एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश: राज्य सरकार की मदद से NGO कटे-फटे होंठ वाले बच्चों के चेहरों पर लाएगा मुस्कान

गैर-सरकारी संगठन स्माइल ट्रेन कटे-फटे होंठ, तालू से ग्रसित बच्चों के लिए फ्री सर्जरी करेगी.

नई दिल्ली: जन्म से ही कटे-फटे होंठ वाले बच्चों के चेहरों पर मुस्कुराहट लौटाने की दिशा में हिमाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. एक गैर-सरकारी संगठन स्माइल ट्रेन इंडिया, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय के साथ मिलकर कटे-फटे होंठ वाले बच्चों के लिए मुफ्त सर्जरी करवाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए. यह समझौता तीन साल के लिए है, जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के स्वास्थ्य कार्यकर्ता इलाज से वंचित बच्चों की पहचान करेंगे और जिला नोडल अधिकारी ऐसे बच्चों को फ्री सर्जरी की सुविधा देने के लिए निकटतम सहयोगी अस्पताल को रेफर करेंगे.

स्माइल ट्रेन कटे-फटे होंठ, तालू से ग्रसित बच्चों के लिए सर्जरी करेंगे और सर्जरी के बाद देखभाल में मदद करेगी. स्माइल ट्रेन ने साल 2000 के बाद हिमाचल प्रदेश में 1700 से अधिक फ्री सर्जरी में मदद की है. स्माइल ट्रेन और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच हुए इस समझौते से ज्यादा से ज्यादा पीड़ित बच्चों को लाभ मिलेगा ताकि उन्हें सामान्य जीवन जीने का मौका मिल सके और उनके मनोबल में भी बढ़ोतरी हो सके.

स्माइल ट्रेन इंडिया पहुंचाएगी फ्री मदद फ्री उपचार के लिए स्माइल ट्रेन के सहयोगी अस्पतालों में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शिमला, फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा, मांडव अस्पताल मंडी, पंचशील नर्सिग होम प्राइवेट लिमिटेड नगरोटा शामिल हैं. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय, हिमाचल प्रदेश सरकार व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक मनमोहन शर्मा और स्माइल ट्रेन की सामरिक परियोजनाएं, दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय निदेशक रेणु मेहता ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि आरबीएसके, हिमाचल प्रदेश सरकार और स्माइल ट्रेन इंडिया के बीच समझौता हुआ है ताकि कटे-फटे होंठ और तालू से ग्रसित राज्य के बच्चों को गुणात्मक स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित की जा सके. इस समझौते के बाद मुस्कान ट्रेन के सहयोगी अस्पतालों के माध्यम से पीड़ित बच्चों को समय पर फ्री उपचार उपलब्ध होगा और हम मिलकर ऐसे परिवारों के चेहरे पर मुस्कान ला पाने में कामयाब हो पाएंगे. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह एक बड़ा कदम है.

समय पर सर्जरी एक बच्चे का जीवन बचा सकती है साझेदारी पर बात करते हुए स्माइल ट्रेन की सामरिक परियोजनाएं, दक्षिण एशिया की क्षेत्रीय निदेशक रेणु मेहता ने कहा कि योजना और इसके इलाज के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हम हिमाचल प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हैं. समय पर सर्जरी एक बच्चे को जीवन जीने का दूसरा मौका देती है. हमें यकीन है कि आरबीएसके के सहयोग से हम दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुंचने में सक्षम होंगे, जहां पर अभी तक गुणात्मक उपचार या सर्जरी उपलब्ध नहीं है. संस्था ने हिमाचल प्रदेश में अब तक 1700 से अधिक सर्जरी प्रदान करने में मदद की है और यह साझेदारी हमें हमारी पहुंच बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा फ्री सर्जरी उपलब्ध करवाने में मदद करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cancer Risk: लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
लगातार 30 मिनट से ज्यादा बैठना बढ़ा सकता है कैंसर का खतरा, नई रिसर्च में दावा, जानें इसकी वजह
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा
सावधान! कहीं आपकी 12 साल पुरानी या 'प्रीमियम एज्ड' शराब में मिलावट तो नहीं? FSSAI ने कसा शिकंजा

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget