एक्सप्लोरर

वायु प्रदूषण के कारण घुट रहा है नवजात शिशुओं का दम, जानें कैसे बचाएं?

वायु प्रदूषण के कारण नवजात शिशु के फेफड़े पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है. आइए जानते हैं इससे कैसे बचा जा सकता है?

Air Pollution Side Effects Newborn : हवा में बढ़ते प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर नवजात शिशुओं पर पड़ रहा है. नवजात शिशु के फेफड़े अभी पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं. प्रदूषित हवा में कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसें होती हैं. ये गैसें नवजात के फेफड़ों को नुकसान पहुंचाती हैं और उनके श्वसन तंत्र को प्रभावित करती हैं. इसके वजह से नवजात में सांस लेने में तकलीफ होती है और उनका दम घुटने लगता है. यदि सही समय पर इलाज नहीं मिला तो गंभीर मामलों में नवजात की मृत्यु भी हो सकती है. इसलिए, साफ हवा लेना बहुत जरूरी है. 

कई शोधों से पता चला है कि वायु प्रदूषण के कारण बच्चों में अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और अन्य फेफड़ों से जुड़ी लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां बढ़ रही हैं. ये बीमारियां बच्चे को जीवन भर प्रभावित कर सकती हैं और उनके सही विकास में बाधा उत्पन्न कर सकती हैं. एक अध्ययन के अनुसार, प्रदूषण के कारण साल 2019 में 1.6 लाख नवजात शिशुओं की मृत्यु हो गई थी. इसके अलावा, कई बच्चों में फेफड़ों से जुड़ी लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां भी वायु प्रदूषण की वजह थी. यह आंकडें दिनों पर दिन बढ़ते जा रहे हैं. 

नवजात शिशुओं को प्रदूषण से बचाने के करें यह उपाय

घर के अंदर एयर प्यूरीफायर लगाएं  
घर के अंदर एयर प्यूरीफायर लगाना नवजात शिशु को प्रदूषण से बचाने का एक अच्छा तरीका है. एयर प्यूरीफायर घर के अंदर आने वाली प्रदूषित हवा से हानिकारक कणों और गैसों को फिल्टर करता है. यह धूल, धुएं, बैक्टीरिया आदि को भी अंदर आने से रोकता है. खिड़कियां बंद रखकर के रखना चाहिए ताकि दूषित हवा घर में न आए. 

घर से बाहर ज्यादा न ले जाएं
नवजात शिशु के स्वास्थ्य के लिए यह बहुत जरूरी है कि ज्यादा बाहर न ले जाएं.ट्रैफिक वाले इलाकों, धूम्रपान करने वालों के पास और औद्योगिक क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक होता है. ऐसे जगहों पर ले जाने से बचें. प्रदूषण से सीधा संपर्क नवजात के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए प्रदूषण से बचाव बेहद ज़रूरी है. 

कमरे में पौधे लगाएं
नवजात शिशु के कमरे में कुछ हरी पौधे लगाना वायु प्रदूषण से बचाने का एक अच्छा तरीका हो सकता है. पौधे हवा से कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके ऑक्सीजन छोड़ते हैं. कमरे में कुछ पौधे जैसे मोन्सटेरा, एरिका पौधे, पीस लिली आदि रखने से वातावरण स्वच्छ बना रहता है. 

स्तनपान जरूर करवाएं
मां का दूध नवजात के फेफड़ों और श्वसन तंत्र के स्वस्थ विकास में मदद करता है. यह उसे संक्रमणों और बीमारियों से लड़ने की क्षमता देता है जो प्रदूषण के कारण हो सकती हैं. इसलिए नवजात की उम्र और स्वास्थ्य के अनुसार स्तनपान जरूर करवाना चाहिए.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें
गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत खतरनाक है प्रदूषण, अजन्मे बच्चे को पहुंचा रहा है नुकसान

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार
सर्दियों में पार्टी के लिए अपनाएं ये आउटफिट, ठंड से बचेंगे और लुक भी लगेगा शानदार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget