एक्सप्लोरर

नाखूनों पर लगे दाग को इस तरह छुड़ायें, जानिए आसान तरीका

अगर गलती से आपके भी नाखूनों पर कलर या मेंहदी के दाग लग गए हैं तो आप इन घरेलू उपायों से उन्हें छुड़ा सकते हो.

नाखूनों पर लगे मेहंदी के दाग या कलर के दाग को दूर करने के लिए कभी-कभी हम बहुत परेशान हो जाते हैं क्योंकि ये दाग आसानी से जाते नहीं हैं. ऐसे में नाखून के दाग धब्बों को दूर करने में कुछ घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं. इन धब्बों को दूर करने के लिए आपको मार्केट में मौजूद महंगे महंगे प्रोडक्ट्स या क्रीम का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है. आप अपने आसपास मौजूद चीजों से नाखूनों के दाग धब्बों को दूर कर सकते हैं तो आइये जानते हैं इन उपायों को.

बेकिंग सोडा

1- बेकिंग सोडे के अंदर एक्सफोलिएटिंग गुण मौजूद होते हैं. ऐसे में इसके इस्तेमाल से मेहंदी और हेयर कलर के जिद्दी दागों को दूर किया जा सकता है.

2- आप एक चम्मच में बेकिंग सोडा और पानी को मिक्स करें और बने मिश्रण को नाखूनों पर लगाएं. 

3- 15 मिनट बाद मिश्रण को साधारण पानी से धो लें इसके बाद नाखूनों पर मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से जल्दी निशानों से जल्द राहत मिल सकती है.

नारियल तेल

1- यदि आप नाखूनों पर लगे जिद्दी दागों से परेशान हैं तो नारियल का तेल आपके बेहद काम आ सकता है.

2- ऐसे में आप नारियल के तेल को गुनगुना करके हल्के हल्के हाथों से नाखूनों की मसाज करें.

3- इसके अलावा आप चाहे तो बालों में मेहंदी या हेयर कलर लगाने से पहले भी नाखूनों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं. ऐसा करने से नाखूनों पर कलर नहीं चढ़ेगा.

चीनी

1- चीनी के इस्तेमाल से भी नाखूनों पर लगे जिद्दी दागों को दूर किया जा सकता है.

2- ऐसे में आप एक कटोरी में चीनी और नींबू के रस को अच्छे से मिक्स करें और स्क्रब के रूप में नाखूनों पर लगाएं.

3- हल्के हल्के हाथों से स्क्रब करने के बाद नाखून को साधारण पानी से धो लें ऐसा करने से नाखूनों के जिद्दी दागों से राहत मिल सकती है.

नमक

1- नमक के अंदर एक्सफोलिएटिंग गुण मौजूद होते हैं जो नाखूनों पर लगे निशानों को दूर करने में आपके बेहद काम आ सकते हैं.

2- ऐसे में आप एक चम्मच में नमक लें और उसमें पानी की कुछ बूंदे मिलाएं पानी की बूंदों के अलावा आप नींबू के रस में मिला सकते हैं.

3- अब बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं हल्के हल्के हाथों से मसाज करें कुछ समय बाद मिश्रण को साधारण पानी से धो लें.

नींबू

1- नींबू के इस्तेमाल से नाखून पर लगे जिद्दी दागों को हटाया जा सकता है नींबू के अंदर ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज मौजूद होती हैं.

2- ऐसे में आप नींबू के रस में नमक को मिलाएं और बने मिश्रण में गुलाब जल की कुछ बूंदें डालें हल्के हल्के हाथों से नाखूनों पर मसाज करें.

3- दो मिनट मसाज करने के बाद अपने नाखूनों को साधारण पानी से धोएं और उसके ऊपर नारियल का तेल लगाएं.

ये भी पढ़ें: ब्लश की जगह इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल, चेहरा होगा गुलाबी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स
पहली बार कांवड़ लाने जा रहे हैं तो कौन-सा रूट सबसे बेस्ट? पैदल आने वाले जान लें डिटेल्स
McDonald's और Burger King के बर्गर जैसा स्वाद चाहिए? घर पर बनाते समय डालना न भूलें ये चीज
McDonald's और Burger King के बर्गर जैसा स्वाद चाहिए? घर पर बनाते समय डालना न भूलें ये चीज
Glass Cleaning Hacks: अगर धुंधले होने लगे हैं कांच के बर्तन, तो इस तरीके से करें सफाई; तुरंत लौटेगी चमक
अगर धुंधले होने लगे हैं कांच के बर्तन, तो इस तरीके से करें सफाई; तुरंत लौटेगी चमक
Friendship Boundaries: जिगरी दोस्त से भी कभी शेयर न करें ये 5 बातें, वरना बर्बाद हो सकती है पर्सनल लाइफ
जिगरी दोस्त से भी कभी शेयर न करें ये 5 बातें, वरना बर्बाद हो सकती है पर्सनल लाइफ

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget