एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: जली और काली कड़ाही को इस तरह चमकाएं, नहीं पड़ेगी घिसने की जरूरत

Aluminum vessels cleaning: घर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला और गंदा होने वाला बर्तन कड़ाही होता है. आप काली और जली हुई कड़ाही को इस ट्रिक से आसानी से साफ कर सकते हैं.

How To Clear Burnt Kadhai: किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला बर्तन कड़ाही होता है. सब्जी बनानी हो, पूरी तलनी हो या फिर हलवा बनाना हो हर चीज के लिए कड़ाही का इस्तेमाल किया जाता है. कड़ाही में बनी चीजों का स्वाद कुकर या पैन से बिल्कुल अलग होता है. हालांकि ज्यादा इस्तेमाल और अच्छी तरह काफ न करने पर कड़ाही गंदी होने लगती है. पूरी बनाने वाली कड़ाही तो ज्यादातर घरों में काली मिलेगी. जिद्दी तेल के दाग धीरे-धीरे परमानेंट हो जाते हैं, जिससे कड़ाही काली पड़ने लगती है. जब कड़ाही ज्यादा गंदी और काली हो जाती है तो इसे साफ करने की हिम्मत नहीं पड़ती है. ऐसे में आप हम आपको काली और जली हुई कड़ाही को चमकाने का बड़ा ही सिंपल तरीका बता रहे हैं. इससे आपको घंटों रगड़ने और ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आइये जानते हैं काली कड़ाही को कैसे साफ करें. 

इस तरह चमकाएं काली और जली हुई कड़ाही

1 अगर कड़ाही काली और जली हुई है तो इसे साफ करने के लिए गैस पर थोड़ी देर कड़ाही को गरम करें और उसमें 3 गिलास पानी डाल दें.
2 अब पानी में 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डाल लें. आपको इसमें 1 नींबू का रस और 1 चम्मच नमक मिलाना है.
3 अब इस पानी को लगभग 5-10 मिनट तक उबलने दें. पानी उबल-उबल कर कड़ाही के ऊपरी हिस्से तक आ जाता चाहिए. इससे साफ करने में आसानी होगी.
4 जब उबलता हुआ पानी ऊपर तक आएगा तो इससे कड़ाही के कोनों में लगी गंदगी भी साफ हो जाएगी. 
5 अब गैस बंद कर दें और कड़ाही से पानी को निकालकर किसी दूसरे बर्तन में डाल दें. अब इस पानी में कड़ाही का पीछे का हिस्सा डुबाकर रख दें.
6 इसे आपको 15 मिनट तक ऐसे ही पानी में डालकर छोड़ना होगा. इससे कड़ाही के पीछे लगी गंदगी भी फूल जाएगी.
7 अब आती है कड़ाही को चमकाने की बारी. इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोड़ा और डिटर्जेंट पाउडर को मिला लें.
8 अब सेंड पेपर या स्क्रबर लेकर बेकिंग सोडा और सर्फ से कढ़ाई को साफ कर लें.
9 वैसे तो इस तरह आपकी कड़ाही एकदम चमकने लगेगी, लेकिन अगर कहीं गंदगी रह गई हो तो कढ़ाई के उस भाग को गैस पर गर्म कर लें और साफ करें.
10  इस ट्रिक से पुरानी और काली कड़ाही एकदम नई जैसी चमकने लगेगी.

ये भी पढ़ें: Kitchen Hacks: गैस पर दूध रखकर भूल गए और कोयला हो गया पैन? ऐसे करें साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget