एक्सप्लोरर

Beauty Tips: होम मेड स्क्रब से अपने पैरों को निखारें, घर पर फटाफट करें पेडीक्योर

Pedicure Tips: अगर पैरों की केयर ना की जाए तो स्किन ड्राई होने लगती है और एड़ियां फट जाती है. ऐसे में अगर आप पार्लर नहीं जा पा रहे हैं तो घर में भी पेडीक्योर कर सकते हैं. अपनाएं ये सिंपल तरीका.

Beauty Tips: अक्सर महिलाएं अपने चेहरे को चमकाने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स और घरेलू उपाय अपनाती हैं. लेकिन किसी भी महिला की खूबसूरती उसके पैरों से पता चलती है. अगर पैर साफ-सुथरे हैं तो समझो वो महिला सलीकेदार है. हालांकि अब सभी महिलाएं अपने चेहरे के साथ-साथ हाथ पैरों का भी ख्याल रखती हैं. पार्लर में आपको पेडीक्योर और मैनीक्योर करवाती हुई बहुत सी महिलाएं मिल जाएंगी. हालांकि कोरोना की वजह से आजकल बहुत सारी महिलाएं पार्लर नहीं जा पा रही हैं. ऐसे में आप घर पर भी बड़ी आसानी से पेडीक्योर कर सकती हैं. घर पर पेडीक्योर और मैनीक्योर करना काफी आसान है. आपको अपने पैरों को सुंदर बनाने के लिए सिर्फ आधा घंटा चाहिए. इसके बाद आपके पैर बेहद खूबसूरत दिखने लगेंगे.

पेडीक्योर करने के फायदे
पेडीक्योर करने से पैरों की खूबसूरती बढ़ जाती है. पैरों पर जमा डेड स्किन निकल जाती है और फटी हुई एड़ियां सही हो जाती हैं. लगातार पेडीक्योर करने से पैर चमकने लगते हैं. इसके अलावा नाखूनों की चमक भी बढ़ जाती है. पेडीक्योर करने में पैरों की मसाज की जाती है, जिससे बॉडी रिलैक्स होती है. वहीं स्क्रब करने से ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा बना रहता है. 

घर पर बनाएं स्क्रब 
पेडीक्योर करने के लिए स्क्रब की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. मार्केट में कई तरह के स्क्रब मिलते हैं लेकिन आप घर पर सस्ता और बड़ी आसानी से स्क्रब तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ 2-3 सामान की जरूरत पड़ेगी. आपको घर पर आसानी से बनने वाले 2 होममेड स्क्रब बता रहे हैं. 

1-मिल्क स्क्रब- इसके लिए एक कप गुनगुने दूध में 1 बड़ा चम्मच चीनी और 1 बड़ा चम्मच नमक डाल लें. अब इसमें 1 चम्मच बेबी ऑयल डालकर पेस्ट बना लें. इसे आप सीधे पैरों पर लगाकर स्क्रब कर सकते हैं या पहले गुनगुने पानी में पैर डालकर बैठ जाएं. उसके थोड़ी देर बाद पैरों को स्क्रब करें.

2-कॉफी स्क्रब- 1 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर में 1 बड़ा चम्मच नमक डालकर मिक्स कर लें. अब इसमें आधा कप शहद डालें और खुशबू के लिए 2-3 ड्रॉप कोई भी एसेंशियल ऑयल मिला लें. आप चाहें तो इसे गुनगुने पानी में भी डाल सकते हैं या इस स्क्रब से भीगे हुए पैरों को मसाज करें. 

पेडीक्योर करने का तरीका
1- पेडीक्योर करना काफी आसान है. इसके लिए सबसे पहले किसी टब में गुनगुना पानी डाल लें.
2- अब उसमें होममेड स्क्रब डालें और पैरों को 10-15 मिनट तक पानी में डाले रहें. 
3- दूसरे तरीके में आप 5-10 मिनट गर्म पानी में पैर भिगोए रखें और फिर स्क्रबिंग करें.
4- अब प्यूबिक स्टोन या किसी फुटब्रश से पैरों को अच्छी तरह रगड़कर साफ कर लें.
5- अब भीगे हुए पैरों से डेड स्किन को अच्छी तरह से निकाल लें.
6- एड़ी और नाखूनों के आस-पास अच्छी तरह से साफ कर लें.
7- अब पैरों को पोंछने के बाद कोई मॉश्चराइजर से पैरों की मालिश कर लें. 
8- अब फाइलर की मदद से अपने नाखूनों को अच्छी शेप दें.
9- अब अपना कोई पसंदीदा नेल पेंट लगा लें.
10- सिर्फ 20-25 मिनट में आपके पैरों की खूबसूरती में निखार आ जाएगा और पैर चमकने लगेंगे.

ये भी पढ़ें: बाल झड़ रहे और समय से पहले हो रहे सफेद, तो इस्तेमाल करें कलौंजी का तेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget