एक्सप्लोरर

खूबसूरत त्वचा और खूबसूरत बाल पाने के लिए करें ये काम, अपनाएं ये घरेलू उपाय

अगर आप भी अपनी फ्लॉलेस स्किन को फ्लॉंट करना चाहती हैं तो इन ब्यूटी सीक्रेट को जरूर फॉलो करें. इन घरेलू उपाय से आप खूबसूरत स्किन और बाल पा सकती हैं.

आजकल की लाइफस्टाइल में केमिकल्स का उपयोग बहुत बढ़ गया है. खान-पान से लेकर ब्यूटी प्रोडक्ट हर चीज में मिलावट होने लगी है. ऐसे में कैमिकल वाले प्रोडक्ट लगाने से स्किन और चेहरा खराब हो जाता है. शुरुआत में आपको भले ही इस तरह के उत्पादों का इस्तेमाल करने से फायदा हो लेकिन कई बार बाद में इनके साइड इफेक्ट नज़र आते हैं. यही वजह है कि आजकल ज्यादातर लोग नेचुरल प्रोडक्ट और घरेलू उपायों को अपनाकर अपनी स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं. आज हम आपको ऐसी चीजें बता रहे हैं जिन्हें आप अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं. इनसे आप बिना किसी कैमिकल के नेचुरल तरीके से अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं. आइये जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा.

1- दही और हल्दी पैक- अपनी खूबसूरत त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको चेहरे पर दही और हल्दी से बना पैक लगाना चाहिए. जब भी आपकी स्किन डल होने लगे. आप इस पैक को लगा सकती हैं. दही और हल्दी वाला ये फेसपैक आपकी रंगत में निखार लाएगा और त्वचा खूबसूरत हो जाएगी. 

2- नारियल तेल से हटाएं मेकअप- आपको अपनी त्वचा को साफ रखना बहुत जरूरी है. इसके लिए जब भी आप मेकअप करें रात में सोते वक्त उसे जरूर हटा लें. मार्केट में कई तरह के मेकअप रिमूवर प्रोडक्ट मिलते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग जो नेचुरल चीजों को महत्व देते हैं मेकअप रिमूव करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं. आप सोते वक्त नारियल का तेल लगाकर कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर लें. फेस को कुछ मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर गीले टॉवल से हल्के हाथों से चेहरा पोछ लें. इससे आपकी स्किन क्लीन और हाइड्रेट रहती है.

3- नारियल और अरंडी के तेल से करें बालों की मसाज- खूबसूरत बालों का राज है नारियल और अरंडी के गुनगुने तेल की मसाज. अगर आप हेल्दी बाल पाना चाहते हैं तो इसके लिए अपने सिर में चंपी कर लें. फिर अपने बालों को हॉट टॉवल से बांध लें. उसके बाद शैंपू करके कंडीशनर अप्लाई करें. ऐसा करने से बाल काले, लंबे और घने बनते हैं. 

4- नहाने के बाद लगाएं आर्गन ऑयल- अगर आप सॉफ्ट और एकदम खिली-खिली त्वचा पाना चाहते हैं तो नहाने के बाद बॉडी लोशन के साथ आर्गन तेल मिक्स करके लगाएं. इससे स्किन हाइड्रेट रहती है और शाइन करती है..

ये भी पढ़ें:

गर्मी में दही से बनाएं फेसपैक, पाएं निखरी त्वचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों आता है? शादी की इस रस्म के पीछे छिपी है दिलचस्प कहानी
शादी में दूल्हा घोड़ी पर ही क्यों बैठता है? जानिए वो सच जिसे किसी ने नहीं बताया होगा!
Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget