस्ट्रेट ने सुनाया फैसला
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
'मेरा गेम ऑवर...', यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget