एक्सप्लोरर

Relationship Tips : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से सीखें कैसे एक दूसरे को देना है स्पेस, हर कपल के लिए है ये सीख

Relationship Tips : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल हैं. इनपर सबकी नजरें टिकी होती हैं. इन पावर फुल कपल की कई ऐसी बातें हैं जो सीखनें लायक है.

Relationship Tips : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल हैं. इनपर सबकी नजरें टिकी होती हैं. इन पावर फुल कपल की कई ऐसी बातें हैं जो सीखनें लायक है. उनमें से एक बातें जो हर कपल को इन से सीख लेनी चाहिए वह है एक-दूसरे को स्पेस देना. भला ऐसी शादी कौन नहीं चाहता है, जिसमें दो लोग एक दूसरे पर हावी होने की बजाय एक- दूसरे को पर्याप्त स्पेस देते हों. इसलिए जरूरी है कि हम दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह से सीखें यह बातें. 

एक- दूसरे से सीखना जरूरी
रणवीर सिंह ने एक बार अपने इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी खूबसूरत वाइफ से टाइम मैनेजमेंट सीख रहे हैं. उन्होंने कहा था कि मैं जो भी करता हूं, प्यार से करता हूं. साथ ही मैं अपनी जॉब से भी बहुत प्यार करता हूं लेकिन मैं बैलेंस नहीं बना पाता. बात जब भी टाइम मैनेजमेंट की आती है तो मैं उसमें हमेशा असफल रहता हूं. इसलिए अब मैं अपनी खूबसूरत वाइफ के कदमों पर चल रहा हूं. मैं दीपिका से सीख रहा हूं कि हम अपने टाइम को कैसे मैनेज कर सकते हैं. 

प्यार भी जताएं
आप कभी भी अपने पार्टनर को कुछ शब्दों या अपनी बिहेवियर से जता सकते हैं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं.  ये जरूरी नहीं की आपको इसके लिए काफी वक्त की जरूरत है आपको छोटी-छोटी चीजें किसी भी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए काफी होती है. दीपिका और रणवीर अक्सर एक दूसरे को पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन करते हुए नजर आते हैं. 

जैसे हैं वैसे ही रहें
कभी भी वैसा बनने की कोशिश ना करें जो आप नहीं हैं.  इसकी जगह एक- दूसरे की पर्सनालिटी और व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए काम करें. रणवीर और दीपिका दोनों के काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है. साथ ही उनका फैशन सेंस बिल्कुल ही जुदा है. दीपिका को अक्सर टीवी शो होस्ट के साथ मिलकर रणवीर के क्रेजी आउटफिट पर मजाक उड़ाए हुए देखा जा सकता है. लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि रणबीर ने अपने कपड़े पहनने के अंदाज को बदल दिया. इन दोनों से हमें यह सीखने को मिलता है कि आप जैसे हैं वैसे ही रहें और दूसरे व्यक्ति को वैसे ही एक्सेप्ट करें जैसे कि वह है. इस तरह से आप के रिश्ते में खुशहाली आती है और आप को आजादी का भी एहसास होता है. 

जिंदगी को बोरिंग न बनने दें
जिंदगी में अगर यूं ही जीना हो तो जिंदगी का क्या मजा! अगर आप बातचीत में मजाक ना करें, तो कुछ सालों के बाद आपकी शादी बोरिंग लगने लगती है. कोरोना के चलते हुए लॉकडाउन में दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ऐसे पोस्ट डालें, जिसमें वह रणबीर के पैर खींचती हुई नजर आईं. रणवीर ने कभी इसका बुरा भी नहीं माना. हमें रणवीर से यह सीखने को मिलता है कि हम अपनी जिंदगी को मजेदार कैसे बना सकते हैं. आपको यह पता होना चाहिए कि आपको किस चीज को हल्के में लेना है और किस चीज का मजाक उड़ा देना है.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: सर्दियों के दिनों में जल्द कम करना चाहते हैं वजन, इस तरह घर पर बनाएं प्रोटीन सलाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Restaurant Style Dal: ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
ऐसे बनेगी रेस्तरां जैसी दाल, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले
Water Tank Cleaning: पानी की टंकी साफ दिखती है, फिर भी कितने महीने में साफ करनी चाहिए?
पानी की टंकी साफ दिखती है, फिर भी कितने महीने में साफ करनी चाहिए?
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो
राखी के लिए घर पर ही बन जाएगा डिजाइनर ब्लाउज, इन टिप्स को करें फॉलो

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Embed widget