एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: काले और गंदे गैस बर्नर को नया जैसा चमकाएं, अपनाएं ये क्लीनिंग टिप्स

Cleaning Tips: घर का सबसे अहम हिस्सा किचन होता है. सुबह से रात तक किचन में खाना बनता है. ऐसे में किचन सबसे ज्यादा गंदा होता है. लेकिन इन 5 तरीकों से आप किचन साफ कर सकते हैं. अपनाएं ये ट्रिक्स.

Gas Stove Cleaning Tips: रसोई (Kitchen) में खाना बनाने में सबसे ज्यादा गंदगी होती है. सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक दिन में न जाने कितनी बार गैस का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में कई बार गैस के चूल्हे पर कुछ चीजें गिर जाती हैं. दूध और चाय तो अक्सर गैस पर निकल जाता है, जिसके बाद गैस चूल्हा (Gas Stove) साफ करना बड़ा मुश्किल हो जाता है. अगर आप अच्छी तरह से गैस की सफाई नहीं करेंगे तो इसमें बैक्टीरिया (Bacteria) पनपने लगते हैं. इसीलिए गैस चूल्हे को समय-समय पर साफ करना बहुत जरूरी है. कई बार गैस चूल्हे काले पड़ जाते हैं, जो देखने में काफी गंदे लगते हैं. आज हम आपको गैस चूल्हे को साफ करने के कुछ बड़े ही सिंपल घरेलू उपाय (Home Remedies) बता रहे हैं. इस तरह आपका गैस चूल्हे नया जैसा चमकने लगेगा. 

1- सफेद सिरका- घर की साफ-सफाई में सफेद सिरके (Vinegar) का काफी इस्तेमाल किया जाता है. सफेद सिरका से फर्श साफ होता है इसके अलावा आप इससे गैस चूल्हे को भी साफ कर सकते हैं. एक स्प्रे बोतल में एक तिहाई सफेद सिरका और दो तिहाई पानी डाल लें. अब खाना बनाने के बाद जब भी गैस साफ करें इस घोल को गैस चूल्हे और स्टोव पर स्प्रे कर दें. अब 5-7 मिनट बाद स्पंज या किसी कपड़े से स्टोव को पोंछ दें. 

2- डिशवॉशर सोप और बेकिंग सोडा- गैस चूल्हा साफ करने के लिए ज्यादातर लोग बर्तन धोने वाले साबुन का इस्तेमाल करते हैं. आप लिक्विड सोप (Liquid Soap) में अगर बेकिंग सोडा डालकर इस्तेमाल करेंगे, तो इससे चूल्हा नया जैसा चमकने लगेगा. इसके लिए किसी बाउल में बर्तन धोने वाला साबुन और बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में मिक्स कर लें. अब इसे किसी स्पंज या कपड़े से स्टोव पर फैला दें. अब 2-4 मिनट बाद किसी कपड़े से इसे अच्छी तरह से साफ कर दें. 

3- नमक और बेकिंग सोडा- गैस चूल्हा साफ करने के लिए आप नमक और बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए 1 चम्मच पानी, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नमक को मिलाकर पेस्ट बना लें, अब इसे किसी कपड़े या स्पंज से गैस स्टोव और चूल्हे पर लगा दें. इससे गैस चूल्हे पर लगे दाग आसानी से हट जाएगे. 

4- अमोनिया- गैस चूल्हे के बर्नर को आप अमोनिया (Ammonia) से भी साफ कर सकते हैं. इसके लिए चूल्हे का बर्नर हटा लें और बर्नर को किसी जिप वाले बैग में रख दें. अब इस बैग में अमोनिया डाल दें. इन्हें पूरी रात उसी जिप बैग में रहने दें. अगले दिन बर्नर को निकाल कर देखें पूरी तरह साफ हो चुके होंगे. 

5- हाइड्रोजन पेरोक्साइड और बेकिंग सोडा- कई लोग गैस चूल्हे की डीप क्लीनिंग के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड (Hydrogen Peroxide) और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल भी करते हैं. इससे गैस पर जमी गंदगी आसानी से निकल जाती है. इसके लिए पहले अच्छी तरह गैस को साफ कर लें. अब बेकिंग सोडा छिड़क दें, उसके ऊपर हाइड्रोजन पेरोक्साइड डाल दें. कम से कम 1 घंटे तक ऐसे ही रहने दें. अब पानी से अच्छी तरह से साफ कर दें. ध्यान रखें इस तरह साफ करने के बाद चूल्हा जब पूरी तरह से सूख जाए तभी इस्तेमाल करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें:

Kitchen Hacks: अदरक या फिर हल्दी की चाय? वजन कम करने के लिए कौन सी चाय है बेहतर?, जानें

 </p>

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget