थर्ड थम्ब: 2 नहीं अब हाथ के 3 अंगूठे करेंगे आपका काम आसान!
अभी तक तो आपके हाथ में दो ही अंगूठे थे लेकिन अब आप आसानी से तीन अंगुठों का काम ले सकते हैं.
नई दिल्ली: अभी तक तो आपके हाथ में दो ही अंगूठे थे लेकिन अब आप आसानी से तीन अंगुठों का काम ले सकते हैं. क्यों पढ़कर चौंक गए ना? जी हां, दरअसल एक ऐसा नया अविष्कार किया गया है जिससे आप अपने हाथ में तीसरा अंगुठा लगा सकते हैं. जानिए, क्या है माजरा.
क्या है ये खोज- लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट डिजाइन की स्टूडेंट डानी क्लोड ने एक ऐसी नई इंवेंशन की है जिसे 'थर्ड थम्ब’ के नाम से जाना जा रहा है. इसकी मदद से आप अपने काम की प्रोडक्टिविटी को आसानी से बढ़ा सकते हैं.
ये एक ऐसा टूल है जो इंसान के हाथ का विस्तार करेगा. ये एक ऐसी मानव अवधारणा है जिससे शरीर और प्रोस्थेटिक टेक्नॉलजी के बीच बेहतर समझ बनती है.
कैसे काम करेगा थर्ड थम्ब- 'थर्ड थम्ब’ को छोटी उंगली के नीचे बंधा होगा जिसे घड़ी की तरह बांधा जाएगा. ये डिवाइस वायरलेस है और सेंसर से काम करता है जो पैर के नीचे बांधा जाएगा और थम्ब को ब्लूटूथ कनेक्शन के जरिए इंस्ट्रक्शन दी जा सकती है. 'थर्ड थम्ब’ को तीन खास 3 डी प्रिंटेड पार्ट्स में डिजाइन किया गया है.
क्लोड का कहना है कि वो प्रास्थेटिक टेक्नॉलजी को शरीर से बांधने के विचार को लेकर बहुत खुश है और उन्हें ये आइडिया रिप्लेस या कोई और जुड़ाव से ज्यादा बेहतर लगा. क्लोड का ये भी कहना है कि उनका इस टेक्नॉलजी पर कोई कॉपीराइट लगाने का कोई इरादा नहीं है.
नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























