एक्सप्लोरर

बालों के लिए काफी फायदेमंद है अश्वगंधा? इसका ऐसे करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

अश्वगंधा आपके बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है, क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड भी होते हैं, जो स्कैल्प की परेशानियों से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं.

Ashwagandha Benefits: अश्वगंधा के बारे में आपने कई बार सुना होगा. ये एक जड़ी-बूटी है. इसका इस्तेमाल तनाव, थकान, दर्द, बालों के झड़ने और स्किन से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए किया जाता है. अश्वगंधा की जड़ों या पत्तियों के अर्क का इस्तेमाल कई सालों से आयुर्वेद में किया जाता रहा है. क्योंकि ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है. यही वजह है कि एक्सपर्ट अब इसे केयर प्रोडक्ट और सप्लीमेंट्स का हिस्सा बना रहे हैं.

अश्वगंधा आपके बालों की ग्रोथ और हेल्थ को बढ़ावा देता है, क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा सोर्स है. इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड भी होते हैं, जो स्कैल्प की परेशानियों से निपटने में आपकी मदद कर सकते हैं. आप बालों के लिए अश्वगंधा का इन तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं. 

पेस्ट बनाएं: अश्वगंधा पाउडर को पानी के साथ मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट का इस्तेमाल आप सीधे अपने स्कैल्प पर कर सकते हैं. अश्वगंधा पाउडर के इस्तेमाल से आपको इसके एंटीऑक्सीडेंट का फायदा उठाने में मदद मिलेगी, जो बालों की स्कैल्प में सुधार कर सकता है.

हेयर मास्क बनाएं: अश्वगंधा हेयर मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच अश्वगंधा पाउडर लें और इसमें एक चम्मच हिबिस्कस पाउडर और आधा कप नारियल का दूध मिलाएं. फिर इसका एक पेस्ट तैयार करें और इसे स्कैल्प पर लगाएं. आधे घंटे के बाद बाल धो लें.

अपने शैम्पू में मिलाएं: आप अश्वगंधा को अपने शैम्पू में भी मिला सकते हैं. अश्वगंधा पाउडर को अपने शैम्पू के साथ अच्छी तरह से मिलाएं और इस मिक्सचर को कुछ मिनट के लिए अपने स्कैल्प पर लगे रहने दें और फिर बाल धो लें.

तेल के साथ लगाएं: अश्वगंधा को तेल के साथ लगाने से बालों के रूखेपन की परेशानी दूर होती है. अश्वगंधा और नारियल के तेल का मिक्सचर बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करता है. आपको बस एक कटोरी में दो कप नारियल का तेल और आधा कप अश्वगंधा की जड़ मिलाना है और फिर इसे एक कांच की बॉटल में संभाल कर रख देना है. इसे दो हफ्तों तक धूप में रखना है. जब तेल तैयार हो जाए तो इसे हफ्ते में दो दिन बालों और बालों की जड़ों पर लगाएं. इसके इस्तेमाल से आपके बाल तेजी से बढ़ने लगेंगे.

ये भी पढ़ें: क्यों होता है जोड़ों में दर्द और इससे कैसे पाया जा सकता है छुटकारा? जानिए

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Karwa Chauth Makeup: चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
चांद निकलते तक नहीं हिलेगा मेकअप, ये ब्यूटी टिप्स पति को बना लेंगे दीवाना
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget