एक्सप्लोरर

Roti Facts: जान लें रोटी से जुड़ी ये 4 जरूरी बातें, वरना स्वास्थ्य पर पड़ेगा बुरा असर

Interesting Facts About Chapatis: ऐसा कहा जाता है कि अगर गिनकर रोटियां बनाई जाती हैं तो इससे व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसके अलावा सेहत के लिए भी यह हानिकारक साबित हो सकता है.

Interesting Facts About Roti: रोटी से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जिनके बारे में जानकर भी लोग अनजान बन जाते हैं. हम आपको रोटी से संबंधित कुछ ऐसे ही फैक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानना आपके लिए जरूरी है. कुछ लोगों को रोटी बनाते वक्त रोटियां गिनने की आदत होती है, ताकि एक्सट्रा रोटियां न बने. क्योंकि फिर इन्हें मजबूरन फेंकना पड़ जाता है. देखा जाए तो रोटियां गिनकर बनाना एक सही कदम हो सकता है. हालांकि वास्तु के मुताबिक, गिनकर रोटियां बनाना अशुभ माना जाता है. 

क्यों नहीं गिननी चाहिए रोटियां?

ऐसा कहा जाता है कि अगर गिनकर रोटियां बनाई जाती हैं तो इससे व्यक्ति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इसके अलावा सेहत के लिए भी यह हानिकारक साबित हो सकता है. गिनकर रोटियां बनाने से ग्रहों पर भी असर पड़ता है. यही वजह है कि कभी भी गिनकर रोटियां नहीं बनाई जानी चाहिए. माना यह भी जाता है कि गेहूं के दानों का संबंध सूर्य देव से होता है. ऐसे में अगर आप रोटी बनाते वक्त इनकी गिनती करते हैं तो यह सूर्य देव का अपमान होता है. ऐसा करने से हमारी कुंडली में सूर्य कमजोर हो सकता है. वास्तु शास्त्र में भी ऐसा माना जाता है कि गिनकर रोटियां बनाने से घर-परिवार की सुख और शांति भंग हो सकती है.

क्यों नहीं खानी चाहिए बासी आटे की रोटी?

कई बार ऐसा देखा जाता है कि लोग दूसरे पहर का काम हल्का करने के लिए ज्यादा आटा गूंथ लेंते हैं और फिर इसी आटे का इस्तेमाल न जाने कितनी बार रोटियां बनाने में करते हैं. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बासी आटे की रोटी बनाने से आपके राहु पर बुरा असर पड़ सकता है. जो व्यक्ति ऐसा करता है, उसपर नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं. यही वजह है कि हमेशा हमारे बड़े-बूढ़े ये सलाह देते नजर आते हैं कि बासी आटे की रोटी कभी नहीं खानी चाहिए. इसके वैज्ञानिक कारण भी हैं. दरअसल बासी आटे में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो शरीर को अलग-अलग तरीके से नुकसान पहुंचा सकते हैं.

किसी की थाली में क्यों नहीं रखनी चाहिए 3 रोटियां?

हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, एक थाली में कभी-भी 3 रोटियां नहीं रखी जानी चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि किसी व्यक्ति की मृत्यु पर 3 रोटियां बनाई जाती हैं. शोक के 13वें दिन यानी तेरहवीं पर मृतक के सम्मान में 3 रोटियां बनाई जाती हैं.

पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को क्यों देनी चाहिए?

ऐसा कहा जाता है कि हर किसी को पहली रोटी गाय के लिए बनानी चाहिए. पहली रोटी घर के किसी भी सदस्य को नहीं दी जानी चाहिए. पहली रोटी गाय को देने से पितृदोष दूर होता है. जबकि आखिरी रोटी हमेशा कुत्ते को देनी चाहिए. क्योंकि इससे शत्रुता का खौफ दूर होता है.

ये भी पढ़ें: Stale Rice VS Fresh Rice: ताजे चावल नहीं...बासी चावल हैं सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट ने ऐसा क्यों कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
CPR कब देना चाहिए और कब नहीं? जानें सही तरीका, इन बातों का रखें ध्यान
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Drug Advertising Rules: बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
बिना अनुमति नहीं होगा दवाओं का प्रचार! केंद्र सरकार ला रही कड़ा कानून
Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
दिल्ली: CJP प्रोटेस्ट से पहले बवाल, अरविंद केजरीवाल बोले- 'मैं भी जाऊंगा और...'
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
दीपावली पर चाहिए फ्री LPG गैस तो अभी कर लें ये काम, UP सरकार ने किया बड़ा ऐलान
Embed widget