एक्सप्लोरर

लाख रगड़ने के बावजूद नहीं जाते बर्तन के 'जले हुए दाग'? तो अपनाएं ये 4 आसान तरीके, तुरंत होगी इनकी छुट्टी

कई बार बर्तन इतनी बुरी तरह से जल जाते हैं कि लाख रगड़ने के बावजूद उनमें जलने के दाग रह ही जाते हैं. फिर या तो हम उसी गंदे बर्तन में दोबारा खाना बनाने पर मजबूत होते हैं या फिर उसे फेंक देते हैं.

How To Clean Burnt Utensils: खाना बनाते वक्त कई बार ध्यान भटकने या बाकी कारणों से बर्तन जल जाते हैं. ऐसा आपके साथ शायद कई बार हुआ होगा. बर्तनों के जल जाने के बाद सबसे ज्यादा टेंशन इस बात की होती है कि अब इस जले हुए दाग को हटाने के लिए ना जाने कितनी बार घिसना पड़ेगा. कई बार बर्तन इतनी बुरी तरह से जल जाते हैं कि लाख रगड़ने के बावजूद उनमें जलने के दाग रह ही जाते हैं. फिर या तो हम उसी गंदे बर्तन में दोबारा खाना बनाने पर मजबूत होते हैं या फिर उसे फेंक देते हैं. हालांकि अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि हम आपके लिए कुछ ऐसे सिंपल हैक्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप बर्तनों से जले हुए दागों को आसानी से हटा सकेंगे.

बर्तनों से कैसे हटाएं जले हुए दाग?

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल सिर्फ खाने में ही नहीं किया जाता है, बल्कि इस पॉवरफुल कार्बनिक कंपाउंड का और भी कई कामों में यूज़ किया जाता है. सबसे अच्छी बात तो यह है कि बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके आप जिद्दी से जिद्दी दागों को बर्तनों से आसानी से दूर कर पाएंगे. इसके लिए सबसे पहले आपको बर्तन के चारों ओर सोडा डालकर 5 मिनट के लिए ऐसे ही रहने देना है. फिर इसे डिशवॉशर और पानी से साफ कर लेना है. इससे बर्तनों की गंदगी भी साफ हो जाएगी और जले हुए दाग भी चले जाएंगे.

नींबू के रस

नींबू का रस भी कई जिद्दी दागों को हटाने में मददगार साबित हो सकता है. जले हुए या गंदे बर्तनों पर नींबू रगड़ने से सारे दाग साफ हो जाते हैं. अगर आप इस नुस्खे को आजमाना चाहते हैं तो आधा नींबू काटकर बर्तन के जले हुए हिस्से पर रगड़ें. अब इसमें गर्म पानी डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. इससे बर्तन का कालापन दूर हो जाएगा.

सिरका और बेकिंग सोडा

जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए आप सिरका और बेकिंग सोडा दोनों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आपको बस बर्तन के गंदे या जले हुए हिस्से पर सिरका और बेकिंग सोडा मिलाकर डालना है. फिर कुछ देर के लिए छोड़ देना है. यह नुस्खा भी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. 

नमक से साफ करें

अगर चाय या फिर दूध का बर्तन जल गया है तो उसमें दो चम्मच नमक डालें और उसे पानी से भर दें. फिर डिशवॉशर साबुन भी डालें और हल्का गर्म करें. अब इसे एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद इसे जूने की मदद से अच्छी तरह साफ कर लें.

ये भी पढ़ें: Diabetes: डायबिटीज को 'खतरनाक' होने से कैसे रोकें? जान लें ये 7 स्मार्ट तरीके, कंट्रोल में रहेगा शुगर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Leakage: छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget