एक्सप्लोरर

'मौत' को दावत देते हैं होली के ये तीन रंग, आंखों की रोशनी छिनने से लेकर कैंसर तक का खतरा

होली पर रंगों से बच पाना बहुत ही मुश्किल होता है. कितना भी बचने की कोशिश करें, कोई न कोई आकर रंग लगा ही देता है. बाजार में इन दिनों केमिकल वाले खतरनाक रंग आ गए हैं, जो आंखों की रोशनी छीन सकते हैं.

Holi Harmful Color : होली पर बाजार रंग-बिरंगे अबीर-गुलाल से गुलजार हैं. दुकानों पर पिचकारी-रंग जितने खूबसूरत नजर आ रहे हैं, उतने ही खतरनाक भी हो सकते हैं. केमिकल वाले रंग (Chemical colours) खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ा रहे हैं. इनसे आंखों की रोशनी जाने से लेकर कैंसर तक का जोखिम है. इतना ही नहीं इन रंगों से मौत तक हो सकती है. जानकर हैरान रह जाएंगे कि मार्केट में मिल रहे हर्बल रंगों की पैकिंग में भी मिलावट हो रही है. जिसकी वजह से खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है. इनमें से तीन रंग सीधे मौत को दावत दे रहे हैं. आइए जानते हैं इन रंगों के बारें में...

जानलेवा हो सकते हैं होली के 3 रंग

1. सिल्वर कलर (Silver Color)

यह सबसे खतरनाक कलर मानाजाता है. यह पक्का रंग होता है. इस कलर को चमकदार और पक्का बनाने के लिए इसमें एल्युमीनियम ब्रोमाइड मिलाया जाता है, जो सीधे स्किन कैंसर का कारण बन सकता है. इसलिए इस रंग से खुद और अपनों को बचाने की कोशिश करें.

2. चमकीला रंग (Bright Color)

चमकीला रंग भले ही आकर्षक लगता है लेकिन इससे होली नहीं खेलनी चाहिए. इस तरह के रंग में लैड यानी शीशा मिलाया जाता है, जो स्किन एलर्जी का खतरा बढ़ाता है. इससे 80 प्रतिशत तक एलर्जी होने का रिस्क रहता है.

3. डार्क ग्रीन कलर (Dark Green Color)

होली खेलने जा रहे हैं तो डार्क ग्रीन कलर से भी बचकर ही रहें. बाजार में यह रंग काफी ज्यादा बिकता है. इस रंग का गुलाल खूब खरीदा भी जाता है. यह देखने में सुंदर होता है, इसलिए लोग इसकी तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं. इस रंग में कॉपर सल्फेट मिलाया जाता है, जो आंखों की बीमारी का कारण बन सकता है. अगर ये कलर आंखों में चला जाए तो रोशनी तक जा सकती है.

होली के खतरनाक रंगों की पहचान कैसे करें

चमकदार रंगों को खरीदने से बचें.

डॉर्क कलर की बजाय हल्के कलर लें. क्योंकि इन्हें गाढ़ा बनाने के लिए ज्यादा केमिकल मिलाए जाते हैं.

थोड़ा सा पानी लेकर रंगों की पहचान कर सकते हैं. अगर रंग में केमिकल या लेड होगा तो वह पानी में नहीं घुलेगा.

अगर रंग या गुलाल से पेट्रोल या केमिकल जैसी स्मेल आए तो समझ जाएं कि वो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

यह भी पढ़ें: 'मुझे जीना ही नहीं है अब...' दीपिका पादुकोण ने छात्रों को सुनाई अपने डिप्रेशन की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget