एक्सप्लोरर

बच्चे को ऑटिज्म है या नहीं, पैदा होने के बाद कैसे लगा सकते हैं इसका पता?

Early Signs of Autism in Babies: बच्चे में ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण कैसे पहचानें? जन्म के बाद किन संकेतों से ऑटिज्म की आशंका का पता लगाया जा सकता है और पता चलने पर क्या कदम उठाने चाहिए.

Early Signs of Autism in Babies: हर मां-बाप की सबसे बड़ी खुशी होती है उनके बच्चे की मुस्कान, उसकी पहली आवाज, उसका पहली बार आंखों में आंखें डालकर देखना. लेकिन कभी-कभी मन में एक डर भी बैठ जाता है. क्या मेरा बच्चा ठीक से विकास कर रहा है? क्यों ये दूसरों की तरह प्रतिक्रिया नहीं देता? क्यों ये मुझे देखकर भी अनजान सा रहता है? ऐसे सवाल हर उस मां-बाप के मन में उठते हैं जो अपने बच्चे में कुछ “अलग” नोटिस करते हैं. खासकर जब ऑटिज्म का नाम पहली बार सामने आता है. तो कुछ समझ नहीं आता कि, क्या किया जाए. आज हम इसी पर जरूरी बातों के बारे में जानेंगे. 

ऑटिज्म क्या है?

ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (ASD) एक न्यूरोडेवलपमेंटल स्थिति है, जिसमें बच्चे की सोचने, समझने, और दूसरों के साथ संवाद करने की क्षमता अलग होती है. हर बच्चा अलग होता है और इसलिए ऑटिज्म के लक्षण भी एक जैसे नहीं होते. किसी में हल्के लक्षण होते हैं, तो किसी में गंभीर लक्षण देखते को मिलते हैं. 

ये भी पढ़े- बरसात में उगने वाला रहस्यमय पौधा 'काला बिछुआ', औषधीय गुणों से है भरपूर

पैदा होने के बाद कैसे पहचानें ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण?

अगर बच्चा 2-3 महीने की उम्र में भी आपकी आंखों में नहीं देखता, या आंख मिलाने से बचता है, तो ये शुरुआती संकेत हो सकते हैं. 

4 महीने का बच्चा आमतौर पर मुस्कुराता है और चेहरे के हाव-भाव से प्रतिक्रिया देता है. अगर आपका बच्चा भावहीन है, या दूसरों की मुस्कान का जवाब नहीं देता, तो ध्यान देना चाहिए. 

6 महीने तक के बच्चे मां-बाप की आवाज पहचानने लगते हैं. अगर बच्चा आवाज सुनकर भी प्रतिक्रिया नहीं देता, तो यह एक संकेत हो सकता है. 

12 महीने की उम्र तक "मामा", "पापा" जैसे शब्द बोलने लगता है. अगर बच्चा बोलने में देरी कर रहा है या बिल्कुल चुप है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है. 

अगर बच्चा बार-बार एक ही हरकत करता है, जैसे हाथ हिलाना, सिर झुलाना, या किसी चीज को लगातार घुमाना, तो ये भी लक्षण हो सकते हैं. 

अगर बच्चा खेलते समय दूसरों की तरफ ध्यान नहीं देता, अकेले खेलता है, या साझा करना नहीं चाहता, तो ये ऑटिज्म का संकेत हो सकता है. 

ऑटिज्म के लक्षण दिखने पर क्या करें? 

बाल विकास विशेषज्ञ (Developmental Pediatrician) या बाल मनोचिकित्सक (Child Psychologist) से मिलना जरूरी है

जैसे M-CHAT (Modified Checklist for Autism in Toddlers) जो 16 से 30 महीनों के बच्चों में ऑटिज्म की पहचान में मदद करता है. 

ऑटिज्म का कोई इलाज नहीं है, लेकिन थैरेपी और सही गाइडेंस से बच्चा बहुत कुछ सीख सकता है और सामान्य जीवन के करीब आ सकता है. 

हर बच्चा खास होता है. अगर आपका बच्चा थोड़ा अलग है, तो घबराएं नहीं, ऑटिज्म कोई बाधा नहीं है, बस एक अलग नजरिया है और अगर इसे वक्त रहते पहचान लिया जाए, तो आपका बच्चा भी अपनी पूरी क्षमता से जिंदगी जी सकता है. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dishwasher Installation Cost: किचन में डिशवॉशर लगाने के लिए कितनी जगह चाहिए, इसमें कितना खर्च?
किचन में डिशवॉशर लगाने के लिए कितनी जगह चाहिए, इसमें कितना खर्च?
Rainy Season Insects Home Remedies: बारिश के बाद कमरे में आ रहे कीड़े-मकोड़े, कर लें ये जुगाड़
बारिश के बाद कमरे में आ रहे कीड़े-मकोड़े, कर लें ये जुगाड़
Diwali Cleaning Tips: घर का कोना-कोना चमकाना है? दिवाली पर बिल्कुल न भूलें ये 7 हिस्से
घर का कोना-कोना चमकाना है? दिवाली पर बिल्कुल न भूलें ये 7 हिस्से
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget