एक्सप्लोरर

Black Chickpea Benefits: चने खाने से दूर होगी कमजोरी, लेकिन खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

काले चने (Chickpea Benefits) पोषक तत्वों का पावर हाउस कहे जाते हैं. इनमें प्रोटीन और फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है

Kala Chana Benefits: काले चने (Chickpea Benefits) पोषक तत्वों का पावर हाउस कहे जाते हैं. इनमें प्रोटीन और फाइबर प्रचूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए काले चने को अपनी डाइट लिस्ट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. काले चने को हम कई तरीकों से अपनी डिश में शामिल करते हैं. कुछ लोग इसे सलाद की तरह खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग सूप की तरह काले चने अपनी डाइट लिस्ट में शामिल करते हैं. लेकिन हम में से बहुत कम लोग ही यह जानते हैं कि काले चने सुबह-सुबह बिना पकाए भी खाए जा सकते हैं. जी हां, भीगे हुए काले चने सुबह-सुबह खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. हालांकि इन्हें एक मुट्ठी से ज्यादा न खाएं, वरना डायरिया होने का खतरा रहता है.

क्या आप जानते हैं रातभर भीगे हुए काले चने भी काफी फायदेमंद होते हैं. इन्हें प्रोटीन और आयरन का अच्छा स्रोत माना जाता है. शाकाहारी लोग अक्सर अपने प्रोटीन को बढ़ाने के लिए परेशान नजर आते हैं. ऐसे में भीगे हुए काले चने बेस्ट ऑप्शन हैं. वहीं, अगर कोई एनिमिया से ग्रस्त है, तो वो भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकता है. पाचन शक्ति सुधारने में भी काले चने काफी लाभकारी हैं. भीगे हुए काले चने फाइबर से भरपूर होते हैं और पाचन शक्ति इंप्रूव करते हैं. यह हमारे शरीर से हानिकारक टॉक्सिंस निकाल कर पाचन तंत्रिका को स्वस्थ रखते हैं.

एंटीऑक्सीडेंट प्रचूर मात्रा में होने के कारण ये शरीर में ब्लड क्लॉट होने से रोकते हैं और आपके ह्दय को हेल्दी रखने में मदद करते हैं. वहीं, वजन घटाने में भी काले चने अहम रोल निभाते हैं. फाइबर से भरपूर होने के कारण ये आपको लंबे समय तक भूख लगने नहीं देते. इससे आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं. इतना ही नहीं काले चनों में विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जो कि आपके बालों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं. प्रोटीन होने के कारण ये बालों को झड़ने से रोकने में भी मदद करते हैं. 


Black Chickpea Benefits: चने खाने से दूर होगी कमजोरी, लेकिन खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अपनी डेली डाइट में काले चने शामिल करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में किया जा सकता है. काले चनों में कॉ़म्पलैक्स कार्ब्स होते हैं, जो कि डाइजेशन को धीमा करके, बॉडी में शूगर एबसोर्बशन को नियंत्रित करता है. इतना ही नहीं इसमें मौजूद कार्ब्स ब्लड शूगर लेवल को कम करते हैं और शरीर में टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करते हैं. इतना ही नहीं, काले चनों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्रेस्ट कैंसर और कोलोन कैंसर के खतरे को कम करते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान 

1. डॉक्टर्स और एक्सपर्ट्स का मानना है कि कई लोग बारिश के मौसम में अंकुरित काले चने पचा नहीं पाते. दरअसल, कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों को इसे थोड़ा संभल कर या कम मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है. चना एक भारी भोजन है, पेट में जाने के बाद इसे पचने में काफी समय लगता है, ऐसे में कमजोर पाचन तंत्र वाले लोगों का पेट गड़बड़ कर सकता है. 

2. काले चनों को काफी देर तक पानी में भिगोकर रखने से इसमें नमी बनी रह जाती है. ऐसे में इसमें कई तरह की बैक्टीरिया पैदा होते हैं, जो पेट की समस्या का कारण बन सकते हैं. ऐसे में लोगों में उल्टी, दस्त आदि होने की संभावना बढ़ जाती है. अत: बारिश के मौसम में बच्चों, कमजोर पाचन तंत्र वालों और प्रेग्नेंट महिलाओं को इसे खाने से बचना चाहिए.

3. काले चने खाने के एकदम बाद दूध न पीएं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो अपनी आदत बदल लें. ऐसा करने से सफेद दाग की समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें:

Diabetes Control: चना खाने से छूमंतर हो जाएगी डायबिटीज, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget