एक्सप्लोरर

Pets Care Benefits: डॉगी पालना कई मायनों में है फायदे का सौदा, मिलते हैं इतने फायदे

How Pets Owning is Healthy for Life: पेट्स पालना सिर्फ शौक तक सीमित नहीं है. यह हेल्थ के लिए भी कई मायनों में अच्छा है. खासतौर पर डॉग पेट्स ऑनर्स कई तरह से खुद को सिक्योर और हेल्दी रख पाते हैं.

Benefits of Owning Pets: पेट्स पालना कुछ लोगों का शौक होता है तो कुछ लोगों को यह सिरदर्दी का काम लगता है. यह आपकी अपनी व्यक्तिगत पसंद पर निर्भर करता है कि आपको पेट्स पालने हैं या नहीं. लेकिन यहां आपको पेट्स पालने से होने वाले फायदों (Health Benefits) के बारे में बताया जा रहा है. खासतौर पर डॉग पालने वाले लोगों (Dog Lovers) को यहां बताई गई बातें जानकर बहुत खुशी होगी. क्योंकि यहां जो लाभ बताए जा रहे हैं, उनसे पेट डॉग ऑनर्स (Dog Owners) खुद को रिलेट कर पाएंगे...

पेट्स पालने के फायदे 
पेट्स में भी खासतौर पर डॉग पालने से आप अपने ही घर में खुद को अधिक सिक्योर फील करते हैं. आपको पता होता है कि परिवार में कोई है, जो आपके घर की चिंता आपसे भी अधिक करता है और जरूरत पड़ने पर इस घर के लिए अपनी जान भी दे सकता है.

अकेलापन नहीं खलता
ऐसा कई बार होता है जब किसी भी कारण से परिवार के ज्यादातर सदस्य घर से बाहर जाते हैं. कभी किसी टूर पर तो कभी किसी फैमिली फंक्शन के लिए. लेकिन ऐसे में यदि घर में अकेला रहना पड़ता है तो पेट्स का साथ आपको अकेलापन महसूस नहीं होने देता. खासतौर पर अगर आपके घर में डॉग है तब. क्योंकि डॉग सिक्योरिटी भी फील कराता है और जब इसे लेकर आपको सुबह-शाम की सैर करनी होती है तो आप सोशली कनेक्टेड भी फील करते हैं.

इमोशनल सपोर्ट 
हम सभी इंसानों को भावनात्मक सपोर्ट की जररूत होती है. हमें हमेशा अपने जीवन में कम से कम एक ऐसा व्यक्ति अवश्य चाहिए होता है, जो हमारी भावनाओं को बिना बोले भी समझ सके. जब हम परेशान हों तब भी और जब हम खुश हों तब भी, जो लोग परिवार के साथ रहते हैं उन्हें तो अपनो का साथ मिल जाता है. लेकिन जो लोग करियर, जॉब या किसी भी अन्य कारण से परिवार से दूर रहते हैं, उनके लिए पेट्स इमोशनल सपोर्ट का माध्यम होते हैं.

ये भले ही आपकी समस्याओं का समाधान न दे पाएं लेकिन आपके इमोशन्स को बहुत अच्छी तरह समझते हैं और आपके दुख में दुखी और सुख में खुश होकर अपने प्यार का इजहार भी करते हैं. पेट्स के प्रति इस अटैचमेंट से उन लोगों को इमोशनली हेल्दी रहने में बहुत मदद मिलती है, जो परिवार से दूर रहते हैं या इंट्रोवर्ट हैं और अपने इमोशन जल्दी से शेयर नहीं कर पाते हैं.

फिट रहने में मददगार 
डॉग्स आपको फिट रहने में बहुत हेल्प करते हैं. क्योंकि आप कभी भी जब अपनी रनिंग या वॉक स्किप करना चाहते हैं तो आराम से कर सकते हैं लेकिन जब आपके घर में डॉग होता है तो ना चाहते हुए भी आपको इसे टहलाने ते लेकर जाना ही पड़ता है. इस कारण वॉक पर जाना आपकी इमोशनल मजबूरी हो जाती है, जो कि एक अच्छी चीज है और आपको हेल्दी रहने में मदद करती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: बार-बार लगाने पड़ते हैं बाथरूम के चक्कर, किडनी की हालत खराब कर देती हैं ये डेली हैबिट्स

यह भी पढ़ें: अगर तांबे के बर्तन में नहीं रखा है तो ना पिएं रात भर रखा हुआ पानी, यह है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget