एक्सप्लोरर

इन 4 गलतियों से रिलेशनशिप में आती है दरार, ऐसे टूटने से बचाएं रिश्ता

रिलेशनशिप में प्यार और देखभाल हो तो जिंदगी आसान हो जाती है. वहीं कई गलतियों से रिश्ता मजबूत होने की बजाय कमजोर होने लगता है और अगर इस पर ध्यान ना दिया गया तो ये टूट भी सकता है.

प्यार में पड़ने के बाद जिंदगी बेहद खूबसूरत बन जाती है और इसे देखने का नजरिया बदल जाता है. हर कपल चाहता है कि उनके रिलेशनशिप में प्यार और मिठास हमेशा बनी रहे. रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर को समझना, उसे जानना, उसके लिए समय निकालना जैसी चीजें करनी होती हैं. लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं कोई ऐसी गलती हो जाती है जिसकी वजह से रिश्ता मजबूत होने की बजाय कमजोर होने लगता है और अगर इस पर ध्यान ना दिया गया तो ये टूट भी सकता है. रिलेशनशिप की इन आदतों को आपको जल्द सुधारना चाहिए.

पार्टनर की इज्जत ना करना- कई लोग रिलेशनशिप में सिर्फ अपनी ही चलाते हैं और अपने पार्टनर की इज्जत बिल्कुल भी नहीं करते हैं. ऐसे लोग अपनी गलत चीज को सही और पार्टनर की सही चीज को गलत बताते हैं. पार्टनर से रिस्पेक्ट ना मिलने पर रिश्ता अक्सर टूट जाता है.

पैसों को लेकर चिकचिक- कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने पैसे को अपने पार्टनर से ज्यादा प्यार करते हैं. ऐसे में वो अपने पार्टनर को या तो खर्च के लिए कम पैसे देते हैं या फिर हर एक रुपये का हिसाब लेते हैं. ऐसे में कई लोग अपने पार्टनर की इस हरकत की वजह से नाराज तक हो जाते हैं और उनकी यही आदत आगे चलकर रिश्ता टूटने तक की वजह बन जाती है. पैसे का हिसाब रखना अच्छी आदत है, लेकिन इसे लेकर पार्टनर को ताना मारना गलत है.

हर समय शक करना- कई लोग स्वभाव से बहुत शक्की होते हैं और इस आदत की वजह से इनका रिश्ता तक टूट जाता है. ये लोग अपने पार्टनर का मोबाइल, उनके आने-जाने का समय, उनकी सोशल मीडिया प्रोफाइल और यहां तक की उनके दोस्तों के बारे में भी जासूसी करते रहते हैं. बेवजह शक करने की वजह से आपका रिश्ता टूट सकता है. कोई उलझन हो तो तांका-झांकी की बजाय अपने पार्टनर से खुलकर बात करें.

मारपीट करना- कपल के बीच कई बातों को लेकर लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, लेकिन किसी भी हालत में पार्टनर पर हाथ उठाना बिल्कुल गलत है. भले ही आपका पार्टनर आपके इस रवैया का जवाब नहीं देता हो, लेकिन आगे चलकर रिश्ता टूटने का यही कारण बन जाता है. इसलिए पार्टनर से मारपीट बिल्कुल भी न करें. 

ऑफिस से लौटते ही पार्टनर से न कहें ये बातें, बिगड़ सकता है आपका रिश्ता

आसान नहीं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप निभाना, दूर होते हुए भी यूं संभाले रिश्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget