एक्सप्लोरर

Joint Pain: जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Joint Pain: 30 साल की उम्र के बाद से ही लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान करने लगती है. ऐसे में अगर आप लंबे समय तक दवा खाने से बचना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय अपनाएं.

Home Remedies For Arthritis: बदलती लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से लोगों का शरीर कमजोर होने लगा है. ऐसे में 30-35 साल की उम्र में ही लोगों को जोड़ो का दर्द सताने लगा है. वजन बढ़ने, यूरिक एसिड की समस्या होने या ज्यादा देर तक खड़े रहने से ये समस्या और बढ़ जाती है. ऐसे में उठने-बैठने में भी परेशानी होने लगती है. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ये समस्या ज्यादा होती है. दवाओं से कुछ देर दर्द से राहत मिलती है, लेकिन जैसे ही दवा का असर कम होता है दर्द फिर से बढ़ जाता है. ऐसे में आप कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या को कम कर सकते हैं. 

1- लहसुन- लहसुन को आयुर्वेद में बहुत कारगर माना गया है. इससे कई बीमारियों को दूर करने में मदद मिलती है. कहते हैं कच्चा लहसुन खाने से जोड़ों के दर्द में बहुत आराम मिलता है. लहसुन के सेवन से कुछ ही दिनों में दर्द गायब हो जाती है. हां, इसके लिए सही मात्रा में सेवन करना भी ज़रूरी होता है भारतीय घरों में दर्द के अलावा भी लहसुन को कई बीमारियों के लिए आज भी इस्तेमाल किया जाता है. 

2- पपीता- पपीता खाने से पेट और पाचन अच्छा रहता है ये तो सभी को पता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पपीता जोड़ों के दर्द को भी दूर करता है. अगर आप नियमित रूप से पपीता का सेवन करते हैं तो इससे जोड़ों के दर्द को आसानी से दूर किया जा सकता है. पपीता में विटामिन-सी भरपूर होता है जो दर्द और सूजन को कम करता है. 

3- पिपरमिंट तेल- जोड़ों के दर्द में मालिश से काफी आराम मिलता है. हां इसके लिए आपको सही तेल का पता होना चाहिए. कहा जाता है कि पिपरमेंट ऑयल के साथ नारियल के तेल को हल्का गुनगुना करके सुबह और शाम मालिश करने से दर्द को दूर किया जा सकता है. इसके लिए ध्यान रहे कि दोनों तेल की मात्रा बिल्कुल बराबर हो और तेल हल्का गरम होना चाहिए. मालिश के साथ- साथ आपको नियमित एक्सरसाइज भी करनी चाहिए. 

4- विटामिन-डी और कैल्शियम- ये सभी को पता है कि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी और कैल्शियम दोनों बहुत जरूरी हैं. अगर आपको जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या रहती है तो आप विटामिन डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें. सुबह की थोड़ी धूर जरूर लें. इसके अलावा दूध को डाइट का हिस्सा बनाएं. इससे शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी दोनों की कमी पूरी होती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए इस तरह खाएं पनीर, जानिए फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Silver Foil on sweets: मिठाई पर लगा चांदी का वर्क असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
मिठाई पर लगा चांदी का वर्क असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी में डालें ये चीज, चेहरा बोलेगा- 'Thank You'
मुल्तानी मिट्टी में डालें ये चीज, चेहरा बोलेगा- 'Thank You'

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget