एक्सप्लोरर

Home Tips: कूलर का पानी निकालने में छूट जाता है पसीना, इन हैक्स को करें फॉलो तो चुटकियों में होगा खाली

How to Clean Cooler: गर्मियों में लगभग हर घर में कूलर चलता है, जिसे साफ करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है. आइए आपको ऐसे टिप्स बताते हैं, जिनसे कूलर जल्दी साफ हो जाएगा.

गर्मी अपने चरम पर है. आलम यह है कि पंखा तो कुछ मदद ही नहीं कर पा रहा तो एसी का बिल कमर तोड़ने के लिए तैयार रहता है. ऐसे में कूलर ही ऐसा ऑप्शन है, जो बिजली की खपत ज्यादा नहीं करता है और घर भी आसानी से ठंडा कर देता है. हालांकि, कूलर को साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है, क्योंकि उसका पानी साफ करने में काफी परेशानी होती है. आइए आपको ऐसी ट्रिक बताते हैं, जिसकी मदद से आप चुटकियों में कूलर को खाली कर पाएंगे. 

कूलर साफ करना क्यों होता है जरूरी?

सवाल यह उठता है कि कूलर का पानी बार-बार क्यों बदलना पड़ता है और इसे साफ करना जरूरी क्यों होता है? दरअसल, कूलर में पानी मोटर की मदद से बार-बार घास के पैड से गुजरकर गंदा हो जाता है. इसकी वजह से पानी में गंदगी बढ़ने लगती है और बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. साथ ही, कीड़े और मच्छर भी पैदा हो जाते हैं. इसका असर हवा की ताजगी पर भी पड़ता है, जिससे कोई भी बीमार हो सकता है. 

यह तरीका बेहद आसान

हम आपको सबसे पहले ऐसा तरीका बताते हैं, जिससे कूलर का गंदा पानी बेहद आसानी से निकल जाएगा. इसके लिए आपको मग भी इस्तेमाल नहीं करना होगा. सबसे पहले आप कूलर का स्विच बंद कर दीजिए और उसे पावर प्लग से निकालकर अलग रख दीजिए. इसके बाद कूलर का किसी भी एक साइड का कवर हटा दीजिए. अब मोटर से जालियों की तरफ जा रहे पाइप को जाली वाली साइड से निकाल लीजिए. यह बात याद रखनी बेहद जरूरी है कि कभी पाइप को मोटर वाली साइड से न निकालें. 

चंद मिनटों में निकल जाएगा पानी

अब पाइप के निकाले हुए सिरे को एक बाल्टी के अंदर डाल दें. इसके बाद कूलर का प्लग लगाकर इलेक्ट्रिक सप्लाई चालू कर दें. इस दौरान सिर्फ मोटर का स्विच ऑन करें, जबकि फैन का स्विच बंद रखना होगा. जैसे ही मोटर चलेगा तो कूलर के अंदर का पानी बाहर बाल्टी में आने लगेगा. इससे कुछ ही देर में कूलर खाली हो जाएगा. यह बात ध्यान रखें कि जब पानी मोटर से नीचे पहुंच जाए तो मोटर बंद कर दें. दरअसल, बिना पानी के मोटर चलाने पर वह खराब हो सकती है.

बाकी का हिस्सा ऐसे करें साफ

अब कूलर के टैंक की तली में थोड़ा पानी बचेगा. इसके लिए एक मोटा कपड़ा ले लीजिए. इसे कूलर के टैंक की तली में डाल दीजिए, जो पानी को सोख लेगा. इस पानी को बाहर बाल्टी में निचोड़ लीजिए. अगर पानी थोड़ा ज्यादा है तो इस प्रक्रिया को दो-तीन बार दोहरा लीजिए. कुछ ही देर में कूलर एकदम साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी 2 दिन में आम खराब होने से परेशान, आजमाएं यह ट्रिक तो महीनों तक चलेंगे मैंगो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Dirty Tap Water: नल से अचानक आने लगा है गंदा पानी? 1 मिनट में समझें असली वजह
नल से अचानक आने लगा है गंदा पानी? 1 मिनट में समझें असली वजह
How To Clean Silver Anklet: पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget