एक्सप्लोरर

बच्चों को लगती है कम भूख तो ये तरीके अपनाएं तुरंत लगने लगेगी भूख

अगर आपके बच्चे को भूख कम लगती है और वो खाना ठीक से नहीं खाते, तो आपकी चिंता स्वाभाविक है. लेकिन, इसका हल बहुत ही आसान है. यहां कुछ आसान तरीके दिए गए हैं जो आपके बच्चे की भूख बढ़ा सकते हैं.

बच्चों में भूख न लगना एक आम समस्या है, जिससे हर माता-पिता कभी न कभी दो-चार होते हैं. यह स्थिति न केवल बच्चों की हेल्थ के लिए चिंताजनक होती है बल्कि इससे उनके विकास पर भी असर पड़ता है. भूख न लगने की वजह अलग-अलग हो सकती है. कभी-कभी असमय खाना, तनाव, कम सोना या तबियत का खराब होना भी इसका कारण होता है. पर घबराने की बात नहीं है, थोड़ी सी कोशिश से सब ठीक हो सकता है. आज हम कुछ आसान उपायों के बारे में बात करेंगे जो आपके बच्चे की भूख बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. 

खाने का समय निश्चित करें
बच्चों को अगर हर दिन एक ही समय पर खाना खिलाया जाए, तो उनका शरीर खुद को उस समय के लिए तैयार कर लेता है और वे भूखे होते हैं. इस तरह से, वे खाने में ज्यादा रुचि दिखाते हैं और खाना भी अच्छे से खाते हैं. यह उनके खाने की आदतों को बेहतर बनाता है और उनकी हेल्थ में भी सुधार करता है. इसलिए, बच्चों के खाने का समय नियमित रखना उनकी भूख बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है. 

स्वादिष्ट और रंगीन खाना परोसें
बच्चे अक्सर वही खाना पसंद करते हैं जो देखने में रंगीन और स्वाद में मजेदार हो. इसलिए, जब भी आप उनके लिए खाना बनाएं, कोशिश करें कि वह दिखने में आकर्षक और स्वाद में लाजवाब हो. आप सब्जियों को विभिन्न आकारों में काटकर और विभिन्न रंगों के खाने का उपयोग करके उनकी प्लेट को और भी रंगीन बना सकते हैं. इससे बच्चे खाने के प्रति और अधिक उत्सुक होंगे और खाना खाने में उनकी रुचि बढ़ेगी.

छोटे पोर्शन में खाना परोसें
अगर बच्चों के सामने खूब सारा खाना रख दिया जाए, तो वे खाने से कतराने लगते हैं. इसलिए बेहतर है कि थोड़ा-थोड़ा खाना उनकी प्लेट में दें. इससे वे आसानी से खा पाएंगे और खाने में रुचि भी बढ़ेगी.

साथ में खाना खाएं
जब पूरा परिवार एक साथ बैठकर खाना खाता है, तो बच्चों को भी खाने में मजा आता है. यह उन्हें खाने के प्रति उत्साहित करता है. सबके साथ खाने से बच्चे नई चीजें खाने की कोशिश भी करते हैं और खाने में उनकी रुचि बढ़ती है. 

जंक फूड से बचें
जंक फूड और ज्यादा मीठे खाने से बच्चों की भूख कम हो जाती है. इससे उन्हें सही पोषण भी नहीं मिलता। इसलिए, हमेशा खाने में सेहतमंद चीजें चुनें जैसे फल, सब्जियां और अनाज. ये उन्हें जरूरी पोषण देते हैं और भूख भी बढ़ाते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : 
होली की मस्ती में हो जाएं सराबोर, स्ट्रेस, एंजाइटी और तनाव होगा दूर, मिलेंगी खुशियां ही खुशियां भरपूर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बीजेपी से पूछा ये सवाल
कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बीजेपी से पूछा ये सवाल
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'हनुमान अंश' ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा 'द वन' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
'हनुमान अंश' ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा 'द वन' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन

वीडियोज

Patiala University Mystery: पटियाला की यूनिवर्सिटी में साए का आतंक !
SIR Controversy: 'लोकतंत्र में चुनाव आयोग की अहम भूमिका'- Chirag Paswan | Gyanesh Kumar | EC
Chitra Tripathi | SIR Controversy: बैठक तो कर ली Gyanesh Kumar ने... सवालों का जवाब कब?| Voter List
PM Modi joins 'Bhajan clubbing' : भजन से 'वोट वंदन'? | ABP News
Punjab University: पंजाब की यूनिवर्सिटी में 'भूत' पर क्लेश! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बीजेपी से पूछा ये सवाल
कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़के अभिषेक बनर्जी, बीजेपी से पूछा ये सवाल
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
LPU में रेप मामले में FIR, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, यूनिवर्सिटी ने दी सफाई
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'ब्लॉकबस्टर संडे', आज दिखेगा 3 ODI का रोमांच, IND-WI के साथ ये टीम बिखेरेंगी जलवा
'हनुमान अंश' ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा 'द वन' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
'हनुमान अंश' ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा 'द वन' और 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'ऐसा क्यों नहीं हुआ', CJP प्रदर्शन का जिक्र कर सरकार पर क्यों भड़के सोनम वांगचुक
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
'सर्जिकल स्ट्राइक के 10 साल', PM मोदी ने 'मन की बात' में पाक पर क्या कहा
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
टूरिज्म पर भारी पड़ी आस्था, भारत में 48% Trips धार्मिक
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
बारिश खत्म होते ही कार में करा लें ये 5 काम, वरना जेब होगी ढीली
Embed widget