एक्सप्लोरर

Foods to For Better Hair: झड़ते और रूखे बालों से हैं परेशान तो इन फूड्स को अपनी डाइट में तुरंत शामिल करें

Hair Fall Tips: आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो अपनी डाइट में फिश को भी शामिल कर सकते हैं. कुछ मछलियां जैसे टूना, सी फिश, सैल्मन, हिलसा आदि में भारी मात्रा में  फैटी एसिड, ओमेगा -3 पाया जाता है.

Foods to For Better Hair: मॉनसून और ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी बाल झड़ने की (Hair Fall Problem) होती है. ज्यादा हेयर फॉल चिंता का विषय बन सकता है. ऐसे में कई बार लोग नए शैंपू और तेल यूज करने लगते हैं. लेकिन, इसके बाद भी उन्हें आराम नहीं मिलता है. इसका सबसे बड़ा कारण है शरीर में पोषण की कमी होना. कई बार सही पोषण न मिलने से बाल टूटने लगते हैं लेकिन, हमारा ध्यान इस तरफ जाता ही नहीं है. अगर आपके बाल भी बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो आपको कुछ फूड्स को अपने डेली डाइट में शामिल करने की जरूरत है. तो चलिए जानते हैं उन फूड्स के बारे में-

अंडे का करें सेवन
आपको बता दें कि अंडे में भारी मात्रा में प्रोटीन पाए जाते हैं जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसके साथ ही इसमें मल्टीविटामिन (Multivitamins) भी मिलते हैं जो कमजोर बालों मजबूत बनाने में मदद करता हैं.  अंडे में भारी मात्रा में प्रोटीन, बायोटिन, सेलेनियम और जिंक शामिल है जो बालों के साथ-साथ स्किन और नाखूनों के लिए भी बहुत लाभकारी है.

मछली का करें सेवन
आप झड़ते बालों से परेशान हैं तो अपनी डाइट में फेटी फिश (Fish For Good Hairs) को भी शामिल कर सकते हैं. कुछ मछलियां जैसे टूना, सी फिश, सैल्मन, हिलसा आदि में भारी मात्रा में  फैटी एसिड, ओमेगा -3 और विटामिन डी पाया जाता है जो बालों की ग्रोथ के लिए बहुत लाभकारी है. यह प्रोटीन और सेलेनियम का भी बहुत अच्छा सोर्स है.

हरी पत्तेदार सब्जियों का करें सेवन
आपको बता दें कि पालक, पत्ता गोभी आदि सब्जियां विटामिन ए, आयरन, बीटा कैरोटीन, फोलेट और विटामिन सी आदि से भरपूर होती है. यह बालों को स्वस्थ के साथ-साथ सुंदर बनाने में भी मदद करती है. इसके साथ ही यह शरीर में आयरन की कमी को भी पूरा करती है. यह बालों में सीबम की मात्रा को बढ़ाकर बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करती है.

फलों का करें सेवन
अगर आप भी लंबे और घने बाल चाहते हैं तो अपने डेली डाइट में फलों को जरूर शामिल करें. आपको बता दें कि फलों में भारी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो स्किन और बालों के लिए बहुत लाभकारी है. यह बालों को जड़ से मजबूत करके उन्हें टूटने से बचाता है.  

ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन
अपने डेली डाइट में नट्स और सीड को जरूर शामिल करें. आपको बता दें कि फ्रूट्स में भारी मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड, सेलेनियम, विटामिन ई, आदि जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. यह बालों को अंदर से पोषण देकर उन्हें टूटने से बचाता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें-

Diwali 2021: आपको भी है डस्ट से एलर्जी तो इन बातों का रखें खास ख्याल, दिवाली की सफाई में नहीं होगी कोई परेशानी

Karwa Chauth 2021 के मौके पर पार्लर में भीड़ देखकर ना हों परेशान, अपनी स्किन के अनुसार घर पर बनाएं पपीता फेस पैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chicken Pulao Recipe: चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
चिकन बिरयानी भूल जाएंगे! इस सीक्रेट तरीके से बनाएं चिकन पुलाव, खिला-खिला रहेगा एक-एक दाना
Delhi Health Report: दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
दिल्ली में नवजात मौतें घटीं, लेकिन मातृ मृत्यु दर बढ़ी; सरकारी रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Mango Face Pack: आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
आम को छीलें फिर गूदे में यह खट्टी चीज मिलाकर बनाएं देसी फेसपैक, होगा जोरदार फायदा
Pregnant Women Health: गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा
गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हैं ये कॉस्मेटिक्स, AIIMS की रिसर्च में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget