एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: घर पर इस ट्रिक से बनाएं होटल जैसी रुमाली रोटी, खाने का मजा हो जाएगा दोगुना

Kitchen Hacks: अगर आप घर में होटल जैसी रुमाली रोटी बनाना चाहते हैं तो आप इस ट्रिक से बड़ी आसानी से रूमाली रोटी बना सकते हैं. आपको सिर्फ इन स्टेप्स को फॉलो करना है.

Cooking Hacks: भारत में लोगों का रोजाना का खाना दाल, रोटी और सब्जी है. हालांकि स्वाद और अपनी पसंद के हिसाब से इसमें बहुत वेराइटी आपको मिल जाएंगी. सिर्फ रोटी में आपको तंदूरी रोटी, नान रोटी, बाजरा रोटी, मक्के की रोटी, मिस्सी रोटी, परांठा और रुमाली रोटी जैसे कई स्वाद मिल जाएंगे. इनमें से कई तरह की रोटी हम घर में आसानी से नहीं बना पाते हैं. रुमाली रोटी खाने में जितनी स्वादिष्ट लगती है बनाना उतना ही मुश्किल लगता है. हालांकि रुमाली रोटी बनाना बहुत आसान है सिर्फ आपको सही तरीका पता होना जरुरी है. अगर आप घर पर बनी रुमाली रोटी खाएंगे तो खाने का मजा दोगुना हो जाएगा. जानते हैं रेसिपी

1-  रुमाली रोटी बनाने के लिए आपको डो (Dough) सही तरीके से तैयार करना आना चाहिए.

2- रुमाली रोटी का आटा अलग तरह से गूंथ कर लगाया जाता है. जिससे रोटी को आसानी से बेला जा सके.

3- रुमाली रोटी का आटा लगाने के लिए आप 2 कप मैदा लें, इसमें 1/4 कप गेहूं का आटा, 1 अंडा या केला, 1 1/2 कप दूध मिला लें.

4- सभी चीजों को एक बड़े बर्तन में डालकर मिक्स कर लें. अगर आप केला डाल रहे हैं तो इसे अच्छी तरह मैश करके छान कर डालें. 

5- दूध डालते हुए और दोनों हाथों से अच्छी तरह से आटा गूंथ लें. अब इसे 20 मिनट तक कॉटन के पतले कपड़े से ढक दें.

6- अब आटे को थोड़ा और गूंथें और लोई बनाकर 10 मिनट के लिए कपड़े से ढक कर रख दें.

7- अब रुमाली रोटी सेकने के लिए कढ़ाई को गैस पर उल्टा रख दें. 

8- अब कढ़ाई के पीछे वाले हिस्से पर पहले थोड़ा सा तेल डाल दें और फिर किसी गीले कपड़े से पूरी कढ़ाई को पोछ लें.

9- अब एक स्प्रे बोतल में नमक का पानी तैयार कर लें. इस पानी को कढ़ाई पर स्प्रे कर दें.

10- रुमाली रोटी बेलने के लिए सबसे पहले मैदा छिड़क लें. अब रोटी को जितना हो सकता है पतला बेलना शुरू कर दें.

11- रुमाली रोटी को पतला करने के लिए मुट्ठी बांध लें और रोटी को एक हाथ से दूसरे हाथ पर डालें और स्ट्रेच करें.

12- कढ़ाई की मीडियम आंच पर गर्म करें और उस पर रोटी सेकें. ध्यान रखें कि रोटी को एक तरफ से ज्यादा न सेकें. 

13- उलट-पलट कर रुमाली रोटी को सेक लें. आपकी एकदम सॉफ्ट सॉफ्ट रूमाली रोटी बनकर तैयार हो जाएंगी. 

14- आप इन्हें दाल या किसी भी सब्जी के साथ का सकते हैं.

ये भी पढ़ें: नमकीन, बिस्कुट और स्नैक्स के सीलने से परेशान हैं, तो इस तरह करें स्टोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Luxury Bedroom: घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
घर के बेड को बनाना है 5-स्टार होटल जैसा? नोट करें 5 आसान तरीके
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
AIIMS Research: एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी
एक ही परिवार में अलग-अलग सदस्यों को क्यों होती हैं अलग-अलग बीमारियां? एम्स करेगा स्टडी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी निर्देश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget