एक्सप्लोरर

Lifestyle Tips: गर्मी में आसानी से नहीं पचता खाना तो न हों परेशान, यह लाइफस्टाइल करेगी आपकी मदद

How to better Digestive System: गर्मियों में खाना पचाना सबसे बड़ी मशक्कत का काम होता है. आइए आपको ऐसे टिप्स बताते हैं, जो आपके बेहद काम आएंगे.

जून का महीना चल रहा है और चिपचिपी गर्मी ने हर किसी की हालत खराब कर रखी है. सबसे बड़ी दिक्कत तो तब आती है, जब कुछ भी खाने से डर लगने लगता है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि तेज गर्मी के कारण खाना पचाने में दिक्कत होती है. आइए आपको ऐसे लाइफस्टाइल टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से अपना खाना पचा पाएंगी. 

पानी को बना लें अपना साथी

कहा जाता है कि जल ही जीवन है. गर्मियों में अगर पाचन सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है तो पानी को अपना साथी बना लीजिए. दरअसल, गर्मी के दौरान अच्छी-खासी मात्रा में पानी पीना चाहिए. इससे न सिर्फ आप हाइड्रेट रहते हैं, बल्कि आपका पाचन सिस्टम भी दुरुस्त रहता है.

खाने में खाएं ये चीजें

गर्मियों में खानपान का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, जिससे आपका पाचन तंत्र एकदम दुरुस्त रहे. इसके लिए कोशिश करें कि प्रोबायोटिक रिच फूड जैसे योगर्ट और केफिर आदि का सेवन करेंगे. इससे आप हेल्दी रहेंगे और पाचन तंत्र भी एकदम दुरुस्त रहेगा.

हाई फाइबर फूड को दें वरीयता

अपने खाने में ऐसे फलों, सब्जियों और साबुत अनाज को शामिल करें, जिनमें फाइबर काफी ज्यादा होता है. ये सभी चीजें भी आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती हैं और गर्मी का असर नहीं होने देती हैं. इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि गर्मी में कभी भी एक साथ ढेर सारा खाना नहीं खाना चाहिए. हमेशा थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कई बार खाना खाने की कोशिश करें, जिससे आप फिट रहेंगी.

गर्मी में भी काम आएगी अदरक

अदरक का इस्तेमाल हम अक्सर सर्दियों के दौरान करते हैं, लेकिन गर्मियों में भी यह बेहद कारगर साबित हो सकती है. दरअसल, अगर आपका पाचन तंत्र गड़बड़ा रहा है तो अपनी डाइट में अदरक को शामिल करके उसे सुधार सकती हैं. इससे पाचन रस यानी डाइजेस्टिव जूस का स्तर सुधरता है और न्यूट्रिएंट्स को पचाने में मदद मिलती है.

रोजाना हर हाल में करें एक्सरसाइज

अगर आप गर्मियों में अपना पाचन तंत्र बेहतर रखना चाहते हैं तो डेली रुटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल कर लें. इससे आपकी सेहत एकदम दुरुस्त रहती है. इसके अलावा ऑयली और हैवी खाना खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि इसकी वजह से आपका पाचन तंत्र काफी धीमा हो जाता है. इससे खाना काफी देर से पचता है और खट्टी डकार, बदहजमी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. साथ ही, कई बार उल्टी जैसा भी महसूस होने लगता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में वॉटर पार्क घूमने जाना चाहते हैं? यहां देखें सबसे फेमस और सस्ते वॉटर पार्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India First High Altitude Ladakh Safari : लद्दाख में शुरू होगी भारत की पहली हाई-एल्टीट्यूड सफारी, जानें क्या है खास?
लद्दाख में शुरू होगी भारत की पहली हाई-एल्टीट्यूड सफारी, जानें क्या है खास?
कुंभ राशि का छमाही राशिफल: जुलाई से दिसंबर 2026 में क्या बदलेगा आपका भविष्य, करियर और कमाई का गणित?
कुंभ राशि Horoscope 2026: अगले 6 महीने आपके लिए कैसे रहने वाले हैं, जानें छमाही राशिफल
Snake Prevention: इतनी संकरी जगह से भी घर में घुस सकता है सांप! तुरंत करें ये काम
इतनी संकरी जगह से भी घर में घुस सकता है सांप! तुरंत करें ये काम
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन
कील मुहासों से 15 दिन में मिलेगा छुटकारा, अपनाएं ये रूटीन

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget