एक्सप्लोरर

बदलते मौसम में यूं करें त्वचा की देखभाल

मौसम के बदलने के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं खड़ी हो जाती हैं. जैसे त्वचा के जलन होना, त्वचा का पपड़ीदार होना, रूखापन आना और लाल चकत्ते पड़ना. आज ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बता रही हैं कैसे आप बदलते मौसम में त्वचा की देखभाल कर सकते हैं.

नई दिल्ली: वसंत पंचमी के आने से यूं तो चारों ओर हरियाली और खुशहाली का वातावरण छा जाता है लेकिन मौसम के बदलने के साथ ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं खड़ी हो जाती हैं. जैसे त्वचा के जलन होना, त्वचा का पपड़ीदार होना, रूखापन आना और लाल चकत्ते पड़ना. आज ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बता रही हैं कैसे आप बदलते मौसम में त्वचा की देखभाल कर सकते हैं. लाल चकत्ते पड़ने पर करें ये उपचार-

  • कैमिकल युक्त साबुन का प्रयोग बंद कर देना चाहिए.
  • साबुन की बजाय सुबह-शाम क्लीनजर का उपयोग करना चाहिए.
  • त्वचा पर तिल के तेल की मालिश कर सकते हैं.
  • दूध में कुछ शहद की बूंदें डालकर इसे त्वचा पर लगाकर 10.15 मिनट तक लगा रहने दीजिए और बाद में इसे साफ पानी से धो डालिए.
  • ये उपचार सामान्य और शुष्क दोनों प्रकार की त्वचा के लिए उपयोगी है.

त्वचा तैलीय होने पर करें ये उपचार-

  • 50 मिलीलीटर गुलाब जल में एक चम्मच ग्लीसरीन मिलाइए. इस मिश्रण को बोतल में डालकर इसे पूरी तरह मिला कर इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लीजिए. इससे त्वचा में पर्याप्त नमी बनी रहेगी और ताजगी का अहसास होगा.
  • शहद का लेप कर सकते हैं. शहद त्वचा को मुलायम और कोमल बनाता है.
  • रोजाना 15 मिनट तक शहद का लेप चेहरे पर करके उसे साफ पानी से धो सकते हैं.

त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं-

  • एलर्जी की समस्या होने त्वचा में खारिश, चकत्ते और लाल धब्बे हो जाते हैं. ऐसे में चंदन क्रीम को त्वचा के लिए काफी उपयोगी माना जाता है.
  • त्वचा के रोगों खासकर फोड़े, फुंसी लाल दाग और चकत्ते में तुलसी भी अत्यधिक उपयोगी है. त्वचा के लिए नीम और पुदीना की पत्तियां भी काफी सहायक मानी जाती हैं.
  • त्वचा में खाज, खुजली और फुंसियों में चंदन पेस्ट का लेपन कीजिए. चंदन पेस्ट में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर उसे प्रभावित त्वचा पर लगाकर आधा घंटा बाद पानी से धो डालिए.
  • चंदन के दो या तीन बूंद तेल को 50 मिलीलीटर गुलाब जल में मिलाइए और इसे प्रभावित स्थान पर लगाइए. त्वचा की खारिश में एपल सिडर विनेगर काफी मददगार साबित होता है. इससे गर्मी की जलन और बालों में रूसी की समस्या को निपटने में मदद मिलती है.
  • नींबू की पत्तियों को चार कप पानी में हल्की आंच पर एक घंटा उबालिए. इस मिश्रण को टाइट जार में रातभर रहने दीजिए. अगली सुबह मिश्रण से पानी निचोड़ कर पत्तियों का पेस्ट बना लीजिए और इस पेस्ट को प्रभावित त्वचा पर लगा लीजिए.
  • एक चम्मच मुलतानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाकर 15.20 मिनट बाद धो डालिए. त्वचा की खारिश में बायोकाबोर्नेट सोडा भी अत्यधिक प्रभावशाली साबित होता है. बायोकाबोर्नेट सोडे और मुलतानी मिट्टी के साथ गुलाब जल का मिश्रण बनाकर पैक बना लें. इसे खारिश, खुजली चकते और फोड़े-फुंसियों पर लगाकर 10 मिनट बाद पानी से धो लीजिए. इससे त्वचा को काफी राहत मिलेगी.

ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Checking Phone After Waking Up: सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
सुबह उठते ही देखते हैं फोन? ये आदत बना देगी इस गंभीर बीमारी का मरीज, आज ही संभलें
IRCTC Tour Package 2026: 'देश में ही दिखेगी जन्नत'! IRCTC के इस सस्ते पैकेज से एक साथ घूम आएं 3 सबसे खूबसूरत राज्य
'देश में ही दिखेगी जन्नत'! IRCTC के इस सस्ते पैकेज से एक साथ घूम आएं 3 सबसे खूबसूरत राज्य
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक

वीडियोज

Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report
Ram Mandir Daan Chori | Champat Rai: चंपत के इस्तीफे पर महामंथन से पहले ही भंग होगा Trust? | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget