एक्सप्लोरर

Makeup Hacks: इस तरह लगाएं काजल, बिल्कुल भी नहीं फैलेगा

Kajal Smudging Problem: मेकअप के बाद अगर काजल फैल जाए तो इससे पूरा मेकअप खराब हो जाता है. अक्सर लोगों का काजल लगाने के थोड़ी देर बाद फैल जाता है. अगर आपको भी यही समस्या है तो इन टिप्स को फॉलो करें.

Eye Kajal Applying Tips: पार्टी हो या कोई फंक्शन महिलाएं मेकअप के बिना कहीं नहीं जाती हैं. मेकअप करने के बाद आपकी खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है, लेकिन मेकअप ठीक से न किया जाए तो ये आपकी खूबसूरती को बिगाड़ भी सकता है. कई बार आपने देखा होगा कि कुछ महिलाओं का मेकअप तो अच्छा रहता है, लेकिन आंखों में लगा काजल पूरी स्किन पर फैल जाता है. काजल फैलने के बाद आंखों के आसपास की त्वचा काली हो जाती है. ऐसा लगता है जैसे डार्क सर्कल हो गए हैं. यही वजह है कि बहुत सारे लोग काजल के फैलने के डर से इस्तेमाल नहीं करते हैं. अगर आपका काजल भी हमेशा फैल जाता है तो इन ट्रिक्स को फॉलो करें. इस तरह काजल लगाने से बिल्कुल नहीं फैलेगा. 

1- फेस वॉश करके इस्तेमाल करें- कोई भी मेकअप करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से फेसवॉश से धो लें. खासतौर से काजल लनाने से पहले चेहरे को धोना न भूलें, इससे चेहरे पर मौजूद ऑयल हट जाएगा और आपका काजल सेट रहेगा. इस ट्रिक से आपका मेकअप भी लंबे समय तक टिका रहेगा.

2- आइस लगाएं- अगर आपका पूरा काजल फैल जाता है और आंखों के आसपास काला होने लगता है तो काजल लगाने से पहले आंखों के आसपास आइस के मसाज कर लें. इसके बाद जब चेहरा सूख जाए तो काजल लगाएं. इस तरह काजल लंबे समय तक नहीं फैलेगा.

3- टोनर का इस्तेमाल- काजल हो या मेकअप अगर आपको इन्हें लंबे समय तक स्किन पर रखना है तो टोनर का इस्तेमाल करना न भूलें. टोनर लगाने से स्किन पर काजल भी लंबे समय तक बना सकता है और ये आसपास नहीं फैलता.

4- आईलाइनर का इस्तेमाल करें- अगर आपका काजल फिर भी फैल जाता है तो आंख पर जहां काजल लगाते हैं उसके ठीक नीचे पहले एक लाइन आईलाइनर से आउटलाइन कर लें. इसके बाद काजल लगाएं. आपका काजल बिल्कुल नहीं फैलेगा.

5- आईशैडो लगा लें- अगर आपका काजल फैलता है तो आप काजल लगाने के बाद अपनी स्किन टोन से मैच करता हुआ कोई आईशैडो अपने काजल के नीचे लगा लें. इससे आपका काजल कम खराब होगा और आंख के नीचे काले घेरे भी नहीं बनेंगे.

6- फेसपाउडर लगाएं- काजल फैलने की एक बड़ी वजह है आंख के नीचे आने वाला ऑयल. इसे रोकने के लिए आप काजल लगाने से पहले फेसपाउडर का इस्तेमाल करें. हर 2-3 घंटे में आंख के नीचे फेसपाउडर लगाते रहें. इससे काजल नहीं फैलता.

7- आंखों को रगड़ें नहीं- कुछ लोग काजल लगाने के बाद आंखों में खुजली या उन्हें रगड़ने लगते हैं. आपको काजल लगाने के बाद ऐसा बिल्कुल नहीं करना है इससे काजल फैलेगा नहीं और आंखों में इंफेक्शन का खतरा भी कम होगा. 

ये भी पढ़ें: Glowing Skin: चमचमाती स्किन पाने के लिए अपनाएं ये तरीके, खूबसूरती के लोग कायल हो जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Leakage: छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget