एक्सप्लोरर

गर्मी में बच्चों को लगा रहें हैं टेलकम पाउडर जो जान लें इसका नुकसान, बरतें सावधानी वरना...

क्या आप जानते हैं कि टेलकम पाउडर का इस्तेमाल बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है? इससे उनकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है. आइए जानते हैं टेलकम पाउडर के नुकसान और इससे बचने के तरीके.

गर्मी के मौसम में बच्चों को बहुत पसीना आता है, जिससे उनकी त्वचा चिपचिपी और असहज हो जाती है. इस परेशानी को दूर करने के लिए कई माता-पिता टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, ताकि बच्चे की त्वचा सूखी और आरामदायक रहे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेलकम पाउडर का इस्तेमाल बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है? इसके छोटे-छोटे कण बच्चों के लिए कई तरह की हेल्थ प्राब्लम पैदा करता है.आज हम टेलकम पाउडर के नुकसान के बारे में जानेंगे..

टेलकम पाउडर के नुकसान
सांस की दिक्कतें
टेलकम पाउडर के छोटे-छोटे कण हवा में मिल जाते हैं, जिन्हें बच्चे सांस के साथ अंदर ले सकते हैं. इससे उनकी सांस की नली में रुकावट आ सकती है और फेफड़ों में सूजन हो सकती है. 

त्वचा में जलन और एलर्जी
कुछ बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक होती है. टेलकम पाउडर लगाने से उनकी त्वचा में जलन, लालिमा या खुजली हो सकती है.

कैंसर का खतरा
कुछ शोध बताते हैं कि लंबे समय तक टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. क्योंकि टेलकम पाउडर में एस्बेस्टस जैसे हानिकारक तत्व पाए जाते हैं. इसलिए बच्चों की त्वचा पर टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतना जरूरी है. इसके जगह पर आप नेचुरल पाउडर का इस्तेमाल करना बेहतर होगा. 

जरूरी सावधानियां
 
  • नेचुलर पाउडर लगाएं : टेलकम पाउडर की बजाय, आप कुछ नेचुरल ऑप्शन का इस्तेमाल करें जो बच्चों की त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं. उदाहरण के लिए, कॉर्नस्टार्च और एरोरूट पाउडर. ये नेचुरल पाउडर न केवल त्वचा को सूखा रखते हैं, बल्कि किसी भी तरह की जलन या एलर्जी से भी बचाते हैं. इन्हें आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है और ये पूरी तरह सेफ होते हैं.
  • कम इस्तेमाल करें: अगर टेलकम पाउडर का इस्तेमाल करना ही है, तो इसे कम मात्रा में लगाएं और ध्यान रखें कि पाउडर बच्चे की नाक और मुंह में न जाए.
  • त्वचा को साफ और सूखा रखें: बच्चों को नहाने के बाद अच्छी तरह से पोछें और उनके कपड़े सूखे और साफ रखें. इससे पसीने की समस्या कम होगी.
  • डॉक्टर से सलाह लें: अगर टेलकम पाउडर इस्तेमाल करने के बाद बच्चे की त्वचा में कोई भी समस्या दिखे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. 

यह भी पढ़ें:
बकरीद पर करें देश की इन खूबसूरत मस्जिदों का दीदार, दोस्तों संग कर सकते हैं इबादत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
छोटी उम्र में लव का चक्कर, डांटने की जगह ऐसे करें अपने बच्चे की काउंसलिंग
 Polygenic Screening: अब हमेशा पैदा होंगे परफेक्ट बच्चे! यह तकनीक पहले ही बता देगी IQ लेवल
अब हमेशा पैदा होंगे परफेक्ट बच्चे! यह तकनीक पहले ही बता देगी IQ लेवल
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को कैसे समझाएं आजादी का मतलब?
स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को कैसे समझाएं आजादी का मतलब?
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget