एक्सप्लोरर

सिर्फ तुलसी नहीं, खुशबू और स्वाद में लाजवाब होती है इन पत्तियों की चाय... रोज पीने से बंद होगा बालों का झड़ना

Stop Hair Fall: झड़ते बालों को रोकने और बढ़ते फैट को घटाने के लिए सर्दी के मौसम में आप ये खास ट्रिक अपनाएं. सिर्फ सुबह के समय अजवाइन पत्तियों से तैयार इस टेस्टी चाय को पीना है...

Hair Fall Prevention In Winter: जब सिर से बाल झड़ते हैं ना तो ऐसे लगता है मानों हमारी उम्र या सांसें घट रही हों...क्योंकि बाल हमारे लिए शरीर का एक हिस्सा होने से कहीं अधिक वैल्यू रखते हैं. इसकी वजह है बालों के साथ हमारा इमोशनल और मेंटल अटैचमेंट. हमारे दिमाग में शुरू से ही यह बात बसी हुई है कि खूबसूरती का पैरामीटर हेल्दी बालों के बिना अधूरा है. इसी सोच के कारण हम अक्सर बिना बाल के हो जाने की कल्पना से भी कांप उठते हैं. हालांकि किसी भी सूरत में इस सोच को सही तो नहीं ठहराया जा सकता. 

क्योंकि हमारी इस बात से आप भी इनकार नहीं कर पाएंगे कि जब आपको किसी व्यक्ति का व्यवहार बहुत अच्छा लगता है तो इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो दिखने में कैसा है. आप सिर्फ उसके व्यवहार और रवैये पर फिदा रहते हैं और उससे प्रेम या जुड़ाव महसूस करते हैं. लेकिन जब आपको किसी व्यक्ति का व्यवहार पसंद ना हो तो इस बात का कोई महत्व नहीं रह जाता कि वो दिखने में कितना आकर्षक है. खैर, बहुत हुई ज्ञान की बातें, अब जरा झड़ते बालों को रोकने की बात कर लेते हैं...

सर्दी में बालों का झड़ना कैसे रोकें?

सर्दी के मौसम में बाल किसी एक वजह से नहीं बल्कि मौसम और लाइफस्टाइल से जुड़ी कई दिक्कतों के कारण झड़ते हैं. हम यहां आपके लिए अजवाइन लीव्स की चाय बनाने की जो विधि लेकर आए हैं, इसके साथ आप अपने दिन की शुरुआत करेंगे तो बाल झड़ना कम होने के साथ ही आपको कई दूसरी समस्याओं से भी राहत मिलेगी.

कैसे बनाएं अजवाइन पत्तियों की चाय?

अजवाइन की पत्तियों से चाय बनाने के लिए आपको जिन चीजों की जरूरत है, आमतौर पर वे सभी रसोई में होती हैं. बस आप अपने घर के गमले में अजवाइन का पौधा लगा लें. ताकि हर सुबह इसकी 3 से 4 पत्तियां तोड़कर यूज कर सकें...

  • 3 पत्ती अजवाइन
  • 7 कड़ी पत्ता 
  • 1 छोटी चम्मच जीरा
  • 1 छोटी इलायची
  • बहुत थोड़ा सा अदरक
  • डेढ़ कप पानी

कैसे बनाएं अजवाइन पत्ती की चाय?

  • सबसे पहले पानी को गर्म होने के लिए रख दें.
  • जब पानी तेज गर्म हो जाए तो इसमें सभी चीजें डाल दें.
  • हरी इलायची और अदरक को कूटकर डालना है.
  • अब इस पानी को धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं. इस दौरान पानी के बर्तन को खुला रखना है.
  • अब इस चाय को छान लें और घूंट-घूंट करके इसका सेवन करें. दिन में सुबह खाली पेट इस चाय को लें और दिन की शुरुआत को हर्ब्स की महक से महका लें.
  • ध्यान रखें कि सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट पानी पीने के नियम को नहीं तोड़ना है. वो पानी पीने के बाद आप इस चाय का सेवन करें.
  • आप मार्च तक इस चाय का सेवन करके बालों का झड़ना भी कम कर सकते हैं और वजन भी कंट्रोल कर सकते हैं. जब मौसम गर्म होने लगे तो इसका सेवन बंद कर दें.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: रिफाइंड शुगर के शानदार विकल्प हैं ये टेस्टी फूड्स, मीठे की क्रेविंग होगी शांत और बनी रहेगी हेल्थ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Water Bottle Smell Problem: रोज धोने पर भी बोतल से आती है बदबू? छोड़ें ये आदत
रोज धोने पर भी बोतल से आती है बदबू? छोड़ें ये आदत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget