एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: मेथी भिंडी मसाला रेसिपी, इस तरह बनाएंगे भिंडी तो मिलेगा गजब का स्वाद

Methi Bhindi Recipe: भिंडी की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है. आज हम आपको मेथी भिंडी मसाला बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. भिंडी का ये नया फ्लेवर आपको काफी पसंद आएगा.

Lady Finger Vegetable Recipe: गर्मी और बारिश में भिंडी की सब्जी सभी की फेवरेट होती है. भिंडी को लोग तरह-तरह से बनाते हैं. कुछ लोगों को मसाला भिंडी खाना पसंद होता है तो कुछ लोग कुरकुरी भिंडी खाना पसंद करते हैं. आज हम आपको भिंडी बनाने का एक और नया तरीका बता रहे हैं. मसालेदार भिंडी में मेथी के स्वाद इसे और भी स्पेशल बना देता है. इसे बनाने के लिए आपको थोड़े से मसाले रोस्ट करने होंगे. इसे भिंडी को मैरिनेट करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसके बाद आप इसे ग्रेवी में पकाते हैं. आइये जानते हैं कैसे बनाते हैं मेथी भिंडी मसाला.

मेथी भिंडी मसाला के लिए सामग्री -

रोस्ट करने के लिए खड़े मसाले
आपको इसके लिए 1 टेबलस्पून साबुत धनिया, सौंफ 1 टेबलस्पून, जीरा 1 टीस्पून, साबुत लाल मिर्च करीब 3, अमचूर 2 टेबलस्पून, बेसन 2 टेबलस्पून, लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून, हल्दी पाउडर 1 टीस्पून और स्वादानुसार नमक चाहिए. 

आपको सब्जी बनाने के लिए करीब 400 ग्राम भिंडी चाहिए. इसके लिए 200 ग्राम मेथी की पत्तियां चाहिए. 2 टेबलस्पून सरसों का तेल, हींग 1/2 टीस्पून, जीरा, 1/2 टीस्पून , प्याज 2 कटे हुए, अदरक-लहसुन का पेस्ट 2 टेबलस्पून, टमाटर करीब 2 कटे हुए, लाल मिर्च पाउडर 1 टीस्पून, हल्दी पाउडर 1/2 टीस्पून, हरी मिर्च 2 लंबी कटी, गरम मसाला 1 टीस्पून, पानी 1 कप और नमक

मेथी भिंडी मसाला बनाने की रेसिपी 
1- मेथी भिंडी मसाला तैयार करने के लिए साबुत मसालों को रोस्ट कर लें. 
2- इसमें साबुत धनिया, सौंफ, जीरा, साबुत लाल मिर्च, अमचूर, बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर 5 मिनट तक रोस्ट करें.
3- अब मसालों को ठंडा होने दें और पीस लें. 
4- भिंडी को धो कर अच्छी तरह पानी पोछ दें और बड़े टुकड़ों में काट लें.
5- अब भिंडी को मैरिनेट करने के लिए किसी बड़े बर्तन में डालें और ऊपर से पिसा हुआ मसाला, सरसों का तेल डालकर मिक्स कर लें.
6- इसे करीब 15 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें.
7- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और हींग-जीरा डालें 
8- इसमें प्याज डालकर 4-5 मिनट तक पकाएं और फिर नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट डाल दें.
9- इसमें टमाटर डाल दें और ऊपर से लाल मिर्च, हल्दी पाउडर मिला दें. 
10- अब इसमें पानी, हरी मिर्च और मेथी की पत्तियां डाल दें और मिक्स कर लें. 
11- करीब 10 मिनट पकाने के बाद इसमें मैरिनेट की गई भिंडी डाल दें. 
12- अब धीमी आंच पर भिंडी को करीब 20 मिनट तक ढ़ककर पकाएं.
13- जब भिंडी पक जाए तो इसमें गरम मसाला डाल दें.
14- तैयार है मेथी भिंडी मसाला. आप इसे गर्मागर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: ब्रेकफास्ट में बनाएं मिक्स वेज सूजी चीला, जानिए ये आसान रेसिपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
Facial Scan Apps Depression: सांप के काटने पर घोड़े कैसे बचाते हैं इंसान की जान, यहां जानें?
फेशियल स्कैन ऐप बढ़ा रहे महिलाओं का डिप्रेशन, जानें क्या है कमियां?
GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget