एक्सप्लोरर

मक्खन मलाई के बिना अधूरा है लखनऊ का जायका, सर्दियों में इसे खास तरीके से किया जाता है तैयार

मक्खन मलाई लखनऊ की एक बेहद खास मिठाई है. कभी लखनऊ जाते हैं तो मक्खन मलाई का स्वाद लेना बिलकुल न भूलें. सर्दियों के दिनों में घर-घर, गली-गली मक्खन मलाई बेचने वाले आते हैं.

लखनऊ: यू तो नवाबों का शहर लखनऊ अपनी खूबसूरती और ऐतिहासिक स्थलों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है लेकिन यहां का अवधी खान-पान भी इस शहर को अलग पहचान देता है. लखनऊ खाने के शौकीन लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. अगर आप लखनऊ आए हैं और यहां की मक्खन मलाई का स्वाद नहीं चखा तो समझिए आपका लखनऊ आना बेकार हुआ.

बेहद खास है लखनऊ की ये मिठाई मक्खन मलाई लखनऊ की एक बेहद खास किस्म की मिठाई है. इसका स्वाद बेहद लजीज होता है. सर्दियों में लखनवी मक्खन मलाई आपको सुबह के समय आपके घर के बाहर ही मिल जाएगी. वैसे सुबह के समय आप इसका स्वाद लेने से चूक जाते हैं तो  चौक के गोलदरवाजे पर ये आपको जरूर मिल जाएगी.

मक्खन मलाई के बिना अधूरा है लखनऊ का जायका, सर्दियों में इसे खास तरीके से किया जाता है तैयार

मक्‍खन मलाई के साथ होती है सर्दियों की सुबह खास बात तो ये है कि लखनऊ वालों की सर्दियों की सुबह मक्‍खन मलाई के साथ होती है. ठंड कितनी भी हो, आप रजाई से निकलना न चाहते हों लेकिन सुबह-सबह जैसे ही फेरीवाले की मक्‍खन मलाई...मक्‍खन मलाई...वाली आवाज कानों में गूंजती है तो बिस्तर छूट ही जाता है. लखनऊ की ये मक्खन मलाई बनारस में मलइयो के नाम से जानी जाती है. लखनऊ में सर्दियों के दिनों में घर-घर, गली-गली मक्खन मलाई बेचने वाले आते हैं.

मक्खन मलाई के बिना अधूरा है लखनऊ का जायका, सर्दियों में इसे खास तरीके से किया जाता है तैयार

भूल नहीं पाएंगे इसका स्वाद मक्खन मलाई को बनाने का तरीका समय, धैर्य और बेपनाह प्यार मांगता है. दिलचस्प बात ये है कि अधिकतर लोग इसे मक्खन मलाई के नाम से जानते हैं लेकिन, हकीकत में न तो ये पूरी तरह मक्खन होता है और न ही मलाई. यकीन मानिए एक बार इसका स्वाद आपने चख लिया तो फिर कभी चाहकर भी इसे भुला नहीं पाएंगे.

मक्खन मलाई के बिना अधूरा है लखनऊ का जायका, सर्दियों में इसे खास तरीके से किया जाता है तैयार

ओस में रखना है जरूरी मक्खन मलाई को तैयार करने के लिए दूध में सबसे पहले थोड़ा-सा ताजा सफेद मक्खन मिलाया जाता है. इसके बाद ठंडा होने के लिए रात भर खुले में 4-5 घंटे ठंडा होने के लिए रख देते हैं. फिर रात में इसे अच्छे से फेटा जाता है, जब तक ये कायदे से गाढ़ा न हो जाए. जब इसमें से झाग इकट्ठा हो जाए तो इसे ओस में रख दिया जाता है.

मक्खन मलाई के बिना अधूरा है लखनऊ का जायका, सर्दियों में इसे खास तरीके से किया जाता है तैयार

बस तैयार हो गई मक्खन मलाई ओस की नमी के चलते झाग फूल जाता है और फिर मक्खन मलाई में केवड़ा, इलायची और चीनी मिलाई जाती है. इसके बाद तैयार मक्खन मलाई ठंड भरी सुबह के बीच आपके घर दस्तक देने आ जाती है. तो अब अगर आप कभी लखनऊ जाते हैं तो मक्खन मलाई का स्वाद लेना बिलकुल न भूलें.

ये भी पढ़ें:

13 दिसंबर से शुरू होगा दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का हवाई सर्वेक्षण, लेज़र तकनीक से जुटाए जाएंगे आंकड़े

UP: कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुई हज यात्रा, महज इतने हजार लोगों ने ही किया आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
भारत में हर 5 मिनट में आ रहा इस गंभीर बीमारी का एक केस, ये हैं बचाव के उपाय
Cancer Treatment: क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
क्या पपीते की पत्तियों से हो सकता है कैंसर का इलाज? नई रिसर्च पर छिड़ी बहस
How to Clean LED Bulbs: क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
क्या आपके घर के बल्ब की रोशनी भी हो गई है धीमी? नया खरीदने से पहले अपनाएं ये आसान हैक
Why Are People Afraid of Dogs: क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण
क्या कुत्ता देखकर आपके भी छूट जाते हैं पसीने? जानिए इसके पीछे का असली कारण

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget