एक्सप्लोरर

Kitchen Hacks: ताजे हरे मटर से बनाएं निमोना, मटर की जायकेदार लजीज सब्जी की रेसिपी

Peas Vegetable Recipes: ठंड में मटर का निमोना खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है. आप हरे और ताजे मटर से ये टेस्टी सब्जी बना सकते हैं. पराठे, रोटी और चावल के साथ मटर का निमोना जरूर खाएं.

Matar Ka Nimona: सर्दियों में ताजी हरी मटर आती है, जिससे तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. मटर से मटर पनीर, आलू मटर, पुलाव, पराठे और कचौड़ी तो आपने बनाई होंगी, लेकिन क्या आप कभी मटर का निमोना ट्राई किया है. मटर का निमोना एक जायकेदार और बेहद लजीज सब्जी है. आप इसे परांठा, रोटी और चावल के साथ खा सकते हैं. वैसे निमोना हरे चने से भी बनता है जो काफी स्वादिष्ट लगता है, लेकिन मटर का निमोना भी सर्दियों में पसंद की जाने वाली स्वादिष्ट सब्जी है. जानते हैं मटर का निमोना बनाने की रेसिपी.

मटर का निमोना बनाने के लिए सामग्री

  • ताजा हरी मटर के दाने 2 कप
  • प्याज का पेस्ट 1 कप
  • टमाटर 2 पिसे हुए
  • हींग एक चुटकी
  • अदरक 1 स्पून कटी हुई
  • लहसुन 5-6 कली कटी हुई
  • धनिया पाउडर 1 स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर आधा स्पून
  • हल्दी पाउडर आधा स्पून
  • जीरा आधा स्पून
  • तेज पत्ता
  • हरी इलायची 3
  • लौंग 2
  • दालचीनी 1 टुकड़ा
  • स्वादानुसार नमक
  • तेल 1 बड़ी स्पून
  • घी या मक्खन
  • हरा धनिया बारीक कटा

मटर का निमोना बनाने की रेसिपी

1- सबसे पहले आधी मटर को मिक्सर में बारीक पीस लें और आधी मटर को मोटा या दरदरा पीस लें.
2- अब अदरक-लहसुन को कूट लें या मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें.
3- खड़े मसाले जिसमें जीरा, दालचीनी, लौंग और हरी इलायची को भी दरदरा कूट लें.
4- एक पैन में घी या मक्खन डालकर गर्म करें. अब इसमें हींग और पिसी हुई मटर डालकर चलाएं.
5- जब मटर का पेस्ट कड़ाही में चिपकना बंद कर दे तो गैस बंद कर दें.
6- अब दूसरी कड़ाही में तेल गर्म कर लें और उसमें तेज पत्ता डालकर प्याज का पेस्ट डालकर भून लें.
7- जब प्याज ब्राउन हो जाए तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालकर तेल छोड़ने तक मीडियम आंच पर भूनें. 
8- अब इसमें टमाटर प्यूरी डालकर थोड़ी देर तक पकाएं.
9- अब इसमें पिसी हुई मटर का पेस्ट डालें और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर सब्जी को 15-20 मिनट तक पकाएं.
10- निमोना तैयार है अब इसमें धनिया डालकर रोटी या पराठे के साथ सर्व करें. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget