एक्सप्लोरर

Office Tips: ऑफिस की पार्टी में भूलकर भी न करें ऐसी गलतियां, एक पल में खराब हो जाएगी इमेज

Office Tips: ऑफिस की पार्टी कलीग के बीच तालमेल के लिए काफी अच्छी मानी जाती है. कई बार हमारा बर्ताव लोगों को असहज महसूस कराता है. इसका असर हमारी छवि पर पड़ता है.

Office Party Tips: कई बार छोटी-छोटी बातें आपकी इमेज खराब कर सकती हैं. इसलिए वर्कप्लेस (Workplace) पर कुछ आदतें अवॉयड करने की जरुरत होती है. अगर आपकी ऑफिस में पार्टी (Office Party) का प्लान है. आप भी इस पार्टी का हिस्सा बनने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. क्योंकि कई बार हम मस्ती-मजाक के वक्त कुछ ऐसा कर जाते हैं जो बाद में हमारे गले की फांस बनता है.
 
आपका बर्ताव, दूसरों के साथ बातें और कई अन्य चीजें भी ऑफिस में आपकी इमेज पर बट्टा लग सकता है. इसलिए अगर ऑफिस की शानदार पार्टी में जाएं तो भूलकर भी ऐसी गलतियां न करें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है...
 
पूरी फैमिली को लेकर न पहुंच जाएं
अगर इस पार्टी में आपको इनवाइट किया गया है तो आप फैमिली को लेकर जाने से बचें. यह गैदरिंग सिर्फ आपके सहकर्मियों की है. पार्टी में शामिल होने से पहले इसकी जानकारी ले लें कि या पार्टी कलीग के बीच ही है या इसमें किसी को साथ लाया जा सकता है. कितने लोग साथ आ सकते हैं. जब आपको पूरी जानकारी मिल जाए, फिर उसी मुताबिक उसमें शामिल होना चाहिए. क्योंकि कभी-कभी बिन बुलाए मेहमान बन किसी पार्टी में शामिल होने से आपकी छवि पर नकारात्मक असर पड़ता है.
 
ऑफिस पार्टी में आउटफिट्स पर ध्यान
कई बार ऑफिस की पार्टी को लेकर लोग इतने खुश हो जाते हैं कि वे कुछ भी पहनकर चले जाते हैं. ऐसा करने से आप अपने कलीग के बीच शर्मिंदगी का शिकार हो सकते हैं. इसलिए ऐसी पार्टी में कुछ भी पहनकर जानेसे बचें. सोबर कपड़े पहनकर ही ऑफिस पार्टी में शामिल हों. महिलाएं रिवीलिंग कपड़े कैरी न करें.
 
पार्टी में एंजॉय करें न कि ऑफिस की बात
ऑफिस पार्टी का मतलब होता है कि कामकाज से अलग एंजॉयमेंट. अब अगर आप वहां भी ऑफिस की बातें शुरू कर देंगे तो लोग आपके असहज महसूस करने लगेंगे. आपके पास आने से भी सहकर्मी कतराने लगेंगे. पार्टी में जूनियर को आदेश देना, गलती होने पर रौब झाड़ने जैसी गलतियां नहीं करनी चाहिए. इससे कलीग परेशान हो जाएंगे और आपके प्रति उनका नजरिया बदल सकता है.
 
भूलकर भी गॉसिप न करें
ऑफिस की पार्टी में मस्ती-मजाक के बीच गॉसिप को जगह न दें. जब भी कुछ बोलें तोल कर ही बोलें. क्योंकि कई बार कामकाज की बातें शुरू होती हैं तो कई लोगों की शिकायतें और बुराइयां भी होने लगती हैं. इसलिए ऐसी कोई भी बात न कहें, जिससे वहां का माहौल खराब हो और आपकी इमेज भी.
 
पीने की एक लिमिट हो
ऑफिस पार्टी में अक्सर ड्रिंक्स रखी गई है तो ज्यादा पीने से बचना चाहिए. क्योंकि कई बार लिमिट से ज्यादा शराब पीने से यह सिर चढ़कर बोलने लगती है और आप नशे की हालत में कुछ भी बोल सकते हैं या कुछ ऐसी हरकतें कर सकते हैं जिससे बाद में आप पर सहकर्मी  हंसे. इसलिए इन सबसे बचने की कोशिश करें.
 
ये भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
Wood Furniture Cleaning: लकड़ी के फर्नीचर पर पड़ गए पानी के दाग, इसे कैसे हटाएं?
लकड़ी के फर्नीचर पर पड़ गए पानी के दाग, इसे कैसे हटाएं?
आज का वृश्चिक राशिफल 6 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से चमकेगा भाग्य, फोन व इंटरनेट से मिलेंगे बड़े ऑर्डर, सटीक फैसलों की ऑफिस में होगी सराहना
आज का वृश्चिक राशिफल 6 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से चमकेगा भाग्य, फोन व इंटरनेट से मिलेंगे बड़े ऑर्डर, सटीक फैसलों की ऑफिस में होगी सराहना

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
धरने के बीच बोले राहुल गांधी- 'यहां से हटा दो लेकिन मेरी विनती है कि...'
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 32 यात्री थे सवार
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget